बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - Bihar GK Quiz 2023 in Hindi MCQs

Bihar GK Quiz in Hindi

बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Bihar GK Quiz in Hindi) : अगर आप बिहार सरकार की किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है और गूगल पर बिहार सामान्य ज्ञान 2023, लुसेंट बिहार सामान्य ज्ञान, बिहार के वर्तमान कौन क्या है..आदि सर्च कर रहे है। तो आप सही पोस्ट पर आये है। यहां बिहार सामान्य ज्ञान (Bihar General Knowledge) को एक लाइन के रूप में प्रस्तुत किया गया है। जिससे याद करने और समझने में आसानी हो। बिहार सामान्य ज्ञान 2023 को नीचे पोंइटों में समझाया गया है। तो बिना देरी किये पढ़ते है–




Bihar GK Quiz Question Answer in Hindi
1. 'बिहार-दिवस' कब मनाया जाता है? – 22 मार्च
2. बिहार विधान परिषद् के प्रथम सभापति कौन थे? – राजीव रंजन प्रसाद सिंह
3. बिहार विधान परिषद् के सदस्यों की संख्या कितनी है? – 75
4. बिहार विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? – रामदयालु सिंह
5. बिहार विधानसभा के प्रथम दलित अध्यक्ष कौन थे? – उदय नारायण चौधरी
6. बिहार राज्य में अति निर्धन वर्गों के लिए विश्व बैंक की सहायता से कौन सी परियोजना शुरू की गई है? – जीविका परियोजना
7. बिहार राज्य में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत किन जिलों के सदर अस्पतालों में नए रक्त अधिकोष स्थापित किए गए हैं? – नालंदा, कटिहार, वैशाली
8. बिहार राज्य में कितनी आबादी पर एक रेफरल अस्पताल की स्थापना की जाती है? – 1 लाख 20 हजार
9. बिहार राज्य में किस बैंक की स्थापना सर्वप्रथम हुई थी? – इलाहाबाद बैंक
10. बिहार राज्य में कुल कितनी चीनी मिलें हैं? – 28
11. बिहार राज्य में कौन सा सिंचाई का साधन सर्वाधिक उपयोग में लाया जाता है? – नहर
12. बिहार राज्य में कौन सी जनजाति पाई जाती है? – खौंड़, बेड़िया, गोंड
13. बिहार राज्य में चावल और गेहूं के बाद सर्वाधिक क्षेत्र में बोई जानेवाली फसल कौन सी है? – मक्का
14. बिहार राज्य में जहानाबाद जेल नर-संहार' कब हुआ था? – नवंबर 2005
15. बिहार राज्य में पर्यावरण के प्रति उदासीनता का प्रमुख कारण कौन सा है? – शिक्षा एवं जागरूकता का अभाव

यह भी जानें : वर्तमान में बिहार में कौन क्या है?

16. बिहार राज्य में प्रति 30 हजार की आबादी पर किस प्रकार के स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाती है? – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
17. बिहार राज्य में रेलमार्ग की कुल लंबाई कितनी है? – 5,188 कि.मी.
18. बिहार राज्य में वनों द्वारा घिरी भूमि का क्षेत्रफल कितना है? – 6,764 वर्ग कि.मी.
19. बिहार राज्य में वर्तमान में कुल ‘ब्लड बैंक' की संख्या कितनी है? – 29
20. बिहार राज्य में शोरे का वार्षिक उत्पादन कितने हजार टन है? – 20 हजार टन
21. बिहार राज्य में सर्वाधिक प्रसिद्ध गरम जलकुंड कहां स्थित है? – राजगीर
22. बिहार राज्य में सूती वस्त्र उद्योग का विकास किन जिलों में सर्वाधिक हुआ है? – गया, भागलपुर
23. बिहार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का सर्वोच्च केंद्र कौन सा है? – पी.एम.सी.एच.
24. बिहार राज्य वनों से प्राप्त पदार्थों पर आधारित किस उद्योग में भारत में प्रथम स्थान रखता – लाख उद्योग
25. 'बिहार राज्य वित्त निगम' की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1954



