Latest Current Affairs 2023 in Hindi : रेलवे, बैंक, पुलिस आदि परीक्षाओं में आयेगें करेंट अफेयर्स के सवाल

current affairs 2023 in hindi
Current Affairs 2023 GK in Hindi (हिंदी करेंट अफेयर्स) : सभी सरकारी परीक्षाओं (Sarkari Exam 2022) जैसे यूपीएससी, रेलवे, बैंक, एसएससी, पुलिस इत्यादि में करेंट अफेयर्स (Current Affairs for Sarkari Exams) से सवाल पूछे जाते हैं। कई प्रतियोगी छात्र हर दिन की घटनाओं का संग्रह और करेंट अफेयर्स नोट्स (Current Affairs Notes) बनाने की तैयारी में घंटों खराब कर देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए करेंट अफेयर्स के 100 महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं। जिसके माध्यम से आप 5 मिनट में करेंट अफेयर्स की तैयारी कर सकते हैं।  यह करेंट अफेयर्स वन लाइनर हर महत्वपूर्ण घटनाओं पर तैयार किये गये है, जिससे आपकी सफलता पक्की हो जायेगी। तो बिना देरी आइये पढ़ते हैं करेंट अफेयर्स के इन टॉप सवालों को...




Latest Current Affairs in Hindi Questions & Answers
1. तुर्की का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है? – तुर्किये
2. भारत का कौन-सा राज्य माइग्रेशन ट्रैकिंग सिस्टम ऐप्प विकसित करने वाला प्रथम राज्य बन गया है? – महाराष्ट्र
3. खुले सार्वजनिक उपयोग के लिए राष्ट्रीय डाटा और विश्लेषिकी मंच 13 मई, 2022 को किस आयोग द्वारा लॉन्च किया गया? – नीति आयोग
4. विश्व के किस देश ने भारत का UPI और रूपे कार्ड स्वीकार किया? – फ्रांस
5. भारत के किस राज्य को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया? – झारखंड
6. भारत सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 2022 से किसके आयात को अनिवार्य पंजीकरण के तहत लाया गया है? – कागज
7. भारत का पहला राज्य के स्वामित्व वाला OTI प्लेटफॉर्म कहां लॉन्च किया गया? – केरल
8. इजरायल में अपना दूतावास खोलने वाला पहला खाड़ी देश है – UAE
9. असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने किस राज्य के मुख्यमंत्री के साथ 29 मार्च, 2022 को अपने राज्यों के बीच 50 वर्ष पुराने सीमा विवाद को हल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए? – मेघालय
10. प्रसार भारती ने प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग के लिए किस देश के सार्वजनिक प्रसारक रेडियो टेलीविजन के साथ एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? – अर्जेण्टीना
11. संयुक्त राष्ट्र के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन व ऑर्बर के फाउण्डेशन द्वारा 12 अप्रैल, 2022 को किन दो शहरों को 'ट्री सिटीज ऑफ द वर्ल्ड 2021' के टैग से सम्मानित किया गया? – मुम्बई व हैदराबाद
12. पूर्वोत्तर क्षेत्र के पहले फ्लाइंग ट्रेनिग ऑर्गेनाइजेशन का 12 अप्रैल, 2022 को कहां शुभारंभ किया गया? – लीलाबारी (असम)
13. अपने सभी छह डिवीजनों में प्रमुख स्टेशनों पर एक स्टेशन एक उत्पाद' पहल किसके द्वारा शुरू की गई? – दक्षिण-मध्य रेलवे
14. किस राज्य की सरकार द्वारा राज्य स्तर पर प्रतिवर्ष 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया? – तमिलनाडु
15. किस भारतीय लेखिका का उपन्यास 'टॉम्ब ऑफ सैंड' इंटरनेशनल बुकर प्राइज के लिए शॉर्ट लिस्ट होने वाली पहली हिंदी भाषा की कृति बन गई है? – गीतांजलि श्री
16. प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए किस राज्य द्वारा 4 अप्रैल, 2022 को स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया? – उत्तर प्रदेश
17. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 में भारतीय पासपोर्ट की रैंक क्या रही? – 87वीं
18. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान 'मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ' का शुभारम्भ 26 फरवरी, 2022 को कहां किया गया? – इंदौर (मध्य प्रदेश)
19. गैर सरकारी व्यापार संघ FICCI को कमेटी अगेस्ट स्मगलिंग एंड काउण्टरफीटिंग एक्टीविटीज डेस्ट्रॉइंग द इकोनॉमी ने वर्ष 2022 से किस तिथि को 'तस्करी विरोधी दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की? – 11 फरवरी
20. केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 12 फरवरी, 2022 को केंद्रीय क्षेत्र की योजना SMILE का शुभारम्भ कहां किया? – नई दिल्ली
21. किस देश द्वारा QUAD छात्रवृत्ति की शुरुआत की गई है? – अमेरिका
22. केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे द्वारा 11 मई, 2022 को कहां पर खादी के लिए पहले उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया गया? – नई दिल्ली
23. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों की सीमा सेवाओं के प्रमुखों की 8वीं बैठक 17 जून, 2022 को किसकी अध्यक्षता में हुई? – भारत
24. विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2022 में भारत का स्थान कौन सा है? – 37वां
25. संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (Ecosocy के लिए कितने देशों का चुनाव 11 जून, 2022 को किया गया? – 17
26. केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा 26 मई, 2022 को भारत के पहले 'लैवेंडर फेस्टिवल' का उद्घाटन कहां किया गया? – जम्मू-कश्मीर
27. वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष पद के लिए किसे चुना गया? – आर. दिनेश
28. पुरातत्वविदों ने किस देश में 1500 वर्ष पुराने माया शहर की खोज की है? – मैक्सिको (युकाटन क्षेत्र)
29. कौन-सा देश वैश्विक स्तर पर फैलने वाले मंकीपॉक्स रोगियों के लिए 21-दिवसीय क्वारण्टीन को अनिवार्य करने वाला प्रथम देश बना? – बेल्जियम
30. डोन एवं कारों को उड़ाने के लिए विश्व के प्रथम हवाई अड्डे पॉप-अप 'एवर-वन' की स्थापना कहां की जा रही है? – ब्रिटेन


31. वियतनाम ने विश्व के सबसे बड़े ग्लास बॉटम ब्रिज, वियतनाम का बाख लॉना पैदल यात्री पुल, जनता को समर्पित किया। इस ब्रिज की लंबाई कितनी है? – 632 मी (2073 फीट)
32. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल जीन मिशेल फ्रेडेरिक मैक्रॉन ने 24 अप्रैल, 2022 को फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की। राष्ट्रपति के रूप में यह उनका कौन-सा कार्यकाल होगा? – दूसरा
33. जापान एवं फिलिपींस के मध्य प्रथम 2+2 वार्ता का आयोजन कहां किया गया? – टोक्यो (जापान)
34. युनेस्को की महानिदेशक आद्रे ऑजूले ने वर्ष 2022 के लिए विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में किसे नामित किया? – गुआडालाजारा (मैक्सिको)
35. किस देश द्वारा अपने विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट को ध्यान में रखते हुए 12 अप्रैल, 2022 को गैर-जरूरी सामानों (कारों, सौन्दर्य प्रसाधन एवं सोने आदि) आयात पर प्रतिबंध लगाया गया? – नेपाल
36. विश्व बैंक ने मिशन 'कर्मयोगी' के लिए भारत सरकार को कितनी वित्तीय सहायता देने की मंजूरी दी? – 847 मिलियन
37. इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी जकाता को पर्वी कालीमंतन के साथ बदलने के लिए एक विधेयक पारित किया, जिसके द्वारा किसे नवीन राजधानी के रूप में चुना गया? – नुसान्तारा
38. हरियाणा के किस पूर्व मुख्यमंत्री को दिल्ली के एक न्यायालय द्वारा 27 मई, 2022 को 4 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई? – ओम प्रकाश चोटाला
39. वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2022 में शीर्ष तीन राज्य क्रमश: नॉर्वे, फिनलैंड एवं स्वीडन है। इस इंडेक्स में भारत का क्या स्थान है? – 142वां
40. 'इंटरनेशल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडेक्स 2022' में कौन-सा देश शीर्ष पर रहा? – अमेरिका
41. टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2021 में 58 देशों के 404 शहरों को कवर करते हुए रैंकिंग जारी की गई। भारत के कितने शहरों को वैश्विक शीर्ष 25 सूची में शामिल किया गया? – चार शहर (मुंबई-5वां स्थान, बेंगलुरु 10वां स्थान, नई दिल्ली 11वां स्थान एवं पुणे 21वां स्थान)
42. करप्शन परसेप्शन इंडेक्स 2021 में सम्मिलित 180 देशों में भारत का क्या स्थान रहा? – 85वां
