भारत की जलवायु के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न MCQ | Climate of India Question in Hindi

Climate of India Question in Hindi

भारत की जलवायु के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions on Climate of India) :
भारत की जलवायु मानसूनी है, लेकिन भारत के सभी भागों की एक जैसी जलवायु नहीं पायी जाती है। यहां के विभिन्न भागों की जलवायु में स्थानित तथा सामयिक भिन्नताएं पायी जाती हैं। भारतीय जलवायु को दो प्रमुख तत्वों सर्वाधिक प्रभावित करते है पहला, उत्तर में हिमालय पर्वत की उपस्थिति, जिसके कारण मध्य एशिया से आने वाली शीतल हवाएं भारत में नहीं आ पाती। दूसरा, दक्षिण में हिंद महासागर की उपस्थिति एवं भूमध्यरेखा की समीपता, जिसके फलस्वरूप उष्ण कटिबन्धीय जलवायु यहां पर पायी जाती है। वही, भारत के उत्तरी भाग में तीन प्रकार का मौसम पाया जाता है। पूर्वी भाग में अधिक ताप तथा वर्षा पाई जाती है, उत्तरी भाग हिमालय के ठंडे प्रदेश से प्रभावित रहता है तथा पश्चिमी भाग वर्षा की कमी के कारण गर्म तथा शुष्क रहता है।




भारत की जलवायु से संबंधित प्रश्नों का परीक्षा उपयोगी संग्रह यहां दिया है। इसमें अनेक प्रश्न रिपीट होते रहते है, इसलिए उन प्रश्नों का पढ़ना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके अलावा नये भारत की जलवायु को समझकर आप आने वाली सभी सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है।

Important Questions on Climate of India in Hindi 
1. भारत के पश्चिमी तटों में ग्रीष्म में अति उच्च वर्षा मुख्यतः किसके कारण होती है? [NDA 2011]
(A) उष्णकटिबंधीय अवस्थिति ✅
(B) समुद्र के निकट होना
(C) पश्चिमी घाट
(D) हिमालय

2. किस स्थान पर सबसे कम वार्षिक वर्षा होती है? [UPPCS 2010]
(A) बेल्लारी
(B) जैसलमेर
(C) जोधपुर
(D) लेह ✅

3. भारत के किस भाग में सर्वाधिक दैनिक तापांतर पाया जाता है? [CgPSC 2012]
(A) पूर्वी तटीय प्रदेश
(B) छत्तीसगढ़ मैदान के आंतरिक क्षेत्रों में
(C) अण्डमान द्वीपों में
(D) राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों में ✅

4. अक्टूबर और नवंबर के महीनों में कहां अधिक वर्षा होती है? [SSC 2011]
(A) मालवा का पठार
(B) छोटानागपुर का पठार
(C) पूर्वी पहाड़ियां
(D) कोरोमंडल तट ✅

5. अक्टूबर गर्मी (October heat) का प्रमुख कारण क्या है? [SSC 2015]
(A) भारत के गंगा मैदानों में निम्न दाब सिस्टम
(B) उच्च आर्द्रता के साथ संबद्ध उच्च तापमान ✅
(C) बहुत कम वेग वाली हवाएं
(D) गर्म और शुष्क मौसम

6. भारत के किस राज्य में जाड़े के मौसम में वर्षा होती है? [BPSC 2001]
(A) केरल
(B) तमिलनाडु ✅
(C) पश्चिम बंगाल
(D) ओडिशा

7. भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर वर्षा किस मानसून से होती है? [RRB 2003]
(A) उत्तर-पूर्व हिमा
(B) उत्तर-पश्चिम महार
(C) दक्षिण-पूर्व
(D) दक्षिण-पश्चिम ✅

8. प्रत्यावर्ती मानसून का अधिक प्रभाव किस राज्य में होता है? [RRB 2003]
(A) ओडिशा
(B) पश्चिम बंगाल
(C) तमिलनाडु ✅
(D) पंजाब

9. मानसून शब्द की व्युत्पत्ति किस भाषा से हुई है? [MPPSC 2014]
(A) अरबी ✅
(B) स्पेनिश
(C) हिन्दी
(D) आंग्ल