26. 'बिहार राज्य विद्युत् परिषद्' की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1958
27. 'बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग' का गठन कब हुआ था? – 1985 में
28. 'बिहार राष्ट्रभाषा परिषद्' की स्थापना पटना में किस वर्ष हुई थी? – 1950
29. बिहार विधान परिषद् का सर्वोच्च पदाधिकारी क्या कहलाता है? – सभापति
30. बिहार विधान परिषद् की प्रथम महिला सभापति कौन थीं? – नईमा खातून
31. बिहार विधान परिषद् के कितने सदस्य प्रति दो वर्ष पर बदलते हैं? – एक-तिहाई
32. बिहार विधान परिषद् के कुल 75 सदस्यों में से कितने सदस्य विधानसभा द्वारा निर्वाचित होते हैं? – एक-तिहाई
33. बिहार विधान परिषद् के कौन दो बार सभापति रह चुके हैं? – राम गोविंद सिंह
34. 'बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम' की स्थापना किस वर्ष हुई? – 1980
35. 'बिहार राज्य प्रदूषण निवारण परिषद्' का गठन किस वर्ष किया गया था? – 1974
36. 'बिहार राज्य प्रदूषण निवारण परिषद्' किस अधिनियम के अंतर्गत नदियों में प्रदूषित जल निर्धारित सीमा से अधिक होने पर कार्रवाई कर सकती है? – जल प्रदूषण (निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम
37. 'बिहार राज्य फुटबॉल संघ' का गठन किस वर्ष हुआ था? – 1986
38. बिहार विधानसभा के सदस्यों की संख्या कितनी है? – 243
39. 'बिहार' शब्द का उल्लेख किस ऐतिहासिक ग्रंथ में मिलता है? – नवाकत-ए-नासिरी एवं कीर्तिलता
40. बिहार शरीफ में स्थित ओदंतपुरी विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी? – गोपाल
41. 'बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्' की स्थापना वर्ष 1991 में किसके अंतर्गत हुई थी? – सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860
42. बिहार शिक्षा परियोजना सर्वप्रथम बिहार के किस जिले में प्रारंभ की गई? – सीतामढ़ी
43. बिहार सरकार की बिहार के किस स्थान को 'वाटर रिसोर्ट' स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है? – उड़वां
44. बिहार सरकार के कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों को किस प्रकार की योजनाओं द्वारा लाभान्वित किया जाता है? – आर्थिक उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा
45. बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के किस स्थान पर एक आकाशीय रज्जुपथ परियोजना के संचालन की व्यवस्था की है? – राजगीर
46. बिहार सरकार द्वारा पर्यटन को किस वर्ष एक उद्योग के रूप में मान्यता प्रदान की गई थी? – 1987
47. बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को किस वीर अमर सपूत को श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए 'विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है? – कुंअर सिंह
48. बिहार सरकार ने ललित कलाओं तथा भाषायी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान प्रदान करनेवाले विशिष्ट कलाकारों एवं साहित्यकारों को पुरस्कृत व सम्मानित करने हेतु कितनी अकादमियों की स्थापना की है? – ग्यारह
49. बिहार सरकार राज्य के कमजोर वर्गों के समुचित विकास के लिए अपने किस विभाग के माध्यम से सतत प्रयत्नशील है? – कल्याण विभाग

