Bihar GK 2023 | बिहार सामान्य ज्ञान (Bihar General Knowledge in Hindi PDF)

Bihar General Knowledge in Hindi
बिहार सामान्य ज्ञान (Bihar General Knowledge in Hindi PDF) : ‘बिहार’ शब्द संस्कृत शब्द ‘विहार’ का अपभ्रंश है। ‘विहार’ का शाब्दिक अर्थ बौद्ध मठ है। वर्तमान में बिहार राज्य में फैले हुए विहारों के कारण ही इसका नाम बिहार रखा गया था। हर साल 22 मार्च को ‘बिहार दिवस’ मनाया जाता है। अगर आप बिहार सरकार की किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे है तो इस पोस्ट को पढ़ना न भूले। यहां बिहार सामान्य ज्ञान के उन तथ्यों को शामिल किया गया है जो अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है। अगर आप पहले ही प्रयास में सफलता पाना चाहते है तो बिहार सामान्य ज्ञान (Bihar General Knowledge 2022) के एक लाइन सवालों को रट डाले।




Bihar General Knowledge in Hindi
1. बिहार के प्रथम निर्दलीय मुख्यमंत्री कौन थे? – महामाया प्रसाद सिन्हा
2. बिहार के प्रथम भारतीय गवर्नर कौन थे? – डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा
3. बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? – श्रीकृष्ण सिंह
4. बिहार के प्रथम मुसलिम मुख्यमंत्री कौन थे? – अब्दुल गफूर
5. बिहार के प्रथम मुसलिम राज्यपाल कौन थे? – डॉ. जाकिर हुसैन
6. बिहार के प्रथम राज्यपाल कौन थे? – जयराम दास दौलतराम
7. बिहार के प्रथम शिक्षामंत्री कौन थे? – सर गणेश दत्त
8. बिहार के प्रथम हरिजन मुख्यमंत्री कौन थे? – भोला पासवान शास्त्री
9. बिहार के सबसे पहले मुख्यमंत्री बने थे? – दीप नारायण सिंह
10. बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का मुख्यालय कहां स्थित है? – बेतिया
11. बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के किस स्थान पर दियासलाई का प्रमुख कारखाना स्थित है? – बगहा
12. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का मुख्यालय कहां स्थित है? – मोतीहारी
13. बिहार के प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षा का माध्यम क्या था? – पालि
14. बिहार के बरौनी के तेलशोधक कारखाने की स्थापना किस देश की सहायता से हुई थी? – सोवियत संघ
15. बिहार के भागलपुर में कौन सा आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित है? – अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज

यह भी जानें : वर्तमान में बिहार में कौन क्या है?

16. बिहार के मुंगेर जिले में स्थित 'भीमबांध वन्य जीव अभयारण्य' की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1976
17. बिहार के राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल रेफरी कौन रह चुके हैं? – ताहिर हुसैन
18. बिहार के रोहतास जिले में गंधक किस स्थान पर पाई जाती है? – अमझोर
19. बिहार के विभिन्न नगरों में 1857 के विद्रोह के विस्फोट का सही क्रम क्या है? – रोहिणी, पटना, मुजफ्फरपुर, जगदीशपुर
20. बिहार के न्यूनतम जनसंख्यावाले चार जिले कौन से हैं? – शिवहर, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर
21. बिहार के सबसे प्राचीन संग्रहालय 'पटना संग्रहालय' की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1915
22. बिहार के साहित्यकार रामधारी सिंह 'दिनकर' को उनकी 'उर्वशी' रचना पर किस वर्ष 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' मिला था? – 1972
23. बिहार के हाजीपुर में किस रेलवे का क्षेत्रीय मुख्यालय खोला गया है? – पूर्वी-मध्य रेलवे
24. बिहार के हिंदी के समाचार-पत्रों में सबसे पहले प्रकाशित होनेवाला समाचार-पत्र कौन सा था? – प्रदीप
25. बिहार को कितने कृषि प्रदेशों में विभाजित किया गया है? – 8




26. बिहार को पृथक् राज्य के रूप में मान्यता दिलाने में किस राजनेता का सक्रिय योगदान था? – सच्चिदानंद सिन्हा
27. 'बिहार कोकिला' के रूप में किसे जाना जाता है? – विंध्यवासिनी देवी
28. बिहार क्षेत्र की चर्चा सबसे पहले किस साहित्यिक रचना में मिलती है? – शतपथ ब्राह्मण
29. बिहार पंचायत राज अधिनियम, 1993 के अनुसार पंचायती राज की संरचना कैसी होगी? – त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद्
30. 'बिहार पंचायत समिति एवं जिला परिषद् अधिनियम' किस वर्ष पारित किया गया था? – 1961
31. बिहार प्रांतीय मुसलिम लीग ने कब 'उर्दू दिवस' मनाया था? – 4 फरवरी, 1944
32. 'बिहार प्रादेशिक सम्मेलन' का प्रथम अधिवेशन पटना में कब हुआ था? – 1908 ई.
