बिहार सामान्य ज्ञान 2023 | Bihar GK Question Answer in Hindi 2023

Bihar GK Question Answer in Hindi

बिहार सामान्य ज्ञान 2023 (Bihar GK 2023 Question Answer in Hindi) : दोस्तों, जो छात्र बिहार सरकार के अलावा केंद्र सरकार की किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है और जिसके लिए गूगल पर बिहार सामान्य ज्ञान 2023, लुसेंट बिहार सामान्य ज्ञान, बिहार के वर्तमान कौन क्या है..आदि सर्च कर रहे है। तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। यहां बिहार सामान्य ज्ञान (Bihar General Knowledge) को एक लाइन के रूप में प्रस्तुत किया गया है। जिससे याद करने और समझने में आसानी हो। बिहार सामान्य ज्ञान 2023 को नीचे पोंइटों में समझाया गया है। जिससे आप पहले ही प्रयास में सफलता पा सकें।




Bihar GK Question Answer in Hindi
1. बिहार का 'राजकीय चिह्न' क्या है? – बोधिवृक्ष
2. बिहार का 'राजकीय पशु' क्या है? – बैल
3. बिहार का 'राजकीय पक्षी' कौन सा है? – घरेलू गौरैया
4. बिहार का 'राजकीय फूल' कौन सा है? – कचनार
5. बिहार का 'राजकीय वृक्ष' कौन सा है? – पीपल
6. बिहार के कुल जनपद जिले है? – 38
7. बिहार की स्थिति के अनुसार अक्षांश व देशांतरों क्या है? – 24°-20'-10" से 27°-31'-15" उत्तरी अक्षांश व -83°-19'-50" से 88°-17'-40" पूर्वी देशांतर
8. बिहार का 'कैमूर अभयारण्य' कितने क्षेत्रफल में विस्तृत है? – 1,000 वर्ग कि.मी.
9. बिहार का कौन सा अंग्रेजी समाचार-पत्र साप्ताहिक है? – पटना टाइम्स
10. बिहार का कौन सा क्षेत्रीय स्तर पर खेला जानेवाला खेल कबड्डी से मिलता-जुलता एक खेल है? – चीका
11. बिहार का कौन सा खेल संघ वर्ष 1937 में गठित हुआ था? – बिहार राज्य शतरंज संघ
12. बिहार का कौन सा जिला आम की पैदावार में अग्रणी है? – दरभंगा
13. बिहार का कौन सा जिला दलहन के उत्पादन में अग्रणी है? – पटना
14. बिहार का कौन सा पक्षी विहार उत्तर भारत का सबसे बड़ा पक्षी विहार है? – कुशेश्वर पक्षी विहार
15. बिहार का कौन सा समाचार-पत्र दैनिक था? – आज

यह भी जानें : वर्तमान में बिहार में कौन क्या है?

