प्राचीन भारत का इतिहास के वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर | Prachin Bharat History Objective Questions

Prachin Bharat History Questions
प्राचीन भारत के वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर (Ancient India Question in Hindi) : दोस्तों, प्राचीन भारत के अंतर्गत हड़प्पा/सिंधु सभ्यता, वैदिक संस्कृति, महाजनपद काल, धार्मिक आंदोलन, मौर्य काल, मौर्य उत्तर/गुप्त-पूर्व काल, संगम काल, गुप्त काल, गुप्त-उत्तर काल/वर्धन वंश आदि टॉपिक आते है। इस प्राचीन इतिहास की संस्‍कृति और मानव सभ्‍यता संबंधी घटनाओं के कालक्रम के अनुसार वस्तुनिष्ठ (प्रश्न-उत्तर) (Indian History Objective Questions in Hindi) सभी केंद्र व राज्यों की परीक्षाओं में पूछे जाते है। इसलिये अगर आप आगामी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो नीचे दिये गये प्राचीन भारत के इतिहास पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न और प्राचीन भारत के नोट्स अवश्य पढ़ ले। जो कि NCERT पर आधारित है।



Ancient Indian History Notes in Hindi
● (प्राक् + इतिहास) अर्थात् इस काल का इतिहास पूर्णतः पुरातात्विक साधनों पर निर्भर है। इस काल का कोई लिखित साधन उपलब्ध नहीं है, क्योंकि मानव का जीवन अपेक्षाकृत असभ्य एवं बर्बर था।

● भारत में पुरापाषाण काल से संबंधित पुरातात्विक खोज को करने का श्रेय राबर्ट ब्रूस फूट को दिया जाता है। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के रॉबर्ट ब्रूस फूट ने वर्तमान तमिलनाडु राज्य के चिंगलपुट जिले के पल्लावरम् (चेन्नई के समीप) नामक पुरास्थल से 30 मई, 1863 ई. में लैटेराइट मिट्टी के जमाव से हस्त कुठार खोज निकाला था।

● राबर्ट ब्रूस फूट को भारत में प्रागैतिहासिक पुरातत्व का जनक कहा जाता है।

● भारतीय पुरातत्व विभाग के जन्मदाता अलेक्जेंडर कनिंघम को माना जाता है। भारतीय पुरातत्व विभाग की स्थापना का श्रेय वायसराय लॉर्ड कर्जन को प्राप्त है।

● मानव सभ्यता के इस प्रारम्भिक काल को सुविधानुसार तीन भागों में बांटा गया है –(A) पुरापाषाण काल (Paleolithic Age), (B) मध्यपाषाण काल (Mesolithic Age), और (C) नवपाषाण काल (Neolithic Age)।

● सर्वप्रथम चार्ल्स मौसान ने 1826 ई.में हड़प्पा टीले के बारे में जानकारी दी थी।

● सर जॉन मार्शल ने सर्वप्रथम इसे सिन्धु सभ्यता का नाम दिया।

● सन 1921 ई. में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक सर जॉन मार्शल के निर्देशन में राय बहादुर दयाराम साहनी ने पंजाब (वर्तमान पाकिस्तान) के मांटगोमरी जिले में रावी नदी के तट पर स्थित हड़प्पा का अन्वेषण किया।

● इस सभ्यता का सबसे पूर्वी पुरास्थल आलमगीरपुर (उ.प्र.), पश्चिमी पुरास्थल सुत्कागेण्डोर (ब्लूचिस्तान), उत्तरी पुरास्थल मांडा (लद्दाख) तथा दक्षिणी पुरास्थल दैमाबाद (महाराष्ट्र) हैं। स्टुअर्ट पिग्गट ने हड़प्पा और मोहनजोदड़ो को सिन्धु सभ्यता की जुड़वाँ राजधानियाँ बताया है।