33. बिहार भारत के किस भाग में स्थित है? – उत्तर-पूर्व
34. बिहार में 1857 के विद्रोह की शुरुआत कब और कहां से हुई थी? – 12 जून 1857, रोहिणी (देवघर)
35. बिहार में अंतिम अफगान सुल्तान कौन था? – बहार खाँ
36. बिहार में अंतिम बार राष्ट्रपति शासन कब लगा था? – मार्च 2005
37. बिहार में अग्निसह मिट्टी किन-किन जिलों में प्राप्त होती है? – भागलपुर-मुंगेर
38. बिहार में अनुसूचित जातीय पुरुषों की संख्या कितनी है? – 67,84,676
39. बिहार में अब तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है? – 8 बार
40. बिहार में अलका रबर कारखाना कहां स्थित है? – जमीरा
41. बिहार में 'आंतरिक जल मार्ग विकास प्राधिकरण' की स्थापना किसने की है? – बिहार सरकार
42. बिहार में आकाशवाणी के पटना केंद्र के पहले निदेशक कौन थे? – श्रीबाल सीताराम माधेकर
43. बिहार में आकाशवाणी में किन-किन भाषाओं में प्रसारण होता है? – हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी, मैथिली
44. बिहार में आलू विकास एवं शोध संस्थान' किस स्थान पर स्थित है? – बिहार शरीफ (नालंदा)
45. बिहार में इंडियन ऑयल रिफाइनरी कहां पर स्थित है? – बरौनी (बेगूसराय)
46. बिहार में 'इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान केंद्र' कहां स्थित है? – पटना
47. बिहार में 'इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय' (इग्नू) का क्षेत्रीय कार्यालय कहां स्थित है? – पटना
48. बिहार में उग्रवाद का मुख्य केंद्र किन-किन जिलों में है? – जहानाबाद व भोजपुर
49. बिहार में उच्च न्यायालय कहां स्थित है? – पटना
50. बिहार में एक विशेष हिंदी-उर्दू मिश्रित भाषा बोली जाती है, इसे क्या कहते हैं? – बिहारी
51. बिहार में 'ऑपरेशन टास्क फोर्स' क्यों चलाया गया था? – नक्सलवादियों के उन्मूलन हेतु
52. बिहार में 'ऑपरेशन धन्वंतरि' क्यों चलाया गया था? – अवैध व नकली औषधियों पर नियंत्रण हेतु
53. बिहार में औद्योगिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कौन सी प्रमुख वित्तीय संस्था है? – बिहार राज्य वित्त निगम
54. बिहार में कहां के मानसून से वर्षा होती है? – बंगाल की खाड़ी
55. बिहार में किन-किन स्थानों पर कृषि विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं? – समस्तीपुर एवं भागलपुर
56. बिहार में किस खनिज का उत्पादन होता है? – अभ्रक
57. बिहार में किस जानवर से सबसे अधिक दूध की प्राप्ति होती है? – भैंस
58. बिहार में किस जिले में व्याप्त दस्यु समस्या के अंत हेतु 'ऑपरेशन ब्लैक पैंथर' का प्रारंभ किया गया था? – पश्चिमी चंपारण
59. बिहार में किस धर्म के लोगों में न्यूनतम लिंगानुपात है? – बौद्ध
60. बिहार में किस धर्म के लोगों में न्यूनतम साक्षरता दर है? – मुसलिम धर्म
61. बिहार में किस धर्म के लोगों में सर्वाधिक लिंगानुपात है? – ईसाई
62. बिहार में किस धर्मावलंबियों में सर्वाधिक साक्षरता दर है? – जैन धर्म
63. बिहार में किस बैंक की सर्वाधिक शाखाएं हैं? – भारतीय स्टेट बैंक
64. बिहार में किस महापुरुष ने ज्ञान प्राप्त किया था? – गौतम बुद्ध
65. बिहार में किस वर्ष आकाशवाणी केंद्र स्थापित किया गया था? – 1948
66. बिहार में किस वर्ष दूरदर्शन का प्रथम केंद्र स्थापित किया गया था? – 1978
67. बिहार में किस वर्ष भीषण भूकंप आया था, जिसमें जन-धन की अपार क्षति हुई थी? – 1934
68. बिहार में किस विश्वविद्यालय की स्थापना सबसे पहले हुई? – भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