16. बिहार का कौन सा समाचार-पत्र साप्ताहिक था? – बिहार-बंधु
17. बिहार का कौन सा सर्वाधिक गरम जलकुंड है? – सूरजकुंड
18. बिहार का कौन सा सर्वाधिक लोकप्रिय सत्याग्रह है? – चंपारण सत्याग्रह आंदोलन
19. बिहार का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है? – 2.86%
20. बिहार का गेहूं के उत्पादन में भारत में कौन सा स्थान है? – छठा
21. बिहार का 'गौतम बुद्ध वन्य जीव अभयारण्य' किस जिले में स्थित है? – गया
22. बिहार का 'ग्रांड ट्रंक रोड' किस राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम से जाना जाता है? – राष्ट्रीय राजमार्ग-2
23. बिहार का 'चाणक्य पुरस्कार' किस विषय-क्षेत्र में दिया जाता है? – राजनीति-शास्त्र
24. बिहार का जनजातीय विद्रोह कौन से है? – मुंडा विद्रोह, कोल विद्रोह, संथाली विद्रोह
25. बिहार का तंबाकू उत्पादन में भारत में कौन सा स्थान है? – छठा
26. बिहार का धुआंकुंड' जलप्रपात किस स्थान पर स्थित है? – सासाराम
27. बिहार का नाम 'बिहार' कैसे पड़ा? – बिहार में बौद्ध विहारों के अधिक संख्या में पाए जाने के कारण
28. बिहार का न्यूनतम लिंगानुपातवाला जिला कौन सा है? – पटना
29. बिहार का पहला 'डॉल्फिन अभयारण्य' कौन सा है? – विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्य
30. बिहार का पहला हिंदी दैनिक कौन सा था? – सर्वहितैषी



31. बिहार का प्रथम अंग्रेजी समाचार-पत्र कौन सा था? – 'द बिहार हेरल्ड'
32. बिहार का प्रथम उर्दू समाचार-पत्र कौन सा था? – नूरुल अन्वार
33. बिहार का प्रथम खुला विश्वविद्यालय' कौन सा है? – नालंदा विश्वविद्यालय
34. बिहार का प्रथम संस्कृत मासिक पत्र कौन सा था? – विद्यार्थी
35. बिहार का प्रथम हिंदी समाचार-पत्र कौन सा है? – बिहार-बंधु
36. बिहार का प्रमुख बांध कौन सा है? – बदुआ बांध
37. बिहार का फुटबॉल से संबंधित कप कौन सा है? – प्रेसीडेंट कप
38. बिहार का भारत में चावल के उत्पादन में कौन सा स्थान है? – पाँचवां
39. 'बिहार उर्दू अकादमी' की स्थापना कब हुई थी? – वर्ष 1975 में
40. बिहार और उड़ीसा को बंगाल से अलग करके एक पृथक् प्रांत के रूप में कब गठित किया गया? – 1912 ई. में
41. बिहार का ‘परमान डॉल्फिन अभयारण्य' किस जिले में स्थित है? – अररिया
42. बिहार का अभिशाप किस नदी को कहा जाता है? – कोसी नदी
43. बिहार का एकमात्र तेलशोधक कारखाना किस स्थान पर स्थित है? – बरौनी
44. बिहार का ओदंतपुरी विश्वविद्यालय किस विद्या की शिक्षा का केंद्र था? – तंत्र विद्या
45. बिहार का 'विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्य' किस जिले में स्थित है? – भागलपुर
46. बिहार का विख्यात 'आर्यावर्त्त' हिंदी दैनिक कहां से प्रकाशित होता था? – दरभंगा
47. बिहार का विशाल मैदान कितने क्षेत्रफल में विस्तृत है? – 90,650 वर्ग कि.मी.
48. बिहार का विशाल मैदान बिहार के कुल क्षेत्रफल का लगभग कितने प्रतिशत है? – 96 प्रतिशत
49. बिहार का विश्वविख्यात 'सोनपुर का मेला' किस दिन आयोजित होता है? – कार्तिक पूर्णिमा
50. बिहार का विस्तार किस प्राकृतिक प्रदेश में सबसे ज्यादा है? – उत्तरी गंगा का मैदान
51. बिहार का वैशाली नगर किस धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थलहै? – बौद्ध व जैन धर्म
52. बिहार का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन सा है? – परासडीह जल प्रपात