● हड़प्पा के सामान्य आवास क्षेत्र के दक्षिण में एक कब्रिस्तान स्थित है जिसे समाधि आर-37 नाम दिया गया है।

● हड़प्पा से प्राप्त बर्तन पर स्त्री के गर्भ से निकला हुआ पौधा, पीतल की बनी इक्का गाडी तथा गेंहूँ और जी के दाने के अवशेष प्राप्त हुए हैं।

● पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत के लरकाना जिले में सिन्ध नदी के दाहिने तट पर स्थित मोहनजोदड़ो का उत्खनन 1922 ई. में राखालदास बनर्जी ने करवाया।



Ancient Indian History Objective Questions and Answers

1. मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त धातु कौनसी थी? [TRAS/RTS 2012]
(A) सोना
(B) चांदी
✔ (C) तांबा
(D) लोहा

2. प्राचीन भारत में यौधेय कौन थे? [CDS 2015]
(A) बौद्ध मत का एक पंथ
(B) जैन मत का एक पंथ
✔ (C) एक गणतांत्रिक जनजाति
(D) चोलों के सामंत

3. बोरोबुदुर किसका स्थल है? [CDS 2015]
(A) जावा में 12वीं शताब्दी ईसवी में निर्मित विष्णु और शिव का एक विशालकाय मंदिर
✔ (B) जावा में 8वीं शताब्दी ईसवी में निर्मित एक वृहत् स्तूप
(C) तमिलनाडु में एक चोल राजा का भव्य महल
(D) गुजरात में एक जैन मठ

4. सिंधु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में है? [SSCMat. 1999, 2002]
✔ (A) राजस्थान में
(B) गुजरात में
(C) मध्य प्रदेश में
(D) उत्तर प्रदेश में

5. किस पदार्थ का उपयोग हड़प्पा काल की मुहरों (मुद्राओं) के निर्माण में मुख्य रूप से किया गया था? [SSCMat. 2000-2002: NET/JRF 2016]
✔ (A) सेलखड़ी (steatite)
(B) कांसा
(C) ताँबा
(D) लोहा

6. सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से मिला है? [RRB मुंबई 2005]
✔ (A) कालीबंगा
(B) चंहूदड़ो
(C) मोहनजोदड़ो
(D) बणावली

7. मोहनजोदड़ो कहां स्थित है? [RRB मुंबई/भोपाल CC 2003]
(A) पंजाब
✔ (B) सिंध
(C) गुजरात
(D) उत्तर प्रदेश

8. सिंधु सभ्यता में वृहत् स्नानागार कहां पाया गया है? [RRB ASM/GG 2005]
✔ (A) मोहनजोदड़ो में
(B) हड़प्या में
(C) लोथल में
(D) कालीबंगा में

9. सिंधु सभ्यता की मुद्रा में किस देवता के समतुल्य चित्रांकन मिलता है? [RRB गोरखपुर ASM/GG 2005]
✔ (A) आद्य शिव
(B) आद्य ब्रह्मा
(C) आद्य विष्णु
(D) आद्य इंद्र

10. हड़प्पा सभ्यता किस युग की थी? [SSC Mat. 2001]
✔ (A) कांस्य युग
(B) नवपाषाण युग
(C) पुरापाषाण युग
(D) लौह युग


प्राचीन भारत के वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 


11. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था? [SSC Mat. 2001]
✔ (A) व्यापार
(B) पशुपालन
(C) शिकार
(D) कृषि

12. हड़प्पा सभ्यता के निवासी कैसे थे? [SSC Mat. 2001]
(A) ग्रामीण
✔ (B) शहरी
(C) यायावर / खानाबदोश
(D) जनजातीय

13. सिंधु सभ्यता के घर किससे बनाए जाते थे? [SSC Mat. 2001; RRB गोरखपुर Tech. 2004]
✔ (A) ईट से
(B) बाँस से
(C) पत्थर से
(D) लकड़ी से

14. हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थे? [SSC Mat.2001: RRB त्रिवेनाम Tiech. 2003]
(A) मुद्राएं
(B) कांसे के औजार
✔ (C) कपास
(D) जी

15. निम्नलिखित विद्वानों में से हड़प्पा सभ्यता का सर्वप्रथम खोजकर्ता कौन था? [SSC Mat. 1999]
(A) सर जॉन मार्शल
(B) आर.डी. बनर्जी
(C) ए. कनिंघम
✔ (D) दयाराम सहनी

16. सिंधु सभ्यता का पत्तननगर (बंदरगाह) कौन-सा था? [SSC Mat. 1999: RRB रॉची TC 2005: UPPCS 1999:53-55थीं BPSC 2010]
(A) कालीबंगन
✔ (B) लोथल
(C) रोपड़
(D) मोहनजोदड़ो

17. पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि सिंधु घाटी के लोग माप और तौल से परिचित थे। यह खोज कहां पर हुई? [SSC Mat1999:CDS 1998]
(A) कालीबंगन
(B) हड़प्पा
(C) चंहुदड़ो
✔ (D) लोथल

18. सिंधु सभ्यता के लोगों का सही चित्रण कौन-से लक्षण करते हैं? [UPSC 2013]
(A) उनके विशाल महल और मंदिर होते थे।
✔ (B) वे देवियों और देवताओं दोनों की पूजा करते थे।
(C) वे युद्ध में घोड़ों द्वारा खींचे जानेवाले रयों का प्रयोग करते थे।
(D) इनमें से कोई नहीं

19. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष में हुई थी? [SSC Grad, 2004]
(A) 1935 ई.
(B) 1942 ई.
(C) 1901 ई.
✔ (D) 1921 ई.

20. हड़प्पा सभ्यता के बारे में कौन-सी उक्ति सही है? [SSC Grad.1999]
(A) उन्हें अश्वमेध का जानकारी थी
(B) गाय उनके लिए पवित्र थी
✔ (C) उन्होंने पशुपति का सम्मान करना आरंभ किया
(D) उनकी संस्कृति सामान्यतः स्थिर नहीं थी

21. न्यूमिसमेटिक्स (Numismatics) क्या है? [RRB TC 2005]
(A) प्राचीन पांडुलिपियों का अध्यवन
✔ (B) सिक्कों व धातुओं का अध्ययन
(C) ताल पत्रों का अध्ययन
(D) ताम्र पत्रों का अध्ययन

22. हितोपदेश' के लेखक कौन हैं? [RRB TC 2004]
(A) बाणभट्ट
(B) भवभूति
✔ (C) नारायण पंडित
(D) विष्णु शर्मा

23. 'नाट्यशास्त्र' की रचना किसने की? [RRB ASM/GG 2005]
(A) वसुमित्र
(B) अश्वघोष
✔ (C) भरत मुनि
(D) वात्स्यायन

24. विक्रम संवत् कब प्रारंभ हुआ? [RRB ASM/GG 2006]
✔ (A) 58 ई.पू.
(B) 78 ई.
(C) 57 ई.पू.
(D) 73 ई.पू.

25. अंकोरवाट कहां स्थित है? [RRB ASM/GC 2004CgPSC 2012]
(A) वियतनाम
(B) तिब्बत
(C) इंडोनेशिया
✔ (D) कम्बोडिया

26. निम्नलिखित अंग्रेजों में से कौन था जिसने सर्वप्रथम 'भगवद्गीता' का अंग्रेजी में अनुवाद किया था? [UPSC 2001]
(A) विलियम जोन्स
✔ (B) चार्ल्स विल्किंस
(C) एलेक्जेंडर कनिंघम
(D) जान मार्शल

27. निम्नलिखित प्राचीन भारतीय अभिलेखों में कौन-सा एक खाधान्न को देश में संकटकाल में उपयोग हेतु सुरक्षित रखने के बारे में प्राचीनतम शाही आदेश है? [UPSC 1998]
✔ (A) सोहगौरा ताम्रपत्र
(B) अशोक का रुम्मिनदेई स्तम्भ लेख
(C) प्रयाग प्रशस्ति
(D) चंद्र का मेहरौली लौह स्तम्भ लेख