69. बिहार में किस स्थान पर 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी' की स्थापना की गई है? – किशनगंज
70. बिहार में किस स्थान पर काँच उद्योग स्थित है? – पटना
71. बिहार में किस स्थान पर 'जल-प्रबंधन अनुसंधान केंद्र' स्थित है? – सब्जपुरा (पटना)
72. बिहार में किस स्थान पर फ्लाइंग एवं ग्लाइडिंग क्लब है? – पटना
73. बिहार में किस स्थान पर बटन-निर्माण उद्योग स्थित है? – मेहसी (पूर्वी चंपारण)
74. बिहार में किस स्थान पर 'भारत वैगन एंड इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड' की स्थापना की गई है? – मोकामा (पटना)
75. बिहार में किस स्थान पर 'मक्का अनुसंधान केंद्र' स्थित है? – बेगूसराय
76. बिहार में कुल कितने अभयारण्य स्थित हैं? – 13
77. बिहार में कुल कितने प्रमंडल हैं? – 9
78. बिहार में कुल कितने मेडिकल कॉलेज हैं? – 7
79. बिहार में कुल कितने हवाई अड्डे हैं? – आठ
80. बिहार में कुल जनसंख्या का कितना भाग कार्यशील है? – एक-तिहाई
81. बिहार में कृषि के पिछड़ेपन के कारण कौन-कौन से हैं? – भूमि की दोषपूर्ण व्यवस्था, जोतों का आकार छोटा होना, कृषि का परंपरागत आधार आदि
82. बिहार में कैमूर की पहाड़ी तथा छोटा नागपुर की उत्तरी ढलानों पर किस प्रकार के वन मिलते हैं? – शुष्क पतझड़ वन
83. बिहार में कोसी परियोजना का शुभारंभ किस वर्ष हुआ था? – 1955
84. बिहार में कौन सा पर्व आश्विन मास के शुक्लपक्ष में पहली तिथि से दशमी तक मनाया जाता है? – दुर्गा पूजा
85. बिहार में कौन सा पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन मनाया जाता है? – रामनवमी
86. बिहार में कौन सा पर्व भाद्रपद महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी से आश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी तक मनाया जाता है? – इंद्र पूजा
87. बिहार में कौन सा पर्व वैशाखी की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है? – बुद्ध जयंती
88. बिहार में कौन सी नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती है? – फल्गु नदी
89. बिहार में कौन सी फसल खरीफ की फसल के साथ उगाई जाती है और रबी की फसल के साथ काटी जाती है? – अरहर
90. बिहार में कौन सी फसलें उगाई जाती हैं? – जायद, रबी, खरीफ
91. बिहार में क्रांतिकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने (1943 ई.) के दौरान किसके नेतृत्व में 'सियाराम दल' का गठन हुआ था? – सियाराम सिंह
92. बिहार में खनिज तेल किस स्थान पर पाए जाते हैं? – राजगीर
93. बिहार में खरीफ की फसल किस महीने बोई जाती है? – जून-जुलाई
94. बिहार में खिलजी वंश के समय के कुछ सिक्के किस स्थान से मिले हैं? – शाहपुर (भोजपुर)
95. बिहार में खेलों की शीर्ष संस्था कौन सी है? – बिहार ओलंपिक संघ
96. बिहार में गंगा कार्य योजना का दूसरा चरण कब प्रारंभ किया गया था? – फरवरी 1991
97. बिहार में गंगा कार्य योजना के तहत चलाए जा रहे प्रमुख कार्यक्रमों में कौन सी परियोजनाएं सम्मिलित हैं? – अल्प लागत स्वच्छता स्कीम, विद्युत् शवदाह गृह, सीवेज उपचार संयंत्र
98. बिहार में गंगा के दक्षिणी मैदान में कौन सी मिट्टी पाई जाती है? – करैल-कैवाल मिट्टी
99. बिहार में गरीबी का मुख्य कारण क्या है? – भूमि-सुधार का अभाव, गरीबी-उन्मूलन कार्यक्रम के कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदिे
100. बिहार में गरीबी रेखा से नीचे रहनेवालों की कुल आबादी कितनी है? – 4.25 करोड़

यह भी पढ़े : बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी परीक्षा उपयोगी प्रश्न

101. बिहार में 'गो-हत्या' रोकने के लिए गोरक्षिणी सभाओं की स्थापना कब हुई थी? – 1822 ई. में
102. बिहार में चावल उत्पादक प्रमुख जिलों में कौन से शामिल हैं? – मुजफ्फरपुर, पटना, गया
103. बिहार में 'छात्र परिषद्' की स्थापना किसके प्रयासों से हुई थी? – डॉ. राजेंद्र प्रसाद
104. बिहार में 'जगजीवन राम संसदीय अध्ययन शोध संस्थान' कहां स्थित है? – पटना
105. बिहार में जयप्रकाश आंदोलन की शुरुआत कब हुई थी? – वर्ष 1974
106. बिहार में जायद की फसल कब बोई जाती है? – मई-जून
107. बिहार में जिला नियोजन एवं विकास परिषद् का प्रधान कौन होता है? – जिला विकास पदाधिकारी
108. बिहार में जिला प्राथमिक शिक्षा परियोजना' की शुरुआत किस वर्ष हुई थी? – 1997
109. बिहार में जिला शिक्षा समिति का अध्यक्ष कौन होता है? – जिला शिक्षा अधिकारी
110. बिहार में ज्वार उत्पादक जिले कौन से हैं? – भोजपुर, चंपारण, मुंगेर
111. बिहार में तेईस वर्षों के अंतराल के पश्चात् पंचायती चुनाव किस वर्ष संपन्न हुए? – 2001
112. बिहार में दूरदर्शन के उच्च शक्ति के कितने ट्रांसमीटर हैं? – 5
113. बिहार में दूरदर्शन के निम्न शक्ति के कितने ट्रांसमीटर हैं? – 26
114. बिहार में धान के बाद कौन सी दूसरी प्रमुख फसल है? – गेहूं
115. बिहार में नंगी हड़ताल का आंदोलन किस जेल से प्रारंभ हुआ? – छपरा जेल
116. बिहार में नदियों के प्रदूषण का मुख्य कारण कौन सा है? – औद्योगिक अपशिष्ट जल को नदियों में प्रवाहित करना, नदियों के किनारे स्थित बड़े शहरों के मैले जल का सीधे नदियों में प्रवाह, नदियों के तट पर पशुओं को नहलाना आदि
117. बिहार में नलकूपों द्वारा सबसे अधिक सिंचाई किस जिले में होती है? – रोहतास
118. बिहार में नवादा संग्रहालय' की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1974
119. बिहार में नहरों द्वारा सिंचाई सबसे अधिक किस क्षेत्र में होती है? – उत्तरी गंगा का मैदान
120. बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किस समाट् के प्रयासों से हुई थी? – कुमारगुप्त प्रथम
121. बिहार में निरक्षरता उन्मूलन की सर्वप्रथम शुरुआत किस वर्ष हुई थी? – 1937
122. बिहार में नूहानी वंश का उदय किसके शासनकाल में हुआ था?– सिकंदर लोदी
123. बिहार में न्यूनतम साक्षरतावाला जिला कौन सा है? – किशनगंज
124. बिहार में पटना में किस वर्ष एशियाई स्कूल स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था? – 1997
125. बिहार में पटना में नमक सत्याग्रह किस दिन शुरू हुआ था? – 16 अप्रैल, 1930
126. बिहार में पहली जनशताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ी का शुभारंभ किस वर्ष किया गया था? – 2002
127. बिहार में पुरुष साक्षरता का प्रतिशत कितना है? – 60.7 प्रतिशत
128. बिहार में पैग्मेराइट शिलाएं कहां मिलती हैं? – गया, मुंगेर
129. बिहार में पैदा होनेवाली तिलहन फसलों में कौन सी फसलें प्रमुख हैं? – राई एवं सरसों
130. बिहार में प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या कितनी है? – 919
131. बिहार में प्रथम चीनी मिल की स्थापना कब और कहां हुई थी? – 1903 (मरहौरा)
132. बिहार में प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन कहां हुआ था? – राजगृह
133. बिहार में प्रथम विधानसभा चुनाव कब संपन्न हुए थे? – 1937 ई. में
