68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 विजेताओं की सूची | National Film Awards 2022 Winner List

68th national film awards winner list
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता (National Film Awards 2022 Winner List in Hindi): 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 22 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। जिसमें तमिल फिल्म सूरराई पोट्रू को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। सूरराई पोट्रू के एक्टर सूर्या और अजय देवगन को फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड संयुक्त रूप से मिला है। बता दे कि अजय देवगन का ये तीसरा नेशनल अवॉर्ड है। फिल्म निर्माता विपुल शाह की अध्यक्षता में 10 जूरी सदस्यों ने 2020 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से संबंधित रिपोर्ट I & B मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपी थी। इस राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की सूची में फीचर फिल्म, नॉन फीचर फिल्म, बेस्ट लेखक हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा घोषित राष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेताओं की पूरी सूची यहां देखें



68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की लिस्ट (68th National Film Awards Winner List):
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म - अविजात्रिक
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म - तुलसीदास जूनियर
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म - डोलू
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म -  गोष्ठा एका पैठानाची
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म - शिवरंजनियम इन्नुम सिला पैंगुल्लमट
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म -  कलर फोटो
सर्वश्रेष्ठ असामी फिल्म - ब्रिज 
सर्वश्रेष्ठ मलायलम फिल्म - थिंकड़युवा निश्चियम
सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म - दादा लखमी
सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म -  जितिगे
बेस्ट फीचर फिल्म - सूरराई पोट्रू (तमिल फिल्म)
बेस्ट एक्ट्रेस - अपर्णा बालामुरली (सूरराई पोट्रू)
बेस्ट एक्‍टर - अजय देवगन (तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर), सूर्या (सूरराई पोट्रू )
बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर - राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
बेस्टर फीमेल प्लेबैक सिंगर - नचम्मा  (ए.के.अयप्पन कोशियम) 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - बिजू मेनन  (ए.के.अयप्पन कोशियम) 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (सिवरंजमनियम इन्नम सिले पेंगल्लम)
बेस्ट डायरेक्टर - सच्चीदानंद के.आर (ए.के.अयप्पन कोशियम)
बेस्ट एक्शन एंड डायरेक्शन- राजशेखर, माफिया सासी और सुप्रीम सुंदर (ए.के.अयप्पन कोशियम)
बेस्ट कोरियोग्राफर- संध्या राजू (नाट्यम, तेलुगु)
बेस्ट लिरिक्स- मनोज मुतंशिर (साइना)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- थमन एस (अला वेकेंटापुर्रामुल्लू)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- नचिकेत बर्वे और महेश शेर्ला (तान्हाजी द अनसंग वॉरियर)
बेस्ट स्क्रीनप्लो (ऑरिजनल)- शालिनी ऊषा नायर और सुधा कोंगारा (सूरराई पोट्रू)




तान्हाजी में अजय देवगन ने निभाया बहादुर सुभेदार तानाजी मालुसरे का किरदार
अजय देवगन के करियर की यह 100वीं फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन ने मराठा अस्मिता को दिखाया था। फिल्म में अजय देवगन ने बहादुर सुभेदार तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया था, जो मराठा साम्राज्य को फिर से हासिल करने के लिए क्रूर मुगल सरदार उदयभान सिंह राठौर (सैफ अली खान) के खिलाफ खड़ा होता है। इस फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

Read in English: 68th National Film Awards Winner List

एक्ट्रेस अपर्णा बालमुरली को मिला बेस्टर एक्ट्रेस का अवॉर्ड
एक्ट्रेस अपर्णा बालमुरली को अपनी फिल्म 'सोरारई पोट्रु' के लिए बेस्ट फेमल एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा 'तुलसीदास जूनियर' को बेस्ट हिंदी फिल्म, विशाल भारद्वाज को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन, मनोज मुंतशिर के फिल्म 'सायना' के लिए बेस्ट गीतकार का अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट क्रिटिक अवॉर्ड किसी भी फिल्म को मिला नहीं 
भाषाओं के आधार पर फिल्मों की बात करें तो सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म हिंदी का अवॉर्ड मृदुल तुलसीदास की तुलसीदास जूनियर को मिला। इसके अलावा मलायलम फिल्म एकेअयप्पन कोशियम के लिए दिवंगत डायरेक्टर सच्चिदानंद केआर को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मरोणपरांत दिया गया। बेस्ट क्रिटिक अवॉर्ड इस साल किसी फिल्म को नहीं मिला है।

Post a Comment

0 Comments