28. प्राचीन भारत में कौन सी एक लिपि दायीं और से बायीं और लिखी जाती थी? [UPSC-1997]
(A) ब्राह्मी
(B) नंदनागरी
(C) शारदा
✔ (D) खरोष्ठी

29. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्राचीन भारत में व्यापारियों का निगम था? [UPSC 1997]
(A) चुतुर्वेदीमंगलम्
(B) परिषद्
(C) अष्टदिग्गज
✔ (D) मणिग्राम

30. कौन-सा बंदरगाह 'पोडुके नाम से 'दी पेरिप्लस आफ दि इरिट्रियन सी' (लाल सागर का भ्रमण) के अज्ञातनामा लेखक को ज्ञात था? [UPPCS 1997]
✔ (A) अरिकामेडु
(B) ताम्रलिप्ति
(C) कोरवै
(D) बारबेरिकम्

31. 'इतिहास के पिता' (The Father of History) की पदवी सही अर्थों में किससे संबंधित है? (RAS/RTS 1994-95]
✔ (A) हेरोडोट्स
(B) यूरीपिडिज
(C) थ्यूसीडाइडिस
(D) सुकरात

32. प्राचीन नगर तक्षशिला किसके बीच स्थित था? [UPSC 2006]
✔ (A) सिंधु व झेलम
(B) झेलम व चेनाब
(C) चेनाब व रावी
(D) रावी व व्यास

33. आधुनिक देवनागरी लिपि का प्राचीनतम रूप क्या है? [UPPCS 1999]
(A) खरोष्ठी
✔ (B) ब्राह्मी
(C) प्राकृत
(D) पालि

34. मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज कौनसा था? [UPPCS 1997]
(A) चावल
✔ (B) गेहूं व जौ
(C) ज्वार
(D) बाजरा

35. काव्य शैली का प्राचीनतम नमूना किसके अभिलेख में मिलता है? [UPPCS 1997]
✔ (A) रुद्रदमन के
(B) अशोक के
(C) राजेंद्र I के
(D) इनमें से कोई नहीं

36. निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पाकालीन स्थल गुजरात में था? [RRB रॉची Tech. 2005]
(A) कालीबंगा
(B) रोपड़
(C) बणावली
✔ (D) लोथल

37. मोहनजोदड़ो का स्थानीय नाम क्या है? [RRB भोपाल/मुंबई Tech. 2004, SSC MPJEE 2014]
(A) जीवितों का टीला (Mound of Living)
(B) कंकालों का टीला (Mound of Skeletons)
(C) दासों का टीला (Mound of Slaves)
✔ (D) मृतकों का टीला (Mound of Dead)

38. हड़प्पाकालीन स्थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है? [CgPSC (Pre) 2012]
(A) तांबा
(B) स्वर्ण
(C) चांदी
✔ (D) लोहा

39. किस पशु के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में प्राप्त नहीं हुए हैं? [CgPSC (Pre) 2012]
✔ (A) शेर
(B) घोड़ा
(C) गाय
(D) हाथी

40. ताम्राश्म / ताम्रपाषाण काल (Chalcolithic Age) में महाराष्ट्र के लोग मृतकों के घर के फर्श के नीचे किस तरह रखकर दफनाते थे? [UPPCS 1997]
✔ (A) उत्तर से दक्षिण की ओर
(B) पूर्व से पश्चिम की ओर
(C) दक्षिण से उत्तर की ओर
(D) पश्चिम से पूर्व की ओर

41. भीमबेतका किसके लिए प्रसिद्ध है? [MPPSC 2003]
✔ (A) गुफाओं के शैलचित्र
(B) खनिज
(C) बौद्ध प्रतिमाएं
(D) सोन नदी का उद्गम स्थल

