Current Affairs One Liners in Hindi: August 2022 तक डाउनलोड करें हिंदी में

current affairs in one liner
Current Affairs One Liners August 2022 PDF in Hindi : अगस्त 2022 तक के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर हम आपको यहां प्रदान कर रहे है। किसी भी सरकारी परीक्षा जैसे UPSC, रेलवे, बैंक, एसएससी, पुलिस इत्यादि में करेंट अफेयर्स (Current Affairs for Sarkari Exams) से सवाल पूछे जाते हैं। Current Affairs One Liners General Awareness Section की कट-ऑफ को सफलतापूर्वक क्लियर करने में आपकी सहायता करेगा। करेंट अफेयर्स वन-लाइनर्स (प्रश्न और उत्तर) अगस्त 2022 तक से आप करेंट अफयर्स की बेहतर तैयारी कर पहली बार में ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।




Current Affairs One Liners August 2022 in Hindi
1. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नए आदर्श वाक्य का 1 मार्च, 2022 को शुभारम्भ किया गया। यह आदर्श वाक्य क्या है? – भविष्य रक्षति रक्षितः
2. केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने 18 फरवरी, 2022 को भारत की पहली जल टैक्सी सेवा की शुरुआत कहां की? – मुंबई (महाराष्ट्र)
3. बिटकॉइन को 28 अप्रैल, 2022 को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में अपनाने वाला प्रथम अफ्रीकी देश कौन-सा है? – मध्य अफ्रीकी गणराज्य (CAR)
4. किस बैंक को 4 फरवरी, 2022 को अनुसूचित बैंक का दर्जा दिया गया? – एयरटेल पेमेंट्स बैंक
5. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन द्वारा 1 जनवरी, 2022 को की गई घोषणा के अनुसार किस द्वीप का नाम बदलकर महारानी एलिजाबेथ II रखा गया? – एस्पेन द्वीप
6. क्रिप्टोकरेंसी ऐप्प क्रिप्टोवायर ने 3 जनवरी, 2022 को भारत के क्रिप्टोकरेंसी के पहले सूचकांक को लॉन्च करने की घोषणा की। वह सूचकांक कौनसा है? – C15
7. किस कंपनी ने 5 जनवरी, 2022 को 'बहाने छोड़ो टैक्स बचाओ' अभियान की शुरुआत की? – भारतीय स्टेट बैंक जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
8. विश्व पर्यटन संगठन द्वारा 27 अप्रैल, 2022 को किस देश की सदस्यता समाप्त की गई? – रूस
9. रंगोली उत्सव 'उमंग' का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा 21 जनवरी, 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय, बालिका दिवस मनाने के लिए किया गया? – संस्कृति मंत्रालय
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जनवरी, 2022 को किस स्थान पर प्रतिष्ठित स्वतन्त्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया? – इंडिया गेट (नई दिल्ली)
11. 31 जनवरी, 2022 में भारत की आर्थिक समीक्षा 2021-22 प्रस्तुत की गई। इसका केंद्रीय विषय क्या है? – त्वरित दृष्टिकोण
12. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने 1 फरवरी, 2022 को 'पढ़े भारत' नामक अभियान का प्रारम्भ किया, यह अभियान कितने दिवसीय पठन अभियान है? – 100 दिवसीय
13. केंद्रीय बजट 1 फरवरी, 2022 को प्रस्तुत भारत की आर्थिक विकास दर चालू वित्त वर्ष में कितनी रहने का अनुमान लगाया गया? – 9.2%
14. टाइम हायर एजुकेशन (THE) द्वारा 28 अप्रैल, 2022 को जारी की गई इंपैक्ट रैंकिंग में कौन-सा विश्वविद्यालय शीर्ष पर रहा? – वेस्टर्न सिडनी युनिवर्सिटी (ऑस्ट्रेलिया)
15. रेलवे सुरक्षा बल (RPP) ने 7 फरवरी, 2022 को मानव तस्करी को रोकने के लिए किस राष्ट्रव्यापी अभियान को शुरू किया? – ऑपरेशन आहट


16. संयुक्त राज्य अमेरिका ने 8 फरवरी, 2022 को किस देश को मिसाइल रक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए 100 मिलियन के समर्थन अनुबंध को मंजूरी दी? – ताइवान
17. नई दिल्ली में 9 फरवरी, 2022 को आयोजित एक समारोह के दौरान किस सुरंग को सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग के रूप में मान्यता दी गई? – अटल टनल
18. नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में 1 मई, 2022 को किसने कार्यभार ग्रहण किया? – सुमन बेरी
19. वित्तमंत्री ने 11 फरवरी, 2022 को सिक्योरिटी प्रिटिंग एंड मिटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर किस पर पहला रंगीन स्मारिका सिक्का लॉन्च किया? – पंचतंत्र
20. कौन-सी कंपनी 11 फरवरी, 2022 को भारत में 100% प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल कंपनी बन गई है? – डाबर इंडिया लिमिटेड
21. किस देश के विदेश मंत्री ने 12 फरवरी, 2022 को 29 वर्ष पश्चात सीलेमन द्वीप समूह में पुनः दूतावास खोलने की घोषणा की? – अमेरिका के विदेशी मंत्री एंटनी ब्लिंकेन
22. किसे 14 फरवरी, 2022 को वर्ष 2020-21 के लिए बिजनेस स्टैण्डर्ड बैंकर के रूप में नामित किया गया? – संदीप बखशी
23. उत्तरी गाजा पट्टी में 17 फरवरी, 2022 को 2000 वर्ष पुराना कब्रिस्तान पाया गया। इसका संबंध किस युग से है? – रोमन युग
24. किस देश के राष्ट्रपति ने 17 फरवरी, 2022 को लगभग 10 वर्ष पश्चात माली से अपने सभी सैन्य दलों की वापसी की घोषणा की? – फ्रांस (राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन)
25. किस राज्य के मंत्रिमंडल ने 28 अप्रैल, 2022 को जैव-विविधता संरक्षण के लिए राज्य में देश के पहले जीन बैंक कार्यक्रम को मंजूरी दी? – महाराष्ट्र
26. किन दो धरोहर शहरों के बीच पहली सीधी उड़ान को 18 फरवरी, 2022 को झंडी दिखाकर रवाना किया गया? – दिल्ली और खजुराहो
27. किसे 19 फरवरी, 2022 को हरियाणा के गुरुग्राम जिले के लिए 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के बैंड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया? – तनिष्का कोटिया-व रिद्धिका कोटिया
28. संस्कृति मंत्रालय ने 19 फरवरी, 2022 को किसे केंद्रीय संस्कृति सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया? – सुधा रघुनाथन
29. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 21 फरवरी, 2022 को यूक्रेन के किन दो इलाकों को स्वतंत्र क्षेत्र के रूप में मान्यता दी? – 'डोनेत्सक एवं 'लुंगस्क'
30. किसे 24 फरवरी, 2022 को गुजरात के आणंद में स्थित भारतीय राष्ट्रीय सहकारी डेयरी संघ के निदेशक मंडल के लिए चुना गया है? – केएस मणि
31. खेल मंत्रालय ने 25 फरवरी, 2022 को किसे एशियन गेम्स 2026 तक भारत के युगल बैडमिंटन कोच के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दो? – टैन क्रिम हर (मलेशिया)
32. केंद्र सरकार ने 26 फरवरी, 2022 को विनिवेश की सुविधा के उद्देश्य से LIC में स्वचालित मार्ग के तहत कितने प्रतिशत प्रत्यक्ष निवेश की अनुमति दी है? – 20%
33. रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान 27 फरवरी, 2022 को रूस सैनिकों द्वारा विश्व के सबसे बड़े विमान को यूक्रेन में नष्ट कर दिया गया। इस विमान का क्या नाम था? – एंटोनोव-225 'मारिया'
34. दुबई में 27 फरवरी, 2022 को पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप के व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बनी? – पूजा जाटयान
35. किस देश की टीम को 28 फरवरी, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं से निलंबित कर दिया गया है? – रूस
36. किसे 28 फरवरी, 2022 को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SER) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया? – माधवी पुरी बुच
37. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च, 2022 को खेल महाकुंभ का उद्घाटन कहां किया? – अहमदाबाद (गुजरात)
38. किसे 4 मार्च, 2022 को दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया? – डीएन पटेल
39. किस देश ने 7 मार्च, 2022 को नाबालिगों की बलात्कार एवं यौन शोषण से बचाने के लिए विधेयक पारित कर यौन सहमति की न्यूनतम आयु को 12 वर्ष से बढ़ाकर 16 वर्ष कर दिया है? – फिलिपींस