134. बिहार में प्रादेशिक समाचारों का प्रसारण कब से किया जा रहा है? – 28 अप्रैल, 1959
135. बिहार में 'फल विकास एवं शोध संस्थान' कहां स्थित है? – सबौर
136. बिहार में फसल बीमा नीति कब लागू की गई है? – 1 अप्रैल, 2000
137. बिहार में 'फाग राग' का सृजन किसने किया था? – नवल किशोर सिंह
138. बिहार में फिल्म-निर्माण का कार्य किस वर्ष प्रारंभ हुआ था? – 1931
139. बिहार में फिल्मी दुनिया की शुरुआत करने का श्रेय किसे प्राप्त है? – भूपेंद्र नारायण सिंह
140. बिहार में फुटबॉल की शुरुआत वर्ष 1897 में किस शील्ड से हुई? – इंग्लिश शील्ड
141. बिहार में बक्सर का युद्ध कब हुआ था? – 1764 ई. में
142. बिहार में बिहार बंधु' का प्रकाशन कब और कहां से शुरू हुआ था? – 1874 ई. (पटना)
143. बिहार में 'बिहार शरीफ' नामक स्थान, जो मुसलमानों का तीर्थस्थल है, इस नगर का संबंध किस संत से रहा है? – संत पीर मखदूम शाह शरीफुद्दीन
144. बिहार में बुद्ध की सबसे प्राचीनतम मूर्ति कहां से मिली है? – बोधगया
145. बिहार में बैंकों की जमा साख का अनुपात क्या है? – 70 : 30
146. बिहार में बोधगया में बौद्ध मंदिरों का निर्माता कौन था? – समुद्रगुप्त
147. बिहार में बोली जानेवाली किस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में (वर्ष 2003 में) शामिल किया गया – मैथिली
148. बिहार में ब्रह्मदेव कला एवं शिल्प महाविद्यालय' कहां स्थित है? – दरभंगा
149. बिहार में भारत की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत निवास करता है? – 8.07%
150. बिहार में भीमबांध वन्य जीव अभयारण्य' में कौन से जानवर पाए जाते हैं? – स्लोथ-भालू व चौसिंगा
151. 'बिहार में भूमि अधिसीमा अधिनियम' कब पारित हुआ था? – वर्ष 1961
152. बिहार में भूमि की उपलब्धता को देखते हुए कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत हिस्सा वन के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है? – 20 प्रतिशत
153. बिहार में मक्का उत्पादक प्रमुख जिले कौन से हैं? – सारण, दक्षिणी चंपारण, भागलपुर, पटना
154. बिहार में मक्का का मुख्य उत्पादक क्षेत्र कहां स्थित है? – उत्तरी बिहार में
155. बिहार में महिला खेल महोत्सव' का आयोजन किसके द्वारा किया जाता है? – बिहार राज्य खेल प्राधिकरण
156. बिहार में महिला साक्षरता का प्रतिशत कितना है? – 33.1 प्रतिशत
157. बिहार में मानसून का प्रवेश कब होता है? – 9-10 जून
158. बिहार में माफिया गिरोहों के सफाए हेतु कौन सा ऑपरेशन संचालित किया गया था? – ऑपरेशन कोबरा
159. बिहार में मुंगेर जिले के किस स्थान पर रेलवे डीजल इंजन की मरम्मत का कारखाना स्थित है? – जमालपुर
160. बिहार में मुख्यतः कितनी जनजातियां पाई जाती हैं? – तीन
161. बिहार में मुख्यतः किस प्रकार के वन पाए जाते हैं? – पर्णपाती
162. बिहार में मुसलमानों का तीर्थस्थल 'मनेर शरीफ' नामक स्थान का संबंध किस संत से रहा है? – सूफी संत पीर हजरत मखादुन याहिया
163. बिहार में मुसलिम धर्मावलंबियों का कुल प्रतिशत कितना है? – 16.5
164. बिहार में 'मैथिली साहित्यिक परिषद्' की स्थापना कब हुई? – वर्ष 1939 में
165. बिहार में यूरेनियम कहां मिलता है? – गया
166. बिहार में 'योग विश्वविद्यालय' कहां स्थित है? – मुंगेर
167. बिहार में रबी की फसल किस महीने बोई जाती है? – अक्तूबर-नवंबर
168. बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई कितनी है? – 2,100 कि. मी.