53. बिहार का सबसे कम क्षेत्रफलवाला जिला कौन सा है? – शेखूपुरा
54. बिहार का सबसे कम जनसंख्या घनत्ववाला जिला कौन सा है? – कैमूर
55. बिहार का सबसे गरम स्थल कौन सा है? – गया
56. बिहार का सबसे छोटा वन्य जीव अभयारण्य, जो बेतिया में स्थित है, कौन सा है? – उदयपुर अभयारण्य
57. बिहार का सबसे पुराना विधि महाविद्यालय कौन सा है? – पटना लॉ कॉलेज, पटना
58. बिहार का सबसे बड़ा अभयारण्य कौन सा है? – कैमूर अभयारण्य
59. बिहार का सबसे बड़ा पशु मेला कौन सा है? – सोनपुर का मेला
60. बिहार की सरयू नदी किस नदी में मिलती है? – गंगा नदी
61. बिहार का सर्वाधिक औसत आर्द्रतावाला स्थान कौन सा है? – भागलपुर
62. बिहार का सर्वाधिक क्षेत्रफलवाला जिला कौन सा है? – पश्चिमी चंपारण
63. बिहार का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्ववाला जिला कौन सा है? – पटना
64. बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट करनेवाला कौन सा शासक था? – बख्तियार खिलजी
65. बिहार का सर्वाधिक वर्षावाला स्थान कौन सा है? – किशनगंज
66. बिहार का सर्वाधिक साक्षरतावाला जिला कौन सा है? – पटना
67. बिहार का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार कौन सा है? – राजेंद्र सम्मान
68. बिहार किस खनिज का विश्व में सर्वाधिक उत्पादन करता है? – अभ्रक
69. बिहार की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार क्या है? – कृषि
70. बिहार की किस जनजाति को लड़ाकू जनजाति' कहा जाता है? – खरवार
71. बिहार की किस नदी को 'छोटी गंडक' के नाम से भी पुकारा जाता है? – नारायणी
72. बिहार की किस भाषा को 'भागलपुरी' कहते हैं? – अंगिका
73. बिहार की किस मसजिद को ‘पठान की मसजिद' भी कहते हैं? – सैफा खाँ की मसजिद
74. बिहार की किस महान् विभूति का उपनाम 'अजातशत्रु' है? – डॉ. राजेंद्र प्रसाद
75. बिहार की किस मिट्टी में लौहांश की मात्रा अधिक और जीवांश की मात्रा न्यूनतम पाई जाती है? – लाल मिट्टी
76. बिहार की किसी आंचलिक भाषा (भोजपुरी) में निर्मित पहली फिल्म कौन सी थी? – गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो
77. बिहार की कुल श्रम-शक्ति में कृषि-श्रमिकों का अनुपात कितना है? – 46.18 प्रतिशत
78. बिहार की कुल सिंचित भूमि का कितने प्रतिशत भाग नहरों द्वारा सींचा जाता है? – 37 प्रतिशत
79. बिहार की कोसी नदी का उद्गम स्थल कौन सा है? – सप्तकौशिकी (नेपाल)
80. बिहार की कौन सी ट्रॉफी क्रिकेट से संबंधित है? – हेमंत ट्रॉफी
81. बिहार की कौन सी नदी बिना किसी अन्य नदी से मिले बंगाल की खाड़ी में गिरती है? – स्वर्ण रेखा
82. बिहार की कौन सी परियोजना सबसे पहले प्रारंभ हुई थी? – सोन नदी घाटी परियोजना
83. बिहार की खौंड जनजाति किस जिले में पाई जाती है? – शाहाबाद
84. बिहार की जलवायु कैसी है? – मानसूनी जलवायु
85. बिहार की जलवायु में कितनी ऋतुएं शामिल हैं? – ग्रीष्म, वर्षा और शीत
86. बिहार की दक्षिणी सीमा देश के किस राज्य की सीमा को स्पर्श करती है? – झारखंड
87. बिहार की प्रथम फिल्म कौन सी थी? – पुनर्मिलन
88. बिहार की प्रथम फिल्म 'पुनर्मिलन' के निर्देशक कौन थे? – धीरेन गांगुली
89. बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थीं? – राबड़ी देवी