10. भारत की सर्वाधिक वर्षा मुख्यतः किससे प्राप्त होती है? [BPSC 2008]
(A) उत्तर-पूर्वी मानसून से
(B) वापस होती मानसून से
(C) दक्षिण-पश्चिम मानसून से ✅
(D) संवाहनिक वर्षा से

यह भी पढ़े : सामान्य ज्ञान के Top 100 प्रश्न उत्तर सभी परीक्षाओं के लिए 

11. अमृतसर की अपेक्षा निम्न अक्षांश पर स्थित होने के बावजूद शिमला क्यों अधिक ठंडा है? [SSC 2014]
(A) शिमला में अत्यधिक हिमपात होता है
(B) शिमला में वायुदाब अधिक है
(C) यह उच्च तुंगता पर है ✅
(D) शिमला में अत्यधिक वर्षा होती है

12. उत्तर-पूर्वी मानसून से सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाला राज्य कौनसा है? [UPPCS 2009]
(A) असम
(B) पश्चिम बंगाल
(C) तमिलनाडु ✅
(D) ओडिशा

13. कौन-सा एक सबसे सूखा स्थान है? [BPSC 2014]
(A) मुंबई
(B) दिल्ली
(C) लेह ✅
(D) बंगलुरु

14. भारत के उत्तरी मैदानों में शीतकाल में वर्षा क्यों होती है? [UPPCS 1993, RAS/RTS 1999-2000]
(A) पश्चिमी विक्षोभ से ✅
(B) बंगाल की खाड़ी की मानसूनी शाखा से
(C) अरब सागर की मानसूनी शाखा से
(D) लौटते मानसून से

15. भारत के किन क्षेत्रों में 200 मिमी वर्षा होती है? [UPPCS 1996]
(A) केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक
(B) जम्मू कश्मीर ✅
(C) पंश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार
(D) असम, मणिपुर, त्रिपुरा





16. आम्र वर्षा (Mango Shower) क्या होती है? [BPSC 1999]
(A) आमों की बौझार
(B) आम का टपकना
(C) बिहार एवं बंगाल में मार्च एवं अप्रैल में होने वाली वर्षा ✅
(D) आम की फसल

17. भारत में वर्षा का आधिक्य होते हुए भी यह देश प्यासी धरती क्यों समझा जाता है? [UPPCS 1994]
(A) वर्षा के पानी का तेजी से बह जाना
(B) वर्षा का पानी शीघ्रता से भाप बनकर उड़ जाता है
(C) वर्षा का कुछ थोड़े ही महीनों में जोर होना
(D) उपयुक्त सभी ✅

18. भारत में सबसे कम वर्षा का क्षेत्र कौनसा है? [MPPSC 1995]
(A) कच्छ से लेकर पंजाब-हरियाणा तक ✅
(B) पंजाब से लेकर दिल्ली तक
(C) मध्य प्रदेश का क्षेत्र
(D) उड़ीसा का बालागीर क्षेत्र

19. नीचे स्थानों के युग्म दिये गये हैं, उनमें कौन-सा ऐसा युग्म है जिसके दोनों नगर लगभग समान अक्षांश पर अवस्थित हैं फिर भी उनकी वार्षिक वर्षा की कुल मात्रा में अन्तर सर्वाधिक सुस्पष्ट है? [IAS 1993]
(A) बंगलौर और चेन्नई
(B) अजमेर और शिलांग ✅
(C) मुंबई और विशाखापतनम
(D) नागपुर और कोलकाता

20. भारतीय उपमहाद्वीप पर ग्रीष्म ऋतु में उच्च तापमान एवं निम्न दाब हिंद महासागर में वायु का कर्षण करते हैं जिसके कारण प्रभावित होती है– [IAS 1996]
(A) दक्षिण-पूर्व मानसून
(B) दक्षिण-पश्चिम मानसून ✅
(C) व्यापारिक हवाएं
(D) पश्चिमी हवाएं

21. कर्नाटक में ग्रीष्म ऋतु (मध्य मार्च से मध्य जून) के दौरान तड़ित झंझाओं के कारण होने वाली वर्षा को क्या कहा जाता है? [CDS 2019]
(A) काल वैशाखी
(B) मैंगोशावर
(C) लू
(D) चेरी ब्लॉसम ✅