42. 'भारतवर्ष के लिए 'इंडिया' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया? [UPPCS-2017]
✔ (A) हेरोडोटस
(B) मेगास्थनीज
(C) स्ट्रैबो
(D) एरियन

43. ईसा की प्रारंभिक सदियों में भारत तथा रोम के बीच घनिष्ठ व्यापारिक संबंधों की सूचना किस पुरास्थल की खुदाई से प्राप्त होती है? [UPPCS 2001]
(A) मदुरै
(B) ताम्रलिप्ति
(C) तोंडी
✔ (D) अरिकमेडू

44. पुलकेशिन I का बादामी शिलालेख शक वर्ष 465 का दिनांकित है। यदि इसे विक्रम संवत् में दिनांकित करना हो तो वर्ष क्या होगा? [UPSC 1997]
✔ (A) 6005
(B) 300
(C) 330
(D) 407

45. निम्न में कौन-सा नवीनतम समझा जाता है? [RAS/RTS 1994-95]
(A) हिडलबर्ग मानव
✔ (B) को-मैग्नन मानव
(C) पिल्ट गन मानव
(D) निएंडरथल मानव

46. शून्य की खोज किसने की? [SSC 2001]
(A) वराहमिहिर
✔ (B) आर्यभट्ट
(C) भास्कर
(D) इनमें से कोई नहीं

47. महापाषाण संस्कृति (1500 ई.पू.-1000 ई.पू.) हमें दक्षिण भारत के उस ऐतिहासिक युग से परिचित कराती है, जब महापाषाण काल में उपयोग में लाये जाते थे– [SSC 2001]
(A) पत्थर के बने अस्त्र
(B) पत्थर के बने औजार और उपकरण
✔ (C) बड़े पत्थरों से घेरी गई समाधियों (कब्रों)

48. किस पुस्तक का 15 भारतीय और 40 विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है? [RRB TC 2005: RAS/RTS 1992]
(A) हितोपदेश
(B) अभिज्ञान शाकुंतलम
✔ (C) पंचतंत्र
(D) कथासरित सागर

49. सिंधु घाटी सभ्यता किसके लिए जानी जाती है?
✔ (A) अपने नगर नियोजन के लिए
(B) मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा के लिए
(C) अपने कृषि संबंधी कार्यों के लिए
(D) अपने उद्योगों के लिए

50. सिंधु सभ्यता का कौन-सा स्थान भारत में स्थित है? [SSC CPO SI 2003]
(A) हड़प्या
(B) मोहनजोदड़ो
✔ (C) लोथल
(D) इनमें से कोई नहीं

51. नालंदा विश्वविद्यालय किसलिए विश्व प्रसिद्ध था? [BPSC 1998]
(A) चिकित्सा विज्ञान
(B) तर्कशास्त्र
✔ (C) बौद्धधर्म दर्शन
(D) रसायन विज्ञान

52. उस स्रोत का नाम बतलाएं जो प्राचीन भारत के व्यापारिक मार्गों पर मौन है? [BPSC 1994]
(A) संगम साहित्य
✔ (B) मिलिंद पण्हो
(C) जातक साहित्य
(D) उपर्युक्त सभी

53. आधुनिक मानव के हाल का पूर्वज कौन है? [BPSC 1994]
(A) जावा मनुष्य
✔ (B) क्रो-मैग्नन मनुष्य
(C) नियंडरथल मनुष्य
(D) पेकिंग मानुष

54. हड़प्पा में एक उन्नत जल-प्रबंधन प्रणाली का पता किसमें चलता है? [146वीं BPSC 2004]
✔ (A) धौलावीरा में
(B) लोथल में
(C) कालीबंगन में
(D) आलमगीरपुर में

55. 'मुद्राराक्षस' नामक पुस्तक का लेखक कौन था? [BPSC 2005]
✔ (A) विशाखदत्त
(B) कौटिल्य
(C) बाणभट्ट
(D) कल्हण