169. बिहार में रेल परिवहन का शुभारंभ कब से माना जाता है? – 1860-62
170. बिहार में 'लगनी राग' के रचयिता कौन हैं? – महाकवि विद्यापति
171. बिहार में 'लीची अनुसंधान केंद्र' कहां स्थित है? – मुशहरी (मुजफ्फरपुर)
172. बिहार में वन-उत्पाद निर्माण हेतु लकड़ी तथा वन संबंधित सामग्रियों के संग्रहण व विपणन का एकाधिकार किसके पास है? – राज्य वन विकास निगम
173. बिहार में वनस्पति घी उद्योग के लिए बिहार शरीफ-राजगीर मार्ग पर एक मिल की स्थापना किस वर्ष की गई थी? – 1972
174. बिहार में वर्तमान में ग्रामीण बैंकों की कुल शाखाएं कितनी हैं? – 1,486
175. बिहार में वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों' की कुल संख्या कितनी है? – 1,247
176. बिहार में वर्तमान में रेफरल अस्पतालों की कुल संख्या कितनी है? – 396
177. बिहार में वर्तमान समय तक कुल कितनी जिला स्तरीय खेलकूद संस्थाएँ 'बिहार ओलंपिक संघ' से संबंधित – 29
178. बिहार में वर्ष 1912 में लॉन टेनिस की शुरुआत कहां हुई? – पटना
179. बिहार में वहाबी आंदोलन कब प्रारंभ हुआ था? – 1821 ई. में
180. बिहार में 'वेटरनिटी साइंस एंड एनीमल हस्बैंड्री महाविद्यालय' कहां है? – पटना
181. बिहार में शिक्षा का स्तर कैसा है? – मध्यम
182. बिहार में शिक्षा के प्रसार के लिए किस वर्ष को 'विद्यालयों में नामांकन वर्ष' के रूप में मनाया गया? – 2002
183. बिहार में 'शिवानंद मंडल लॉ कॉलेज' कहां स्थित है? – मधेपुरा
184. बिहार में सबसे अधिक कौन सी मिट्टी पाई जाती है? – जलोढ़ मिट्टी
185. बिहार में सबसे अधिक सड़क किस संस्था के नियंत्रण में है? – जिला परिषद्
186. बिहार में सबसे कम अवधि के लिए राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया था? – वर्ष 1995 में 5 दिन के लिए
187. बिहार में सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री कौन रहे? – नीतीश कुमार
188. बिहार में सबसे लंबी अवधि के लिए राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया था? – वर्ष 2005 में 8 महीने के लिए
189. बिहार में सबसे लंबी अवधि तक मुख्यमंत्री कौन रहे? – श्रीकृष्ण सिंह
190. बिहार में सर्वप्रथम आनेवाला विदेशी यात्री कौन था? – मेगस्थनीज
191. बिहार में सर्वप्रथम किस स्थान पर कृषि विश्वविद्यालय स्थापित किया गया था? – समस्तीपुर
192. बिहार में सर्वप्रथम कौन सा विद्रोह हुआ था? – कोल विद्रोह
193. बिहार में सर्वप्रथम पटना नगर निगम की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1952
194. बिहार में सर्वप्रथम राष्ट्रपति शासन कब लगा था? – 29 जून, 1968
195. बिहार में सर्वप्रथम विज्ञान संग्रहालय' कब स्थापित किया गया? – वर्ष 1918 में
196. बिहार में सर्वाधिक ऊंचा स्थान इनमें से किस प्राकृतिक प्रदेश में स्थित है? – दक्षिणी सीमावर्ती पहाड़ियों में
197. बिहार में सर्वाधिक ऊसर (गैर-कृषि) भूमि किस जिले में पाई जाती है? – बाँका