90. बिहार की प्रथम मैथिली फिल्म कौन सी थी? – कन्यादान
91. बिहार की प्रथम राजभाषा हिंदी है, द्वितीय राजभाषा कौन सी है? – उर्दू
92. बिहार की प्रथम रेलवे लाइन का निर्माण किस स्थान के मध्य हुआ था? – मुगलसराय से कलकत्ता
93. बिहार की बरौनी ताप विद्युत् परियोजना किस पर आधारित है? – कोयला
94. बिहार की बिरहोर जनजाति के लोगों के निवास-स्थल को क्या कहते हैं? – टाँडा
95. बिहार की बेड़िया जनजाति मुख्यतः किस जिले में पाई जाती है? – मुंगेर
96. बिहार की बोली को किस विद्वान् ने सबसे अलग पहचान के लिए 'बिहारी बोली' कहा? – ई. एम. फोर्टर
97. बिहार की भाषाओं में कौन सी भाषा सबसे उन्नत एवं विकसित है? – मैथिली
98. बिहार की भूमि, भाषा, साहित्य, कला एवं जनजीवन के क्षेत्र में बिहार राजभाषा विभाग द्वारा 'ग्रंथ पुरस्कार योजना' के तहत कौन सा पुरस्कार दिया जाता है? – बिहार विषयक ग्रंथ पुरस्कार
99. बिहार की महान् विभूति 'जगजीवन राम' का चर्चित उपनाम क्या है? – बाबूजी
100. बिहार की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजना कौन सी है? – गंडक नदी घाटी परियोजना
101. बिहार की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी कौन सी है? – गंगा नदी
102. बिहार के दरभंगा जिले में स्थित 'चंद्रभारी संग्रहालय' की सर्वाधिक चर्चित निधि क्या है? – हाथीदाँत के ऐतिहासिक अवशेष
103. बिहार की सीमा किस देश की सीमा को स्पर्श करती है? – नेपाल
104. बिहार का 'कुशेश्वर पक्षी विहार' किस जिले में स्थित है? – दरभंगा
105. बिहार के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त छायाकार कौन हैं? – एस.सी. देशमुख
106. बिहार के आरा जिले में स्थित कुंअर सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई थी? – वर्ष 1992 में
107. बिहार के आर्द्र पतझड़ वनों में कौन से वृक्ष सर्वाधिक उगते हैं? – साल
108. बिहार के इनमें से किन-किन जिलों में चीनी मिट्टी प्राप्त होती है? – भागलपुर, मुंगेर, वैशाली
109. बिहार के कटिहार जिले में स्थित 'गोगाबिल पक्षी विहार' कितने क्षेत्र में विस्तृत है? – 217.99 एकड़ क्षेत्र
110. बिहार के कितने प्रतिशत क्षेत्र में कृषि की जाती है? – 80 प्रतिशत
111. बिहार के किन चार जिलों में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या सबसे कम पाई जाती – शिवहर, शेखपुरा, खगड़िया, दरभंगा
112. बिहार के किन चार जिलों में अनुसूचित जातियों की संख्या सबसे कम पाई जाती है? – शिवहर, किशनगंज, शेखपुरा, लखीसराय
113. बिहार के किन चार जिलों में अनुसूचित जातियों की सबसे अधिक जनसंख्या पाई जाती – गया, पटना, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर
114. बिहार के किन चार जिलों में जनजातियों की जनसंख्या सर्वाधिक पाई जाती है? – कटिहार, पूर्णिया, बांका, जमुई
115. बिहार के किन चार जिलों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है? – गोपालगंज-सीवान-पटना-नालंदा
116. बिहार के किन जिलों में जूट के कारखाने स्थित हैं? – पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा
117. बिहार के किन जिलों में ताल मिट्टी की प्रधानता है? – पटना, मुंगेर, भागलपुर
118. बिहार के किन जिलों में मगधी भाषा बोली जाती है? – पटना व गया
119. बिहार के किन तीन जिलों में जलप्रपात मिलते हैं? – गया, रोहतास और नवादा