56. हड़प्पा के मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था? [140वीं BPSC 1995]
✔ (A) लाल
(B) नीला-हरा
(C) पांडु
(D) नीला

57. सिंधु सभ्यता निम्नलिखित में से किस युग में पड़ता है? [199वीं BPSC 1994]
(A) ऐतिहासिक काल (Historical Period)
(B) प्रागैतिहासिक काल (Pre-Historical Period)
(C) उत्तर-प्रागैतिहासिक काल (Post-Historical Period)
✔ (D) आध-ऐतिहासिक काल (Proto-Historical Period)

58. पुरापाषाण काल में आदिमानव के मनोरंजन के साधन क्या थे? [RRB Tech. 2004]
✔ (A) शिकार
(B) जुआ
(C) संगीत
(D) घुड़सवारी

59. निम्न में से किसको चाल्कोलिथिक एज (Chalcolithic Age) कहा जाता है? [BISC 2001]
(A) पुरापाणाण युग
(B) नवपाषाण युग
✔ (C) ताम्रपाषाण युग
(D) लौह युग

60. 'स्वप्नवासवदता' के लेखक कौन हैं? [BPSC 1999]
(A) कालिदास
✔ (B) भास
(C) भवभूति
(D) राजशेखर

61. सिंधु घाटी सभ्यता की विकसित अवस्था में किस स्थल से घरों में कुंओं के अवशेष मिले हैं? [UPPCS 2004]
(A) हड़प्पा
(B) कालीबंगा
(C) लोथल
✔ (D) मोहनजोदड़ो

62. सिंधु घाटी सभ्यता को खोज निकालने में किन दो भारतीय का नाम जुड़ा है? [CPSC 2003]
✔ (A) दयाराम साहनी एवं राखालदास बनर्जी
(B) जान मार्शल एवं ईश्वरी प्रसाद
(C) आशीर्वादीलाल श्रीवास्तव एवं रंगनाथ राव
(D) माधीस्वरूप वत्स एवं बी.बी. राव

63. रंगपुर जहां हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी, कहां है? [RAS/R751999-2000]
(A) पंजाब में
(B) उत्तर प्रदेश में
✔ (C) सौराष्ट्र में
(D) राजस्थान में

64. हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी कौन थे? [RAS/RTS 1998]
(A) लाई मैकाले
✔ (B) सर जान मार्शल
(C) लाई क्लाइव
(D) कर्नल टाड

65. निम्न में से किस पशु की आकृति जो मुहर पर मिली है, जिससे ज्ञात होता है कि सिंधु घाटी एवं मेसोपोटामिया की सभ्यताओं के मध्य व्यापारिक संबंध थे? [RAS/RIS 1994-95]
(A) घोड़ा
(B) गधा
✔ (C) बैल
(D) हाथी

66. सिंधु घाटी के लोग किसमें विश्वास करते थे? [RAS/RTS 1993]
(A) आत्मा और ब्रह्म में
(B) कर्मकांड में
(C) यज्ञ प्रणाली में
✔ (D) मातृशक्ति में

67. निम्नलिखित में कौन सा सिंधु स्थल समुद्र तट पर स्थित नहीं था? [CgPSC (P), 2013]
(A) सुरकोटदा
(B) लोथल
(C) बालाकोट
✔ (D) कोटदीजी

68. चन्हुदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किसने किया था? [UPPCS (LS) 2015]
✔ (A) जे. एच. मैके ने
(B) सर जॉन मार्शल ने
(C) आर.ई.एम. व्हीलर ने
(D) सर अरिल स्टीन ने

69. निम्नलिखित में से कौन-सा एक हड़प्पा स्थल नहीं है? [UPSC.G.2019]
(A) चन्हुदड़ो
(B) कोटदीजी
✔ (C) सोहगौरा
(D) देसलपुर