40. किस मंत्रालय द्वारा 7 मार्च, 2022 को 'डोनेट-ए-पेंशन' कार्यक्रम की शुरुआत की गई? – श्रम मंत्रालय
41. किसके द्वारा 7 मार्च, 2022 को 'Laxmi For Laxmi एक विशेष एंड-टू-एंड महिलाओं के नेतृत्व वाली वित्तीय सशक्तिकरण पहल शुरू की गई है? – HDFC म्यूचुअल फंड
42. 'UPI123 Pay' और 'Digisaathi' नामक दो ऐतिहासिक पहल 8 मार्च, 2022 को किसके द्वारा शुरू की गई? – RBI और NPCI
43. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किस बैंक को 9 मार्च, 2022 को अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान के रूप में विनियमित किया है? – राष्ट्रीय वित्तपोषण बुनियादी ढांचे और विकास बैंक
44. किस देश ने 11 मार्च, 2022 को विश्व खाद्य सुरक्षा का रूस-यूक्रेन संघर्ष के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए 67 देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की? – जर्मनी
45. भारतीय बीमा नियामक विकास के अध्यक्ष के रूप में 11 मार्च, 2022 को किसने पदभार सम्भाला है? – देवाशीष पांडा
46. IIFL सिक्योरिटीज लिमिटेड ने 11 मार्च, 2022 को भारत का पहला प्राथमिक बाजार निवेश मंच लॉन्च किया, उसका नाम क्या है? – वन-अप
47. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च, 2022 को किस स्थान पर राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के नए परिसर निर्माण परिसर को राष्ट्र को समर्पित किया? – गुजरात के गांधीनगर के पास लावाड गाँव में
48. भारत में 28 फरवरी, 2022 को 'play pass' सदस्यता सेवा किसके द्वारा शुरू करने की घोषणा की गई? – गूगल
49. भारत का कौन-सा शहर 14 मार्च, 2022 को वर्ष 2050 तक शुद्ध-शून्य ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन तक पहुंचने के लिए एक रोड मैप के साथ दक्षिण एशिया का पहला शहर बन गया? – मुंबई
50. संयुक्त राष्ट्र ने 15 मार्च, 2022 को इस्लामोफोबिया से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में 15 मार्च को नामित करने के प्रस्ताव को अपनाया है। यह प्रस्ताव कितने मुस्लिम देशों द्वारा सह प्रायोजित है? – 55 देश
51. किसने 16 मार्च, 2022 को खटकड़ कलां में आयोजित एक समारोह में पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली? – भगवंत मान
52. फिनलैंड ने 18 मार्च, 2022 को जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस रिपोर्ट में भारत का क्या स्थान रहा? – 139वां
53. किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को 20 मार्च, 2022 को मालदीव्य स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2022 से सम्मानित किया गया? – सुरेश रैना
54. कौन 21 मार्च, 2022 को पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले पैरा-एथलीट बने हैं? – देवेंद्र झाझरिया
55. किस देश ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 24 मई, 2029 को 7वीं BRICS संस्कृति मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया? – चीन
56. एश्ले बार्टी ने 22 मार्च, 2022 को 25 वर्ष की आयु में पेशेवर टेनिस से सेवानिवृत्ति की घोषणा की, यह किस देश से संबद्ध है? – ऑस्ट्रेलिया
57. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 23 मार्च, 2022 को वाटर प्रबंधन के लिए कौन-सा अभियान शुरू किया? – सुजलाम 2.0
58. किसे 23 मार्च, 2022 को स्कॉटलैंड में रॉयल सोयायटी ऑफ एडिनबर्ग के फेलो के रूप में चुना गया? – किरण मजूमदार शॉ
59. रिजर्व बैंक इनोवेशन हब का उद्घाटन 24 मार्च, 2022 को कहां किया गया? – बेंगलुरु (कर्नाटक)
60. किसे 25 मार्च, 2022 को (वर्ष 2022 से 2026 तक के लिए) भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष के रूप में चुना गया? – हिमंत विस्वा सरमा

यह भी जान लें
नवीनतम कौन क्या है 2022
उत्तर प्रदेश में कौन क्या है 2022
राजस्थान में कौन क्या है 2022
छत्तीसगढ़ में कौन क्या है 2022