120. बिहार के किन दो जिलों में बैरीलियम पाया जाता है? – गया-नवादा
121. बिहार के किन दो जिलों में सर्वाधिक मात्रा में चूना-पत्थर उत्खनित होता है? – रोहतास-कैमूर
122. बिहार के किन दो जिलों में स्लेट पाया जाता है? – मुंगेर-जमुई
123. बिहार के किन-किन जिलों में अभ्रक भारी मात्रा में निकाला जाता है? – गया-मुंगेर
124. बिहार के किन-किन जिलों में बॉक्साइड खनिज पाए जाते हैं? – रोहतास-मुंगेर
125. बिहार के किन-किन जिलों में भारी मात्रा में सोडियम लवण पाया जाता है? – पूर्वी चंपारण, सारण, मुजफ्फरपुर
126. बिहार के किन-किन जिलों में सर्वाधिक मात्रा में पायराइट पाया जाता है? – रोहतास-कैमूर
127. बिहार के किशनगंज जिले के उत्तर-पूर्वी भाग के हिमालय की तराई के दलदली भाग में किस प्रकार के वन मिलते हैं? – आर्द्र पतझड़ वन
128. बिहार के किस कवि ने अपनी कविताओं के माध्यम से मैथिली साहित्य को शिखर तक पहुंचाया था? – विद्यापति
129. बिहार के किस क्षेत्र में मंजूषा चित्र शैली लोकप्रिय थी? – अंग क्षेत्र में
130. बिहार के किस खेल संघ की स्थापना सबसे पहले हुई थी? – बिहार क्रिकेट संघ
131. बिहार के किस जलप्रपात को 'खादरकोह प्रपात' भी कहते हैं? – दुर्गावती जलप्रपात
132. बिहार के किस जिले की प्रमुख भाषा मैथिली है? – दरभंगा
133. बिहार के किस जिले की सीमा नेपाल से लगनेवाले जिलों में सबसे छोटी है? – सुपौल
134. बिहार के किस जिले की सीमा नेपाल से लगनेवाले जिलों में सर्वाधिक लंबी है? – पश्चिमी चंपारण
135. बिहार के किस जिले के सर्वाधिक क्षेत्र में चरागाह हैं? – वैशाली
136. बिहार के किस जिले में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या सबसे कम है? – शिवहर
137. बिहार के किस जिले में अनुसूचित जनजातियों की सर्वाधिक जनसंख्या पाई जाती है? – कटिहार
138. बिहार के किस जिले में अनुसूचित जनजातीय महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है? – पूर्णिया
139. बिहार के किस जिले में अनुसूचित जाति का सर्वाधिक प्रतिशत है? – नवादा
140. बिहार के किस जिले में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या का प्रतिशत सबसे कम है? – किशनगंज
141. बिहार के किस जिले में अनुसूचित जातियों की संख्या सर्वाधिक पाई जाती है? – गया
142. बिहार के किस जिले में एस्बेस्टस की खानें पाई जाती हैं? – मुंगेर
143. बिहार के किस जिले में 'ऑपरेश्न उजाला' चलाया गया था? – मुजफ्फरपुर
144. बिहार के किस जिले में 'ककोलत जलप्रपात' स्थित है? – नवादा
145. बिहार के किस जिले में कोयला पाया जाता है? – औरंगाबाद
146. बिहार के किस जिले में 'चंद्रभारी संग्रहालय' स्थित है? – दरभंगा
147. बिहार के किस जिले में तिलका मांझी विश्वविद्यालय' स्थित है? – भागलपुर
148. बिहार के किस जिले में दलदली मिट्टी पाई जाती है? – किशनगंज
149. बिहार के किस जिले में 'पूरण देवी मंदिर' स्थित है? – पूर्णिया
150. बिहार के किस जिले में फेल्सपार पाया जाता है? – मुंगेर

यह भी पढ़े : बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी परीक्षा उपयोगी प्रश्न

151. बिहार के किस जिले में बरारी गुरु बाजार का गुरुद्वारा स्थित है? – कटिहार
152. बिहार के किस जिले में बागमती परियोजना प्रारंभ की गई थी? – सीतामढ़ी
