प्राचीन भारत - Ancient History of India in Hindi Notes


1. किसे ‘इतिहास का पिता’ कहा जाता है? – हेरोडोटस को
 2. किसे ‘भारतीय इतिहास का पिता’ कहा जाता है? – वेद व्यास को
 3. हड़प्पा सभ्यता का समूचा क्षेत्र किस प्रकार के आकार का है? – त्रिभुजाकार
 4. बहुसंख्यक विद्वानों अथवा इतिहासकारों के अनुसार हड़प्पा सभ्यता के निर्माता कौन थे? – द्रविड़
 5. स्वातंत्र्योत्तर भारत में सबसे अधिक संख्या में हड़प्पाकालीन स्थलों की खोज किस राज्य में हुई है? – गुजरात में
 6. हड़प्पा सभ्यता की खोज कब की गई? – 1921 ई. में
 7. हड़प्पा सभ्यता की खोज किन्होंने की? – दयाराम साहनी तथा माधोस्वरूप वत्स ने
 8. हड़प्पा के विशाल टीलों की ओर सर्वप्रथम किसने ध्यान आकृष्ट किया था? – चार्ल्स मैसन ने
 9. सबसे पहली बार कपास उपजाने का श्रेय किन्हें दिया जाता है? – हड़प्पावासियों को
 10. किसने सिन्धु घाटी सभ्यता को ‘हड़प्पा सभ्यता’ का नाम दिया? – सर जॉन मार्शल ने
 11. हड़प्पा सभ्यता का क्या काल निर्धारण किया गया है? – लगभग 2700 ई. पू. से 1900 ई. पू. तक
 12. विश्व की कौन-सी सभ्यता हड़प्पा सभ्यता के समकालीन मानी जाती है? – मेसोपोटामिया की सभ्यता
 13. हड़प्पा सभ्यता किस युग से सम्बन्धित है? – आद्य ऐतिहासिक युग
 14. हड़प्पा सभ्यता को आद्य ऐतिहासिक युग के अलावा अन्य किस युगीन सभ्यता के रूप में जाना जाता है? – कांस्ययुगीन
 15. हड़प्पा लिपि कैसी थी? – चित्र-लेखात्मक (चित्रात्मक)
 16. सैंधव स्थल ‘चन्हूदड़ों’ और ‘कोटदीजी’ किस नदी के तट पर हैं? – सिन्धु
 17. किस सैंधव स्थल से यज्ञीय वेदियां प्राप्त हुई है? – लोथल एवं कालीबंगा से
 18. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल को ‘सिंध का बांग’ कहा जाता है? – मोहनजोदड़ों
 19. ‘हड़प्पा’ किस नदी के किनारे स्थित है? – रावी के
 20. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से सूती कपड़े के उपयोग के प्रमाण मिले हैं? – मोहनजोदड़ों से
 21. हड़प्पा सभ्यता को सर्वोत्तम कलाकृतियाँ किन्हें कहा गया है? – मुहरों को
 22. ‘मोहनजोदड़ो’ की खोज किसने की? – राखालदास बनर्जी
 23. हड़प्पा के किस स्थल से एक उन्नत जल-प्रबंधन प्रणाली का पता चलता है? – धौलावीरा
 24. हड़प्पा के मिट्टी के बर्तन पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था? – लाल
 25. हड़प्पाकालीन लोगों ने नगरों में घरों के विन्यास के लिए सामान्यतः कौन-सी पद्धति अपनायी थी? – ग्रीड पद्धति
 26. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल को ‘मृतकों का टीला’ कहा जाता है? – मोहनजोदड़ो को
 27. मोहनजोदड़ों की सबसे बड़ी इमारत कौन-सी है? – अन्नागार
 28. मोहनजोदड़ों का सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल किसे माना जाता है? – विशाल स्नानागार
 29. मोहनजोदड़ों के विशाल स्नानागार के निकट विशाल कक्ष कितने स्तम्भों पर आश्रित है? – 20 स्तम्भों पर
 30. हड़प्पा सभ्यता का सबसे प्रसिद्ध पुरास्थल कौन-सा है? – मोहनजोदड़ों
 31. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल के उत्खनन से ताँबे की मुहरें प्राप्त हुई हैं? – हड़प्पा के
 32. हड़प्पाकालीन मुहरों पर अंकित शृंगयुक्त शिरोवस्त्र पहने और पशुओं से घिरे हुए योगी की पहचान किस रूप में की गई है? – पशुपति शिव के रूप में
 33. किन हड़प्पा स्थलों से चावल उगाने का साक्ष्य मिलता है? – लोथल एवं रंगपुर से
 34. बिना दुर्ग के अकेला सैंधव नगर कौन-सा है? – चन्हूदड़ो
 35. मोहनजोदड़ो से प्राप्त पशुपति की मुहर पर कौन-कौन से जानवर अंकित हैं? – हाथी, गैंडा, बाघ और बैल
 36. ‘कालीबंगा’ किस प्रदेश में स्थित है? – राजस्थान में
 37. हड़प्पाकालीन स्थल ‘धौलावीरा’ किस राज्य में खोजा गया है? – गुजरात में
 38. ईरान की सीमा के समीप स्थित हड़प्पाकालीन प्रमुख स्थल का नाम क्या है? – सुत्कागेंनडोर
 39. हड़प्पा सभ्यता की आयताकार मुहरें सामान्यतः किससे बनी हैं? – सेलखड़ी से
 40. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से घोड़े की हड्डियाँ प्राप्त हुई हैं? – सुरकोटदा
 41. हड़प्पा संस्कृति से सम्बन्धित स्थल ‘रंगपुर’ किस राज्य में है? – गुजरात में
 42. हड़प्पा सभ्यता में खोपड़ी शल्य चिकित्सा का सुनिश्चित साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुआ है? – कालीबंगा से
 43. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से गोदीबाड़ा का साक्ष्य मिला है? – लोथल से
 44. मोहनजोदड़ों से प्राप्त विशाल स्नानागार में जल के रिसाव को रोकने के लिए ईंटों के ऊपर जिप्सम के गारे के ऊपर किसकी परत चढ़ाई गई थी? – चारकोल की
 45. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से कपड़ों के टुकड़े के अवशेष, चाँदी के एक फूलदान के ढक्कन तथा कुछ अन्य ताँबें की वस्तुओं से चिपके मिले हैं? – मोहजोदड़ों से
 46. हड़प्पा सभ्यता के लोग ताँबे का आयात कहाँ से करते थे? – खेतड़ी (राजस्थान) से एवं ओमान देश से
 47. ‘लोथल’ किस नदी के किनारे बसा था? – भोगवा नदी
 48. किस हड़प्पाकालीन स्थल से ‘पुजारी की प्रस्तर मूर्ति’ मिली है? – हड़प्पा से
 49. भारत की प्रथम विकसित हड़प्पा सभ्यता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने का एकमात्र स्रोत क्या है? – उत्खननों से प्राप्त नगरावशेष
 50. कालीबंगा से हड़प्पा सभ्यता की किन दो अवस्थाओं के अवशेष मिले हैं? – हड़प्पा पूर्व और हड़प्पाकालीन
  

Post a Comment

0 Comments