22. भारत के उत्तरी-पश्चिमी मैदान में पश्चिमी विक्षोभ से जाड़े में होने वाली वर्षा की मात्रा क्रमशः किस ओर कम होती जाती है? [UPPCS 2019]
(A) पूर्व से पश्चिम की ओर
(B) पश्चिम से पूर्व की ओर ✅
(C) उत्तर से दक्षिण की ओर
(D) दक्षिण से उत्तर की ओर

23. तमिलनाडु में शरदकालीन वर्षा अधिकांशतः किन कारणों से होती है? [RAS/RTS, 2010]
(A) पश्चिमी विक्षोभ
(B) दक्षिणी-पश्चिमी मानसून
(C) उत्तर-पूर्वी मानसून ✅
(D) दक्षिणी-पूर्वी मानसून

24. भारतवर्ष में सर्वाधिक वर्षा किस क्षेत्र में होती है? [MPPSC 2010]
(A) पश्चिमी घाट, हिमालय क्षेत्र तथा मेघालय ✅
(B) मध्य प्रदेश तथा बिहार
(C) उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब
(D) आंध्र प्रदेश तथा विदर्भ

25. भारत के किस स्थान में शीतकाल के दौरान उच्चतम वायुमंडलीय दाब अनुभव किया जाता है? [CDS 2018]
(A) जैसलमेर
(B) लेह ✅
(C) चेन्नई
(D) गुवाहाटी

26. कौन-सा किसी भी जगह की जलवायु के 6 प्रमुख नियंत्रणों में नहीं है? [SSC 2017]
(A) समुद्र से दूरी
(B) मानव प्रभाव ✅
(C) अक्षांश
(D) समुद्री जलधाराएं

27. भारत की जलवायु की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता कौन-सी होती है?
(A) हवाओं का मौसमी परिवर्तन
(B) वर्ष भर लगातार वर्षा
(C) पवनों की दिशा में परिवर्तन ✅
(D) ग्रीष्म एवं शीतकालीन पवनों का प्रभावी होना

28. भारतीय मानसून का वर्णन सबसे पहले किस अरब विद्वान् द्वारा किया गया?
(A) अलबरूनी
(B) अल मसूदी ✅
(C) अल अहमदी कर
(D) इब्न खुरदाद बेह

29. कौन भारतीय मानसून को प्रभावित नहीं करता है?
(A) एलनिनो
(B) जेटस्ट्रीम
(C) तिब्बत का पठार
(D) गल्फस्ट्रीम ✅

30. किस राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून से वर्षा नहीं होती है?
(A) राजस्थान
(B) तमिलनाडु ✅
(C) कर्नाटक
(D) पंजाब

31. दक्षिण-पश्चिम मानसून किस प्रदेश में सर्वप्रथम प्रवेश करता है?
(A) तमिलनाडु
(B) महाराष्ट्र
(C) गोवा
(D) केरल ✅

32. दक्षिण-पश्चिम मानसून से संपूर्ण भारत में कुल कितने प्रतिशत वर्षा मिलती है?
(A) लगभग 40%
(B) लगभग 75% ✅
(C) लगभग 90%
(D) लगभग 100%

33. असम, पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा राज्यों में मानसून पूर्व आने वाली तड़ित झंझाएं किस नाम से जानी जाती है?
(A) नारवेस्टर्स ✅
(B) नारईस्टर्स
(C) ईस्टवेस्टर्स
(D) साउथईस्टर्स

34. भारत के कोरोमंडल तट पर कब सर्वाधिक वर्षा होती है?
(A) जनवरी-फरवरी में
(B) जून-सितंबर में
(C) मार्च-मई में
(D) अक्तूबर-नवंबर में ✅

35. भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में शीतकालीन वर्षा का क्या कारण है?
(A) स्थानीय झंझवात
(B) लौटता मानसून
(C) पश्चिमी विक्षोभ ✅
(D) पूर्वी विक्षोभ