153. बिहार के किस जिले में 'बिहार स्टेट एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड' की स्थापना की गई है? – पटना
154. बिहार के किस जिले में बॉक्साइट मिलता है? – मुंगेर
155. बिहार के किस जिले में भारी मात्रा में डोलोमाइट पाई जाती है? – रोहतास
156. बिहार के किस जिले में 'मखाना विकास एवं शोध संस्थान' स्थित है? – दरभंगा
157. बिहार के किस जिले में लीची का उत्पादन सर्वाधिक होता है? – मुजफ्फरपुर
158. बिहार के किस जिले में वनों का क्षेत्रफल सबसे कम है? – पूर्णिया
159. बिहार के किस जिले में वनों का क्षेत्रफल सर्वाधिक है? – रोहतास
160. बिहार के किस जिले में संजय गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी' स्थित है? – पटना
161. बिहार के किस जिले में सर्वाधिक जूट पैदा किया जाता है? – पूर्णिया
162. बिहार के किस जिले में सर्वाधिक लिंगानुपात है? – सिवान
163. बिहार के किस जिले में 'सागर नाट्य परिषद्' स्थित है? – भागलपुर
164. बिहार के किस जिले में सीसा पाया जाता है? – भागलपुर
165. बिहार के किस जिले में सूती वस्त्र उद्योग केंद्रित है? – गया
166. बिहार के किस जिले में सोना पाया जाता है? – मुंगेर
167. बिहार के किस जिले में सोने के नए भंडारों का पता लगा है? – मुंगेर
168. बिहार के किस नगर में 125 फीट ऊंचे 'विश्व शांति स्तूप' का निर्माण किया गया है? – वैशाली
169. बिहार के किस नगर में आकाशवाणी का प्रथम केंद्र स्थापित हुआ था? – पटना
170. बिहार के किस नगर में दूरदर्शन का प्रथम केंद्र स्थापित हुआ था? – मुजफ्फरपुर
171. बिहार के किस नगर में 'पितृपक्ष का मेला' लगता है? – गया
172. बिहार के किस नगर में 'बिहार स्टेट स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड' की स्थापना की गई – पटना
173. बिहार के किस नगर में 'शेरशाह सूरी का मकबरा' स्थित है? – सासाराम
174. बिहार के किस नगर में सूर्य मंदिर' स्थित है? – गया
175. बिहार के किस नगर से भारत के महान् ज्योतिषाचार्य 'आर्यभट' का गहरा संबंध रहा था? – पाटलिपुत्र
176. बिहार के किस नेता को 'बिहार केसरी' कहा जाता है? – श्रीकृष्ण सिंह
177. बिहार के किस नेता को संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया था? – सच्चिदानंद सिन्हा
178. बिहार के किस पक्षी विहार की गणना विश्व के वेटलैंड में होती है? – कावर पक्षी विहार
179. बिहार के किस पक्षी विहार की स्थापना सबसे पहले हुई थी? – नक्टी पक्षी विहार
180. बिहार के किस पक्षी विहार में एक धनुषाकार झील स्थित है? – गोगाबिल पक्षी विहार
181. बिहार के किस पक्षी विहार में साईबेरियाई पक्षी प्रवास के लिए आते हैं? – कुशेश्वर पक्षी विहार
182. बिहार के किस पर्यटन केंद्र पर गरम जल के अनेक स्रोत हैं? – राजगीर
183. बिहार के किस पर्व को 'दवात पूजा' के नाम से भी जाना जाता है? – चित्रगुप्त पूजा
184. बिहार के किस प्रमंडल में मात्र दो जिले शामिल हैं? – भागलपुर
185. बिहार के किस प्रमंडल में सर्वाधिक जिले शामिल हैं? – पटना
186. बिहार के किस प्रमुख साहित्यकार को 'राष्ट्रकवि' होने का गौरव प्राप्त है? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
187. बिहार के किस भाग को करैल-कैवाल मिट्टी का क्षेत्र कहते हैं? – शाहाबाद, गया, पटना एवं मुंगेर का क्षेत्र