70. किस विदेशी यात्री ने भारत का दौरा सबसे पहले किया था? [SSC 2002]
(A) हेनत्सांग
✔ (B) मेगास्थनीज
(C) इत्सिंग
(D) फाह्यान

71. प्राचीन भारत में कौन-सा विद्या-अध्ययन का केंद्र नहीं था? [SSC 2001]
(A) तक्षशिला
(B) विक्रमशिला
(C) नालंदा
✔ (D) कौशांबी

72. निम्नलिखित में से किस स्थल से युगल शवाधान/द्विशव संस्कार (Double burial) का प्रमाण मिला है? [UPPCS (M) 2016]
(A) कुन्तासी
(B) धोलावीरा
✔ (C) लोथल
(D) कालीबंगन

73. निम्नलिखित में से कौन मोहनजोदड़ो की सबसे बड़ी इमारत मानी जाती है?
✔ (A) विशाल स्नानागार
(B) विशाल अन्नागार / धान्यकोठार
(C) सभा भवन
(D) इनमें से कोई नहीं

74. हड़प्पाकालीन लोगों ने नगरों में घरों के विन्यास के लिए कौन-सी पद्धति अपनायी थी?
(A) कमल पुष्प की आकृति का
(B) गोलाकार आकृति में
✔ (C) ग्रीड पद्धति में
(D) त्रिभुजाकार आकृति में

75. निम्नलिखित पशुओं में से किस एक का हड़प्पा सभ्यता में पाई मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण / अंकन नहीं हुआ था?
✔ (A) शेर
(B) हाथी
(C) गैंडा
(D) बाघ

76. हड़प्पावासी किस धातु से परिचित नहीं थे?
(A) सोना एवं चांदी
(B) तांबा एवं कांसा
(C) टीन एवं सीसा
✔ (D) लोहा

77. कपास का उत्पादन सर्वप्रथम सिंधु क्षेत्र में हुआ, जिसे ग्रीक या यूनान के लोग किस नाम से पुकारा?
✔ (A) सिंडन (Sindon)
(B) कॉटन (Cotton)
(C) 'a' एवं 'b' दोनों
(D) हड़प्पा

78. हड़प्पा के काल का तांबे का रथ किस स्थान से प्राप्त हुआ है?
(A) कुणाल
(B) राखीगढ़ी
✔ (C) दैमाबाद
(D) बणावली

79. हड़प्पावासी किन-किन धातुओं का आयात करते थे?
(A) चांदी
(B) टिन
(C) सोना
✔ (D) उपयुक्त सभी

80. हडप्पावासी लाजवर्द-Lapislazuli-(भवन निर्माण की सामग्री) का आयात कहां से करते थे?
✔ (A) हिंदूकुश क्षेत्र के बदख्शां से
(B) ईरान से
(C) दक्षिण भारत से
(D) बलूचिस्तान से

81. अफगानिस्तान स्थित सिंधु सभ्यता से संबंधित स्थल कौनसा हैं?
(A) मुंडीगाक
(B) सुर्तागोई
(C) हड़प्पा
✔ (D) A एवं B दोनों

82. कौन-कौन से नगर सिंधु सभ्यता के बंदरगाह नगर थे?
(A) लोथल एवं सुत्कागेंडर
(B) अल्लाहदीनो एवं बालाकोट
(C) कुनतासी
✔ (D) इनमें से सभी

83. मोहनजोदड़ो से प्राप्त पशुपति शिव / आद्य शिव मुहर में किन-किन जानवरों का अंकन हुआ है?
(A) व्याघ्र एवं हाथी
(B) गैंडा एवं भैंसा
(C) हिरण
✔ (D) इनमें से सभी

84. किस हड़प्पाकालीन स्थल से 'नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति' प्राप्त हुई है?
✔ (A) मोहनजोदड़ो से
(B) कालीबंगा से
(C) हड़प्पा से
(D) वणावली से