36. दिल्ली में अधिक वार्षिक तापांतर का क्या कारण है?
(A) अल्प वर्षा
(B) कर्क रेखा से निकटता
(C) मरुस्थल से निकटता
(D) समुद्र से अधिक दूरी ✅

37. भारत में सर्वाधिक वर्षा कहां होती है?
(A) बीकानेर
(B) चेरापूंजी
(C) मावसिनराम ✅
(D) शिमला

38. भारत में सबसे अधिक तथा सबसे कम वर्षा प्राप्त करने वाले दो राज्यों कौनसे है?
(A) केरल तथा मध्य प्रदेश
(B) मेघालय तथा राजस्थान ✅
(C) असम तथा राजस्थान
(D) केरल तथा राजस्थान

39. मावसिनराम और चेरापूंजी में अधिक वर्षा किसके कारण होती है?
(A) यहां निम्न दाब रहता है
(B) यहां सदा भाप भरी हवाएं चलती है
(C) यहां वर्ष भर वर्षा होती रहती है
(D) यहां की पहाड़ियाँ कीप की आकृति की है ✅

40. चेन्नई में जाड़ों में वर्षा क्यों होती है?
(A) दक्षिण-पश्चिम मानसून से
(B) उत्तर-पूर्वी मानसून से ✅
(C) स्थलीय व सामुद्रिक हवााओं से
(D) इनमें से कोई नहीं

41. जम्मू-कश्मीर में होने वाली शीतकालीन वर्षा का कारण कौन-सा है?
(A) लौटता मानसून
(B) पश्चिमी विक्षोभ ✅
(C) स्थानीय पवन
(D) शीतकालीन मानसून

42. यदि भारत में कर्क रेखा के स्थान पर विषुवत् रेखा होती, तो यहां की जलवायु पर क्या प्रभाव पड़ता?
(A) अधिक ताप एवं कम वर्षा
(B) अधिक ताप एवं अधिक वर्षा ✅
(C) कम ताप एवं कम वर्षा
(D) कम ताप एवं अधिक वर्षा

43. मानसून वर्षा की कौनसी विशेषता नहीं है?
(A) मौसमी वर्षा
(B) अनिश्चित तथा अनियमित वर्षा
(C) वर्षा का असमान वितरण
(D) वर्षा होने वाले दिनों की निरंतरता ✅

44. भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में शीतकाल में वर्षा किससे होती है?
(A) झंझावतों से
(B) लौटते मानसून से
(C) पश्चिमी विक्षोभों से ✅
(D) उष्ण कटिबंधीय चक्रवातों से

45. पुणे में मुंबई से कम वर्षा क्यों होती है?
(A) पुणे कम ऊंचाई पर स्थित है
(B) इसके निकट घने वन नहीं है
(C) यह मुंबई की अपेक्षा विषुवत् रेखा से अधिक दूर है
(D) यह वृष्टि छाया में पड़ता है ✅

46. मानसून निवर्तन से सबसे अधिक वर्षा कहां होती है?
(A) मुंबई
(B) दिल्ली
(C) चेन्नई ✅
(D) कोलकाता

47. भारत में औसत वर्षा कितनी होती है?
(A) 98 सेमी
(B) 118 सेमी ✅
(C) 128 सेमी
(D) 138 सेमी

48. मानसूनी जलवायु की प्रमुख विशेषता क्या है?
(A) मूसलाधार एवं पर्वतीय वर्षा
(B) मूसलाधार एवं चक्रवातीय वर्षा
(C) मूसलाधार एवं संवाहनिक वर्षा
(D) वायु की दिशा में मौसमी परिवर्तन ✅

49. विश्व में सर्वाधिक वर्षा मावसिनराम में होने का कारण क्या है?
(A) पहाड़ियों का कीपाकार आकृति में होना ✅
(B) वहां सदा निम्न दाब बना रहना
(C) वहां सदा उच्च दाब बना रहना
(D) वहां काफी सघन वनस्पति पाया जाना

50. ग्रीष्मकाल में आने वाले तूफानों को किस राज्य में 'काल वैशाखी' के नाम से जाना जाता है?
(A) पंजाब
(B) हरियाणा
(C) राजस्थान
(D) पश्चिम बंगाल ✅

Post a Comment

0 Comments