198. बिहार में सर्वाधिक कौन सी फसलें बोई जाती हैं? – चावल, गेहूं, मक्का, दालें
199. बिहार में सर्वाधिक क्षेत्र में कौन सी फसल बोई जाती है? – धान
200. बिहार में सर्वाधिक गैर-कृषि कार्यों में संलग्न भूमि किस जिले में पाई जाती है? – मधुबनी
201. बिहार में सर्वाधिक जनसंख्यावाले चार जिले कौन से हैं? – पटना, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी
202. बिहार में सर्वाधिक पुरुष साक्षरता दर वाला जिला कौन सा है? – पटना
203. बिहार में सर्वाधिक पुरुष साक्षरता दर वाले तीन जिले कौन से हैं? – रोहतास, भोजपुर, पटना
204. बिहार में सर्वाधिक बोली जानेवाली क्षेत्रीय भाषा कौन सी है? – मैथिली
205. बिहार में सर्वाधिक महिला साक्षरता दर वाला जिला कौन सा है? – पटना
206. बिहार में सर्वाधिक महिला साक्षरता दर वाले तीन जिले कौन से हैं? – पटना, मुंगेर, रोहतास
207. बिहार में सर्वाधिक शुद्ध बोया गया क्षेत्र किस जिले में विस्तृत है? – बक्सर
208. बिहार में सर्वाधिक साक्षरता किसकी है? – नगरीय पुरुषों की
209. बिहार में साक्षरता अभियान कब शुरू हुआ? – वर्ष 1937 में
210. बिहार में सारण जिले में किस स्थान पर शोरा पाया जाता है? – मांझी
211. बिहार में सिगरेट का एकमात्र कारखाना कहां स्थित है? – मुंगेर
212. बिहार में सुरक्षित वन कुल वन क्षेत्र का कितना प्रतिशत है? – 89 प्रतिशत
213. बिहार में सोमेश्वर की पहाड़ियाँ किस जिले में पाई जाती हैं? – पश्चिमी चंपारण
214. बिहार में 'स्वराज दल' का गठन किस वर्ष हुआ था? – 1923
215. बिहार में स्वास्थ्य उपकेंद्रों' की कुल संख्या कितनी है? – 10 हजार 332
216. बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के सबसे निचले स्तर पर 5,000 की जनसंख्या को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किसकी स्थापना की गई है? – स्वास्थ्य उपकेंद्र
217. बिहार में हिंदी को सर्वाधिक महत्त्व देनेवाले तथा हिंदी का पथ प्रशस्त करनेवाले अग्रणी व्यक्ति कौन थे? – सदल मिश्र
218. बिहार में हिंदू धर्मावलंबियों का कुल प्रतिशत कितना है? – 83.26
219. बिहार में हॉकी की शुरुआत किस वर्ष हुई थी? – 1904
220. बिहार में 'होमरूल लीग' का प्रथम अध्यक्ष कौन था? – मौलाना मजहरुल हक
221. बिहार में 'होमरूल लीग' की स्थापना वर्ष 1916 में कहां हुई थी? – पटना
222. 'बिहार युवक संघ' की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1928
223. बिहार राजभाषा विभाग द्वारा 'ग्रंथ पुरस्कार योजना' के तहत दिए जानेवाले कुल कितने पुरस्कार हैं? – 7
224. बिहार राजभाषा विभाग द्वारा 'ग्रंथ पुरस्कार योजना' के तहत दिया जानेवाला 'डॉ. ग्रियर्सन पुरस्कार' किस क्षेत्र में दिया जाता है? – बिहार की लोक भाषाओं (मैथिली व मगधी) में लिखित पुस्तकों पर
225. बिहार राजभाषा विभाग द्वारा दिया जानेवाला 'आर्यभट पुरस्कार' किस क्षेत्र में दिया जाता है? – विज्ञान