बिहार में कौन क्या है 2022
उत्तराखंड में कौन क्या है 2022
झारखंड में कौन क्या है 2022
मध्य प्रदेश में कौन क्या है 2022
हिमाचल प्रदेश में कौन क्या है 2022
61. किस ओलंपिक रजत पदक विजेता भारोत्तोलक ने 28 मार्च, 2022 को BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर पुरस्कार 2021 जीता? – मीराबाई चानू
62. विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 12वा मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 11-17 जून, 2022 तक कहां संपन्न हुआ? – जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
63. किस देश में 2 मई, 2022 को प्रति दिन 20 मिलियन क्यूबिक फीट गैस के उत्पादन करने की क्षमता के एक नए गैस क्षेत्र की खोज की गई? – बंग्लादेश में कोइलास्टिला गैस क्षेत्र
64. किस देश ने 29 मार्च, 2022 को अपने कानूनों में पहले संघीय कानन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो लिंचिंग को संघीय घृणा अपराध के रूप में नामित करता है? – अमेरिका
65. विश्व का पहला वन्यजीव संरक्षण बॉण्ड 29 मार्च, 2022 को किसके द्वारा जारी किया गया? – विश्व बैंक
66. हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा 29 मार्च, 2022 को जारी हुरुन रिचेस्ट सेल्फ मेड वुमेन इन द वर्ल्ड 2022 सूची में नाइका की संस्थापक और CEO फाल्गुनी नायर को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ? – 10वां
67. किस देश ने 30 मार्च, 2022 को वर्चुअल रूप से आयोजित 5वें BIMSTEC शिखर सम्मेलन की मेजबानी की? – श्रीलंका
68. गूगल पे ने 30 मार्च, 2022 को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस आधारित लेन-देन के लिए किसके सहयोग से 'टैप टू पे' फीचर लॉन्च किया? – पाइन लैब्
69. केंद्र सरकार ने 31 मार्च, 2022 को दशकों बाद कहां सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम के तहत अशांत क्षेत्रों को कम करने का निर्णय लिया है? – नागालैण्ड, असम और मणिपुर
70. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा 1 अप्रैल, 2022 को कितने नए जिलों के गठन की घोषणा की गई? – 18
71. किस राज्य के जेल विभाग द्वारा 1 मई, 2022 को राज्यभर की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे कैदियों के लिए 'जीवला' नामक एक ऋण योजना शुरू की गई? – महाराष्ट्र
72. प्रधानमंत्री विक्टर ओबन ने 1 अप्रैल, 2022 को संसदीय चुनाव में लगातार चौथी जीत हासिल की, ये किस देश से संबंधित है? – हंगरी
73. किस राज्य में 1 अप्रैल, 2022 को दूध उत्पादकों के लिए अधिक वित्तीय शक्ति प्रदान करने के लिए 'नन्दिनी क्षीर समृद्धि सहकारी बैंक' की स्थापना की गई? – कर्नाटक
74. भारत के पहले सामुदायिक संग्रहालय का उद्घाटन 3 अप्रैल, 2022 को कहां किया गया? – लद्दाख
75. भारत के किस राज्य में 18 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक गणगौर पर्व मनाया गया? – राजस्थान
76. कौन सा अफ्रीकी देश 4 अप्रैल, 2022 को कोएलिशन फॉर डिजास्टर, रेसिलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर (CDRT) में शामिल होने वाला 30वां देश बना? – मेडागास्कर
77. कौन-सा देश 4 अप्रैल, 2022 को जंगली जानवरों को व्यक्तिगत कानूनी अधिकारों को मान्यता देने वाला विश्व का प्रथम देश बना? – इक्वाडोर
78. अलेक्जेंडर वृसिच को 4 अप्रैल, 2022 को दूसरे कार्यकाल हेतु सर्बिया के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया, ये किस पार्टी से संबंधित है? – सर्बियन प्रोगेसिव पार्टी (SNS)
79. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 जुलाई, 2022 को गुजरात के GIFT सिटी में देश के पहले बुलियन एक्सचेंज का शुभारम्भ किया। इसका क्या नाम है? – इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IB.X)


80. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 7 अप्रैल, 2022 में किस देश को मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया? – रूस