43. मिजोरम के 19 वर्षीय वेटलिफ्टर का क्या नाम है जिसने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 31 जुलाई, 2022 को वेटलिफ्टिग की 67 किग्रा वर्ग की स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया? – जेरेमी लालरिनुंगा
44. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला स्वर्ण पदक किसने दिलाया? – मीराबाई चानू
45. ISSF शूटिंग विश्व कप 2022 की पदक तालिका में कौन सा देश शीर्ष पर रहा? – भारत
46. सिंगापुर ओपन 2022 महिला सिंगल्स का खिताब किसने जीता? – पीवी सिंधु
47. सर्बिया में आयोजित 'पैरासिन ओपन ए शतरंज टूर्नामेंट 2022' का खिताब किसने जीता? – आर. प्रज्ञानानंद
48. फ्रेंच ओपन 2022 की पुरुष एकल स्पर्धा का खिताब किसने जीता? – राफेल नडाल (स्पेन)
49. नॉवें शतरज ओपन 2022 का विजेता कौन है? – आर. प्रज्ञानानंद
50. कुर्ताने गेम्स 2022 में भाला फेंक प्रतियोगिता में किस भारतीय खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया? – नीरज चोपड़ा
51. रणजी ट्रॉफी 2021-22 की विजेता टीम कौन है? – मध्य प्रदेश
52. खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में प्रथम स्थान किस राज्य ने प्राप्त किया? – हरियाणा
53. इटैलियन ओपन 2022 का पुरुष एकल वर्ग का खिताब किसने जीता? – नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
54. उबेर कप महिला टीम बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 की विजेता टीम कौन है? – दक्षिण कोरिया
55. संतोष ट्रॉफी 2022 का खिताब केरल ने किसे हराकर जीता? – पश्चिम बंगाल
56. 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022 का आयोजन कहां किया गया? – भोपाल
57. फॉर्मेंटेरा ओपन 2022 का विजेता कौन है? – डी.गुकेश
58. IPL 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस ने किसे हराकर खिताब जीता? – राजस्थान रॉयल्स
59. ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 को विजेता टीम है? – ऑस्ट्रेलिया
60. किस टूनामेंट को इंडियन वेल्स मास्टर्स के रूप में भी जाना जाता है? – BNP परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट
61. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 की महिला एकल विजेता कौन है? – एश्ले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया)
62. ATP कप 2022 का खिताब कनाडा ने किसको हराकर जीता? – स्पेन
63. महिला विश्व चैंपियनशिप 2022 में भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने किसे हराकर स्वर्ण पदक जीता? – जितपोंग जुटामस
64. मेलबोर्न समर सेट 2022 किस टूर्नामेंट की श्रृंखला थी? – टेनिस
65. थाईलैंड ओपन 2022 में भारतीय मुक्केबाजों ने कुल कितने पदक जीते? – 10
66. कतर के दोहा में खेले गए एशियन बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 का खिताब किसने जीता? – पंकज आडवाणी
67. मोनाको ग्रांड प्री 2022 फॉर्मूला वन रेस का खिताब किसने जीता? – सर्जियो पेरेज
68. SAFE अंडर-18 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2022 का खिताब किसने जीता? – भारत
69. FIFA क्लब वर्ल्ड कप 2021 का फुटबॉल खिताब किसने जीता? – चेल्सी फुटबॉल क्लब
70. डेनिश ओपन 2022 में पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में किसने स्वर्ण पदक जीता? – वेदांत माधवन
71. एशियाई लड़कियों के बीच युवा हैंडबॉल चैंपियनशिप 2022 का दूसरा संस्करण 25-30 अप्रैल, 2022 तक कहां आयोजित किया गया? – बैंकॉक (थाईलैंड)
72. भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने फाइनल में किसे हराकर पहली बार थॉमस कप 2022 का खिताब जीता? – इंडोनेशिया
73. सैयद मोदी इंटरनेशल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 की महिला एकल का खिताब किसने जीता? – पीवी सिंधु
74. WSF वर्ल्ड डबल्स चैंपियनशिप 2022 का मिक्स्ड डबल्स का खिताब किसके द्वारा जीता गया? – दीपिका पल्लीकल कार्तिक एवं सौरव घोषाल
75. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में भारत कुल 17 पदकों के साथ पदक तालिका में कौन से स्थान पर रहा? – पांचवें
76. प्रो. कबड्डी लीग 2022 में 'दबंग दिल्ली' ने किसे हराकर लीग का खिताब जीता? – पटना पाइरेट्स