226. बिहार राजभाषा विभाग द्वारा दिया जानेवाला कौन सा पुरस्कार 'इतिहास एवं संस्कृति' के क्षेत्र में दिया जाताहै? – काशी प्रसाद जायसवाल पुरस्कार
227. बिहार राजभाषा विभाग द्वारा दिया जानेवाला कौन सा पुरस्कार 'बाल साहित्य' विषय-क्षेत्र में दिया जाता है? – अमरनाथ झा पुरस्कार
228. बिहार राजभाषा विभाग द्वारा दिया जानेवाला 'गोरखनाथ सिंह पुरस्कार' किस क्षेत्र में दिया जाता है? – अर्थशास्त्र
229. बिहार राजभाषा विभाग द्वारा दिया जानेवाला 'फणीश्वरनाथ रेणु पुरस्कार' किस क्षेत्र में दिया जाता है? – आंचलिक कथा कृति
230. बिहार राजभाषा विभाग द्वारा दिया जानेवाला 'मंडन मिश्र पुरस्कार' किस क्षेत्र में दिया जाता है? – धर्म एवं दर्शन
231. 'बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम' की स्थापना किस वर्ष की गई थी? – 1983
232. बिहार राज्य का खनिज उत्पादन की दृष्टि से भारत में कौन सा स्थान है? – द्वितीय
233. बिहार राज्य का रेल परिवहन की दृष्टि से भारत में कौन सा स्थान है? – पांचवां
234. बिहार राज्य का सबसे पुराना उद्योग कौन सा है? – चीनी उद्योग
235. बिहार राज्य का सर्वाधिक ऊंचा स्थान कौन सा है? – कैमूर की पहाड़ी
236. बिहार राज्य की उत्तर से दक्षिण की अधिकतम लंबाई कितनी है? – 362 कि.मी.
237. बिहार राज्य की कुल कितने प्रतिशत जनसंख्या कृषि कार्य में संलग्न है? – 86%
238. बिहार राज्य की 'नई औद्योगिक नीति' को मंजूरी कब दी गई? – वर्ष 2003
239. बिहार राज्य की पूर्व से पश्चिम की अधिकतम चौड़ाई कितनी है? – 483 कि.मी.
240. बिहार राज्य की स्थापना की घोषणा किस दिन हुई थी? – 12 दिसंबर 1911
241. बिहार राज्य की स्वास्थ्य नीति के अनुसार प्रत्येक जिले के सदर अस्पतालों में कम-से-कम कितने 'ब्लड बैंक' होने चाहिए? – 1
242. 'बिहार राज्य कृषि उद्योग विकास निगम' कब स्थापित हुआ था? – 1966
243. बिहार राज्य के बंटवारे के बाद वर्तमान में बिहार में कितने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रह गए हैं? – 16
244. 'बिहार राज्य क्रिकेट संघ' का गठन किस वर्ष हुआ था? – 1937
245. 'बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड' की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1956
246. 'बिहार राज्य खेल परिषद्' का गठन किस वर्ष हुआ था? – 1961
247. 'बिहार राज्य खेल परिषद्' को विघटित कर 'बिहार राज्य खेल प्राधिकरण' (बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी) का गठन किस वर्ष किया गया था? – 1986
248. 'बिहार राज्य खेल प्राधिकरण' का मुख्य उद्देश्य क्या है? – प्रतिभावान् खिलाड़ियों की खोज करना और प्रशिक्षण देना
249. 'बिहार राज्य खेल प्राधिकरण' द्वारा राज्य में कितने 'खेल विकास केंद्र' चलाए जा रहे हैं? – सात
250. 'बिहार राज्य चकबंदी अधिनियम' कब लागू हुआ था? – वर्ष 1956

Post a Comment

0 Comments