81. मई 2022 में भारत द्वारा किस देश के साथ उर्वरक क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता किया गया? – जॉर्डन
82. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 अप्रैल, 2022 को भ्रष्टाचार से संबद्ध किस ऐप्प को लॉन्च किया? – भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड ऐप्प 1064
83. तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 9 अप्रैल, 2022 को किस स्थान पर मध्यस्थता और सूचना प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया? – केवड़िया (गुजरात)
84. केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा 10 अप्रैल, 2022 को किस स्थान पर 'सीमा दर्शन' परियोजना का उद्घाटन किया गया? – बनासकाण्ठा (गुजरात)
85. एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACT) द्वारा 11 अप्रैल, 2022 को वर्ष 2021 के लिए विश्व के शीर्ष 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की सूची में शीर्ष स्थान पर कौन सा हवाई अड्डा है? – अटलांटा एयरपोर्ट (USA)
86. 'जिज्ञासा' प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का शुभारम्भ 12 अप्रैल, 2022 को कहां किया गया? – नई दिल्ली
87. केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा 12-13 अप्रैल, 2022 को 'सहकारिता नीति पर राष्ट्रीय सम्मेलन' कहां आयोजित किया गया? – नई दिल्ली
88. किस भारतीय व्यवसायी और अरबपति को 13 अप्रैल, 2022 का 'EY इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2021' के रूप में नामित किया गया? – फाल्गुनी नायर
89. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 अप्रैल, 2022 को कहां पर हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया गया? – मोरबी (गुजरात)
90. राजस्थान में 30 अप्रैल, 2022 को बाड़मेर जिले के बालोतरा क्षेत्र में 'मिया का बाड़ा' रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या कर दिया गया? – महेश नगर हॉल्ट
91. औपचारिक रूप से टाटा डिजिटल के अध्यक्ष के रूप में किसने 18 अप्रैल, 2022 को कार्यभार सम्भाला है? – एन. चंद्रशेखरन
92. भारत का कौन सा राज्य 19 अप्रैल, 2022 को निर्बाध इंटरनेट एक्सेस प्रदान करने के लिए L-रूट सर्वर स्थापित करने वाला पहला राज्य बन गया है? – राजस्थान
93. कहां पर 19-20 अप्रैल, 2022 तक तीन-दिवसीय 'स्मार्ट सिटी, स्मार्ट शहरीकरण' सम्मेलन का आयोजन किया गया? – सूरत
94. केंद्रीय गृह मंत्री ने 22 अप्रैल, 2022 को कहां पर 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया? – भोपाल (मध्य प्रदेश)
95. भारत ने 23 अप्रैल, 2022 को भोजपुर (बिहार) में 'वोर कुंवर सिंह विजयोत्सव' कार्यक्रम में एक साथ कितने झंडे लहराकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया? – 78220
96. स्लोवेनिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में 24 अप्रैल, 2022 को किसे चुना गया? – रॉबर्ट गोलोब
97. फोर्ब्स द्वारा 25 अप्रैल, 2022 को जारी की गई 'द रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट' में शीर्ष स्थान पर कौन है? – टेस्ला एवं स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्
98. 26 अप्रैल, 2022 को जारी की गई आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक मूल्यांकन रिपोर्ट का मुख्य विषय क्या है? – 'जोखिम में हमारी दुनिया : एक लचीला भविष्य के लिए शासन को बदलना
99. फोर्ब्स द्वारा 26 अप्रैल, 2022 को जारी 'द रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट' में शीर्ष स्थान पर कौन है? – एलन मस्क
100. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 27 अप्रैल, 2022 को किस राज्य में क्वार जल विद्युत परियोजना के निर्माण को मंजूरी दी? – जम्मू-कश्मीर

Post a Comment

0 Comments