85. किस हड़प्पाकालीन स्थल से 'पुजारी की प्रस्तर मूर्ति' प्राप्त हुई है?
(A) हड़प्या
✔ (B) मोहनजोदड़ो
(C) लोथल
(D) रंगपुर

86. किस सिंधुकालीन स्थल से एक ईट पर बिल्ली का पीछा करते हुए कुत्ते के पंजों के निशान मिले हैं?
(A) हड़प्पा
(B) मोहनजोदड़ो
✔ (C) चन्हुदड़ो
(D) लोथल

87. किस हड़प्पाकालीन स्थल से प्राप्त जार पर चोंच में मछली दबाए चिड़िया एवं पेड़ के नीचे खड़ी लोमड़ी का चित्रांकन मिलता है, जो 'पंचतंत्र' के लोमड़ी की कहानी के सादृश्य है?
(A) हड़प्पा
(B) मोहनजोदड़ो
✔ (C) लोथल
(D) रंगपुर

88. स्वातंत्र्योत्तर भारत में सबसे अधिक संख्या में हडप्यायुगीन स्थलों की खोज किस प्रांत में हुई है?
✔ (A) गुजरात
(B) राजस्थान
(C) पंजाब और हरियाणा
(D) उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश

89. निम्नलिखित में से कौन-सी फसल हड़प्पाकालीन लोगों का मुख्य खाद्यान्न नहीं था?
(A) जी
(B) दालें
✔ (C) चावल
(D) गेहूं

90. हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत हल से जोते गये खेत का साक्ष्य कहां से मिला है?
(A) रोपड़
(B) लोथल
✔ (C) कालीबंगा
(D) बणावली

91. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति कैसी थी?
✔ (A) उचित समतावादी
(B) दास-श्रमिक आधारित
(C) वर्ण आधारित
(D) जाति आधारित

92. हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम क्या है?
(A) सिंधु सभ्यता
(B) लोथल सभ्यता
✔ (C) सिंधु घाटी की सभ्यता
(D) मोहनजोदड़ो की सभ्यता

93. सैंधव स्थलों के उत्खनन से प्राप्त मुहरों पर किस पशु का सर्वाधिक उत्कीर्णन हुआ है?
(A) शेर
(B) घोड़ा
✔ (C) बैल
(D) हाथी

94. बौद्ध, जैन एवं ब्राह्मण धर्मों में कौन-सी धारणा एक जैसी है?
✔ (A) कर्मवाद का सिद्धांत
(B) आत्मा की अनश्वरता
(C) ईश्वर में विश्वास
(D) कठोर तप/वैराग्य

95. बिहार किसका महान धार्मिक केंद्र है?
(A) सिखों के लिए
(B) जैनों के लिए
(C) बौद्धों के लिए
✔ (D) इस सभी के लिए

96. भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर कौनसा था?
✔ (A) हड़प्पा
(B) पंजाब
(C) मोहनजोदडो
(D) सिंध

97. भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य किसमें मिलते हैं?
✔ (A) हड़प्पा संस्कृति में
(B) पश्चिमी भारत की ताम्रपाषाण संस्कृति में
(C) वैदिक संहिताओं में
(D) चाँदी के आहत मुद्राओं में

98. सिंधु सभ्यता के बारे में कौन-सा कथन असत्य है?
(A) नगरों में नालियों की सुदृढ व्यवस्था थी
(B) व्यापार और वाणिज्य उन्नत दशा में था
(C) मातृदेवी की उपासना की जाती थी
✔ (D) लोग लोहे से परिचित थे

99. मांडा किस नदी के किनारे स्थित था?
✔ (A) चेनाब
(B) सतलज
(C) रावी
(D) सिंधु

100. हड़प्पाकालीन स्थल रोपड़/पंजाब किस नदी के किनारे स्थित था?
(A) चुनाव
✔ (B) सतलज
(C) सिंधु
(D) रावी


Post a Comment

0 Comments