188. बिहार के किस भाग को 'भांगर मिट्टी' का क्षेत्र कहते हैं? – सहरसा, पूर्णिया, दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर का क्षेत्र
189. बिहार के किस भाग को भारत का उद्यान' कहा जाता है? – गंगा का मैदानी भाग
190. बिहार के किस भाग में अभ्रक मिट्टी पाई जाती है? – नवादा
191. बिहार के किस भाग में जलोढ़ मिट्टी की प्रधानता पाई जाती है? – गंगा का उत्तरी मैदान
192. बिहार के किस भाग में दलदली मिट्टी पाई जाती है? – तराई क्षेत्र में
193. बिहार के किस भाग में लाल मिट्टी की अधिकता है? – गंगा नदी के दक्षिणी भाग में
194. बिहार के किस मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सर्वप्रथम बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा था? – भोला पासवान शास्त्री
195. बिहार के किस मेले को 'थारुओं का सांस्कृतिक मेला' भी कहा जाता है? – सहोदरा मेला
196. बिहार के किस राजनीतिज्ञ की जन्म-शताब्दी वर्ष 2001-02 में मनाई गई थी? – जयप्रकाश नारायण
197. बिहार के किस व्यक्ति को वर्ष 1992 में 'भारत-रत्न' से सम्मानित किया गया था? – जे.आर.डी. टाटा
198. बिहार के किस व्यक्ति को वर्ष 2001 में 'भारत-रत्न' से सम्मानित किया गया? – उस्ताद बिस्मिल्ला खां
199. बिहार के किस व्यक्ति को सर्वप्रथम 'भारत-रत्न' से सम्मानित किया गया था? – डॉ. राजेंद्र प्रसाद
200. बिहार के किस शहर में फल्गु नदी बहती है? – गया
201. बिहार के किस साहित्यकार को भोजपुर का शेक्सपियर' कहा जाता है? – भिखारी ठाकुर
202. बिहार के किस साहित्यकार को मैथिली साहित्य में 'यवी' के नाम से जाना जाता है? – नागार्जुन
203. बिहार के किस साहित्यकार को हिंदी भाषा के लिए 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' मिला है? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
204. बिहार के किस स्टेडियम में प्रति वर्ष मध्य कमान हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होती है? – कलिंग स्टेडियम
205. बिहार के किस स्थान पर 'अकबरी मसजिद' स्थित है? – मनेर
206. बिहार के किस स्थान पर 'आरण्य देवी मंदिर' स्थित है? – आरा
207. बिहार के किस स्थान पर ऊनी कालीन बनाए जाते हैं? – दाऊद नगर
208. बिहार के किस स्थान पर 'एशिया का सबसे बड़ा तारामंडल' स्थित है? – पटना
209. बिहार के किस स्थान पर 'चावल विकास एवं शोध संस्थान' स्थित है? – आरा (भोजपुर)
210. बिहार के किस स्थान पर जगजीवन राम का जन्म हुआ था? – चंद्रवा (भोजपुर)
211. बिहार के किस स्थान पर जून 1539 में शेरशाह का हुमायूं से युद्ध हुआ था? – चौसा
212. बिहार के किस स्थान पर 'डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट' स्थित है? – अगमकुआं (पटना)
213. बिहार के किस स्थान पर 'नेपाली मंदिर' स्थित है? – हाजीपुर
214. बिहार के किस स्थान पर प्रथम जैन सम्मेलन हुआ था? – राजगृह
215. बिहार के किस स्थान पर प्लाईवुड उद्योग स्थित है? – हाजीपुर
216. बिहार के किस स्थान पर बाटा शू कंपनी ने अपना जूते का कारखाना स्थापित किया है? – दीघाघाट (पटना)
217. बिहार के किस स्थान पर बीड़ी उद्योग स्थित है? – नालंदा
218. बिहार के किस स्थान पर भारत का सबसे बड़ा रेलवे पुल 'अब्दुल बारी पुल' स्थित है? – सोनपुर
219. बिहार के किस स्थान पर भारत सरकार ने पेट्रो केमिकल्स स्थापित किया है? – बरौनी
220. बिहार के किस स्थान पर रेशमी वस्त्र उद्योग अधिक विकसित है? – भागलपुर
