राजस्थान में कृषि विश्वविद्यालय 2023 | Agriculture University in Rajasthan List

agricultural universities in rajasthan

राजस्थान में कृषि विश्वविद्यालय 2023 (Agriculture University in Rajasthan List): राजस्थान में कृषि विश्वविद्यालय कितने है, राजस्थान में कृषि विश्वविद्यालय कौन-कौन से है? इस पोस्ट में हम आपको इस बारे में बतायेगें। राजस्थान में कुल 5 कृषि विश्वविद्यालय है। राजस्थान का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) है जो बीछवाल, बीकानेर में स्थित है। राजस्थान सरकार ने बजट 2022 में पहली बार अलग कृषि बजट जारी किया था। राजस्थान सरकार ने फरवरी 2022 में जारी बजट में राजस्थान के अंदर 29 नये कृषि महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा की थी। जिसके तहत यह कृषि महाविद्यालय प्रदेश में अभी संचालित हो रहे 5 कृषि विश्वविद्यालयों के अंतर्गत शुरू किए जाने हैं। बता दे कि 29 कृषि महाविद्यालयों में से 8 कृषि महाविद्यालय राज्य स्थित जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के अधीन शुरू होंगे। इसी तरह 6-6 कृषि महाविद्यालय कृषि विश्वविद्यालय कोटा और जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के अधीन शुरू होंगे। वहीं बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय के अधीन 4 महाविद्यालय और उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय के अधीन 5 कृषि महाविद्यालय खोले जाने हैं।



राजस्थान में कृषि विश्वविद्यालयो की सूची 2023

क्रम कृषि विश्वविद्यालय स्थापित विवरण
1. स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीछवाल, बीकानेर वर्ष 1962 राजस्थान में यह 1964 में बहुसंकाय विश्वविद्यालय के रूप में परिणित हो गया एवं इसका नाम मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय रखा गया। 1987 में उससे कृषि संकाय अलग कर राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर की स्थापना की गई। 9 जून, 2009 को इसका नाम स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय रखा गया।
2. महाराणा प्रताप कृषि व तकनीकी विश्वविद्यालय, उदयपुर (MPUAT)

1 नवंबर, 1999

राजस्थान में कृषि शिक्षा व अनुसंधान को अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया। शुरू में इसका नाम कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर था। यह राजस्थान का दूसरा कृषि विश्वविद्यालय था। बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद व उदयपुर अब इसके क्षेत्राधिकार में है।
3. श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय (SKNAU) जोबनेर, जयपुर जुलाई 1947 इसके अधीन SKN कृषि कॉलेज, जोबनेर तथा कृषि महाविद्यालय लालसोट (17 अगस्त, 2007 को स्थापित), भरतपुर व फतेहपुर (25 सितंबर 2013 को स्थापित) हैं। SKN कृषि कॉलेज राज्य का पहला कृषि महाविद्यालय है।
4. कृषि विश्वविद्यालय, मंडोर, जोधपुर 14 सितंबर, 2013 कृषि महाविद्यालय मंडोर (जोधपुर) व सुमेरपुर (पाली) तथा इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर डिप्लोमा, लाडनूं, नागौर इसके अधीन है। नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही व पाली जिले इसके क्षेत्राधिकार में आते हैं।
5. कृषि विश्वविद्यालय, बोरखेड़ा, कोटा 14 सितंबर, 2013 बागवानी व वानिकी महाविद्यालय, झालावाड़ इसके अधीन है। कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, करौली व सवाईमाधोपुर जिले इसके क्षेत्राधिकार में है।




प्रश्न 1. राजस्थान में कितने कृषि विश्वविद्यालय हैं?
उत्तर : 5

प्रश्न 2. राजस्थान का पहला कृषि विश्वविद्यालय कौनसा है?
उत्तर : स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीछवाल, बीकानेर

प्रश्न 3. राजस्थान में कौन-कौन से कृषि विश्वविद्यालय हैं?
उत्तर : 1. स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU)
2. महाराणा प्रताप कृषि व तकनीकी विश्वविद्यालय, उदयपुर (MPUAT)
3. श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय (SKNAU)
4. कृषि विश्वविद्यालय, मंडोर, जोधपुर
5. कृषि विश्वविद्यालय, बोरखेड़ा, कोटा

प्रश्न 4. राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई?
उत्तर : 1962 में

Post a Comment

0 Comments