यह भी पढ़े : बिहार सामान्य ज्ञान 2023 तथ्यों के साथ

50. बिहार से उड़ीसा को पृथक् करके एक नया प्रांत कब बनाया गया था? – 1936 ई. में
51. बिहार से गुजरनेवाला प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है? – राष्ट्रीय राजमार्ग-2
52. बिहार से गुजरनेवाले राष्ट्रीय मार्ग 'ग्रांड ट्रंक रोड' का नाम बदलकर क्या रखा गया है? – शेरशाह सूरी मार्ग
53. बिहार से गुजरनेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग (ग्रांड ट्रंक रोड) का निर्माण किसने कराया था? – शेरशाह सूरी
54. बिहार से झारखंड का विभाजन किस दिन हुआ? – 15 नवंबर, 2000
55. बिहार से 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' का प्रकाशन किस वर्ष प्रारंभ हुआ था? – 1986
56. बिहार से प्रकाशित संस्कृत मासिक 'विद्यार्थी' किस नगर से प्रकाशित होता था? – पटना
57. बिहार से प्रकाशित सबसे पुराना हिंदी मासिक कौन सा था? – बालक
58. बिहार से प्रकाशित हिंदी मासिक 'बालक' बिहार के किस नगर से प्रकाशित होता है? – पटना
59. बिहार से राज्यसभा में सांसदों की संख्या कितनी है? – 16
60. बिहार से राज्यसभा सदस्यों की संख्या 16 भारत में किस राज्य के बराबर है? – पश्चिम बंगाल
61. बिहार से लोकसभा में सांसदों की संख्या कितनी है? – 40
62. बिहार से संबंधित किस व्यक्ति को सर्वप्रथम 'अशोक चक्र' से सम्मानित किया गया था? – रणधीर वर्मा
63. बिहार से संबंधित कुल कितने व्यक्तियों को अभी तक भारत-रत्न से सम्मानित किया जा चुका है? – 6
64. 'बिहार सोशलिस्ट पार्टी' की स्थापना 1931 में किसने की थी? – उपर्युक्त सभी
65. 'बिहार सोशलिस्ट पार्टी' के अध्यक्ष कौन थे? – आचार्य नरेंद्र देव
66. बिहार स्थित किस किले की ऊँचाई 45.75 मीटर है, जो ताजमहल (आगरा) से भी 4 मीटर अधिक है? – शेरशाह का किला
67. बिहार स्वराज दल के अध्यक्ष कौन थे? – नारायण प्रसाद
68. 'बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना' की स्थापना कब हुई? – वर्ष 1919 में
69. 'बिहार हॉकी संघ' का गठन किस वर्ष हुआ? – 1986 में
70. 'बिहार राज्य चीनी निगम' की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1974
71. बेड़िया जनजाति के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है? – कृषि
72. बोधगया में स्थित बोधिवृक्ष, जिसके नीचे भगवान् बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था, का निर्माण किस शासक द्वारा किया गया? – गौड़ के समाट् शशांक
73. भगवती प्रसाद झा पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश किस वर्ष बने थे? – 1988
74. 'भगवान् नरसिंह अवतार स्तंभ' (वनमनखी) बिहार के किस जिले में स्थित है? – पूर्णिया
75. भगवान् महावीर ने जैन धर्म के प्रचार के लिए किस भाषा का प्रयोग किया था? – प्राकृत
76. भागलपुर प्रमंडल में कौन से दो जिले सम्मिलित हैं? – भागलपुर एवं बाँका
77. भारत का सबसे लंबा सड़क पुल गांधी सेतु' बिहार में कहां स्थित है? – पटना
78. भारत के किस राज्य में सर्वप्रथम अल्पसंख्यक आयोग को वैधानिक अधिकार प्रदान किए गए? – बिहार
79. भारत के दूसरे महिला रोजगार कार्यालय की स्थापना बिहार में कहां की गई है? – पटना
80. भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार रामधारी सिंह 'दिनकर' का जन्म बिहार के किस स्थान पर हुआ था? – सिमरिया (मुंगेर)
81. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बिहार के किस जिले को 'अपराधी जिला' घोषित किया गया था? – सारण
82. भारत में सर्वप्रथम मुद्रा के रूप में सिक्कों का प्रचलन किसके शासनकाल में हुआ था? – शेरशाह सूरी
83. भारत सरकार के ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता कार्यक्रम की पायलट परियोजना के प्रथम चरण में सर्वेक्षण का कार्य सर्वप्रथम बिहार के किस जिले में आरंभ किया गया था? – वैशाली
84. भारत-रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ का जन्म बिहार में किस स्थान पर हुआ था? – डुमरांव (बक्सर)
85. 'भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्' का पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय कहां स्थित है? – पटना
86. 'भारतीय जन-नाट्य संघ' बिहार के किस जिले में स्थित है? – पटना
87. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना (1885) से लेकर देश की आजादी तक कांग्रेस के कुल कितने अधिवेशन बिहार में हुए थे? – तीन
88. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बांकीपुर अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी? – आर.एन. मुथोलकर
89. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार बिहार में द्विसदनात्मक विधानमंडल की व्यवस्था की गई थी? – अनुच्छेद 168
90. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत बिहार में विधानसभा का गठन किया गया था? – अनुच्छेद 170
91. 'भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय' बिहार में कहां पर स्थित है? – मुजफ्फरपुर
92. मकर संक्रांति प्रायः किस दिन मनाई जाती है? – 14 जनवरी
93. 'मगध' महाजनपद की राजधानी क्या थी? – राजगृह
94. 'मधुबनी चित्रकला' का प्रमुख चित्रकार कौन था? – भारती दयाल
95. मध्य बिहार में लगभग कितने प्रतिशत भाग में वन पाए जाते हैं? – 19 प्रतिशत
96. मध्यकाल के किस शासक के शासन काल में बिहार का समूचे उत्तर भारत में राजनीतिक प्रभाव था? – शेरशाह सूरी
97. महात्मा गांधी का बिहार में पहली बार आगमन कब हुआ था? – 10 अप्रैल, 1917
98. महात्मा गांधी को चंपारण आने का निमंत्रण किसने दिया था? – रामकुमार शुक्ल
99. महिला साक्षरता की दृष्टि से भारत के राज्यों में बिहार का कौन सा स्थान है? – 28वां
100. मार्च 1974 में बिहार के किस बड़े समाचार-पत्र समूह के भवन में आग लगा दी गई थी? – सर्चलाइट/प्रदीप

Post a Comment

0 Comments