221. बिहार के किस स्थान पर लौह पायराइट का कारखाना स्थित है? – अमझोर
222. बिहार के किस स्थान पर वर्ष 1938 में अखिल भारतीय मुसलमान छात्र सम्मेलन आयोजित हुआ था? – पटना
223. बिहार के किस स्थान पर विक्रमशिला विश्वविद्यालय अवस्थित है? – भागलपुर
224. बिहार के किस स्थान पर सर्वाधिक विदेशी पर्यटक आते हैं? – बोधगया
225. बिहार के किस स्थान पर 'हिंदू इंजीनियरिंग कंपनी' स्थित है? – बरौनी
226. बिहार के किस स्थान से उत्तर पाषाण काल के पुरातात्त्विक अवशेष मिले हैं? – चिरांद
227. बिहार के किस स्थान से गुप्तकालीन मुहरें मिली हैं? – वैशाली
228. बिहार के किस स्थान से पुरा पाषाण काल के अवशेष मिले हैं? – मुंगेर
229. बिहार के किस स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर सोन नदी पर आरा जिले के नजदीक 'कोइलवर पुल' का नामकरण 'बारी पुल' किया गया है? – अब्दुल बारी
230. बिहार के किस हवाई अड्डे का नेपाल जाने के लिए सर्वाधिक प्रयोग होता है? – रक्सौल
231. बिहार के किस हिस्से में बाढ़ एक मौसमी विपदा है? – उत्तरी बिहार
232. बिहार के कुल कितने जिलों की सीमा नेपाल से लगती है? – 7
233. बिहार के कुल क्षेत्रफल के लगभग कितने प्रतिशत भूभाग पर वन पाए जाते हैं? – 7.1 प्रतिशत
234. बिहार के कौन से दो नेता तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं? – भोला पासवान शास्त्री एवं डॉ. जगन्नाथ मिश्र
235. बिहार के कौन से नेता 'मंडल आयोग के अध्यक्ष थे? – बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल
236. बिहार के कौन से नेता संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष चुने गए? – डॉ. राजेंद्र प्रसाद
237. बिहार के कौन से फुटबॉल खिलाड़ी हुए, जिन्होंने वर्ष 1971 में भारत की फुटबॉल टीम की कप्तानी की और 1971 में ही उन्हें 'अर्जुन पुरस्कार' मिला था? – चंद्रशेखर प्रसाद
238. बिहार के कौन से मुख्यमंत्री अपनी सख्त प्रशासनिक छवि के कारण 'धोती-कुरता से आई.ए.एस.' कहे जाते थे? – चंद्रशेखर सिंह
239. बिहार के कौन से मुख्यमंत्री अपने संबोधन 'मेरे जिगर के टुकड़ो' के कारण युवा वर्ग में बहुत लोकप्रिय थे? – महामाया प्रसाद सिन्हा
240. बिहार के कौन से मुख्यमंत्री विधान परिषद् के सभापति भी रह चुके थे? – अब्दुल गफूर
241. बिहार के कौन से राजनीतिज्ञ लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए? – बलिराम भगत
242. बिहार के क्षेत्रीय त्योहारों में सबसे महत्त्वपूर्ण पूजा कौन सी है? – छठ पूजा
243. बिहार के गया जिले का कौन सा स्थान सूती उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? – मानपुर
244. बिहार के गया जिले में स्थित 'गौतम बुद्ध वन्य जीव अभयारण्य' कितने क्षेत्रफल में विस्तृत है? – 25.83 वर्ग कि.मी.
245. बिहार के गरम जलकुंडों का जल त्वचा रोगियों के लिए लाभदायक कैसे है? – इसमें गंधक व खनिज लवण मिले होते हैं
246. बिहार के चैत्र के महीने में किस राग में गीत गाए जाते हैं? – चैता
247. बिहार के जनजातीय विद्रोह में कौन सा विद्रोह बिरसा मुंडा के नेतृत्व में हुआ था? – मुंडा विद्रोह
248. बिहार के डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 'भारत-रत्न' से किस वर्ष सम्मानित किया गया था? – वर्ष 1962

Post a Comment

0 Comments