77. पहले खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता 12-13 अप्रैल, 2022 को कहां आयोजित की गई? – जमशेदपुर (झारखंड)
78. किस भारतीय डिस्कस थ्रोअर खिलाड़ी को एथलेटिक्स इंटग्रिटी यूनिट ने प्रतिबंधित पदार्थ के लिए सकारात्मक परीक्षण के लिए निलंबित कर दिया? – कमलप्रीत कौर
79. भारत के पहले ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत कहां की गई? – ओडिशा
80. ग्रीष्मकालीन डेफलिम्पिक्स 2021 का आदर्श वाक्य क्या था? – Sports comes from the Our Hearts
81. नेशनल डेल्फिक गेम्स फॉर आर्ट्स एंड कल्चर्स 2028 की मेजबानी कौन करेगा? – भारत
82. विजडन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर 2022 के लिए किन भारतीय क्रिकेटरों को नामित किया गया? – रोहित शर्मा एवं जसप्रीत बुमराह
83. वर्ष 2028 में स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी कौन करेगा? – भारत
84. वर्ष 2026 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी किसे सौंपी गई है? – विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया)
85. भारत के पहले और अनूठे 'ओपन रॉक म्यूजियम' का उद्घाटन 7 जनवरी, 2022 को कहां किया गया? – हैदराबाद
86. किस दिन को 13 जनवरी, 2022 को 'राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की गई? – 16 जनवरी
87. ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी प्रेस (OUP) ने 18 जनवरी, 2022 को अपने हालिया शोध के आधार पर किस शब्द को चिल्ड्रन वर्ड ऑफ द ईयर 2021 के रूप में घोषित किया? – Anxiety
88. किस महिला क्रिकेटर को 19 जनवरी, 2022 को ICC वुमेन्स T20 I टीम ऑफ द ईयर नामित किया गया? – स्मृति मंधाना
89. किस देश ने 9 फरवरी, 2022 को नागरिक हवाई क्षेत्र में संचालन हेतु मानव रहित विमान वाहनों (VAV) के लिए देश के पहले प्रमाणन की घोषणा की? – इजरायल
90. 'JIVA कार्यक्रम' की शुरुआत 9 फरवरी, 2022 को 11 राज्यों में किसके द्वारा की गई? – NABARD
91. ग्रीन हाइड्रोजन मिश्रण के लिए नेशनल थर्मल पॉवर कॉरिशन (NTPC) ने 6 अप्रैल, 2022 को किसके साथ समझौता किया है? – गुजरात गैस लिमिटेड
92. न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की 7वीं वार्षिक बैठक 19 मई, 2022 को कहां हुई? – नई दिल्ली
93. भारत का पहला 100% महिलाओं के स्वामित्व वाला औद्योगिक पार्क 8 मार्च, 2022 को कहां शुरू किया गया है? – हैदराबाद (तेलंगाना)
94. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवाचार को सुविधाजनक बनाने के लिए किसके लिए एक अलग आंतरिक विभाग की स्थापना की? – फिनटेक
95. भारत सरकार ने कितने रुपये की नकद जमा से अधिक की निकासी के लिए पैन और आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है? – ₹20 लाख से अधिक
96. भारत सरकार के निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा 27 जनवरी, 2022 को औपचारिक रूप से 'एयर इंडिया' की बागडोर किसे हस्तांतरित की गई? – टाटा संस
97. विश्व बैंक की प्रवासन और विकास पर रिपोर्ट के अनुसार, भारत 89 बिलियन डॉलर विदेशी प्रेषण प्राप्त करके सूची में शीर्ष पर है इसके बाद किसका स्थान है? – मैक्सिको
98. फोर्ब्स की हाइएस्ट-पेड एथलीट्स लिस्ट 2022 में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाला खिलाड़ी कौन है? – लियोनेल मेसी (फुटबॉल)
99. कौन-सा बैंक 11 जनवरी, 2022 को ₹ 926.17 मिलियन लेन-देन के साथ एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) राशि का सबसे बड़ा रिसीवर बनकर उभरा? – पेटीएम पेमेंट्स बैंक
100. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की चेयरपर्सन के रूप में 18 मई, 2022 को किसे नियुक्त किया गया? – निधि छिब्बर

यह भी जान लें
नवीनतम कौन क्या है 2023
उत्तर प्रदेश में कौन क्या है 2023
राजस्थान में कौन क्या है 2023
छत्तीसगढ़ में कौन क्या है 2023
बिहार में कौन क्या है 2023
उत्तराखंड में कौन क्या है 2023
झारखंड में कौन क्या है 2023
मध्य प्रदेश में कौन क्या है 2023
हिमाचल प्रदेश में कौन क्या है 2023

Post a Comment

0 Comments