66वां फिल्मफेयर पुरस्कार 2021: विजेताओं की पूरी सूची हिंदी में

66th filmfare awards winners list hindi

Filmfare Awards 2021 : भारतीय फिल्मों के सबसे पुराने फिल्म पुरस्कारों में से एक 66वां फिल्मफेयर अवार्ड्स 2021 (Filmfare Awards 2021) मुंबई में संपन्न हुआ। जिसमें इरफान खान (Irfan Khan) ने बेस्ट एक्टर का खिताब जीता। तो वहीं बेस्ट एक्ट्रेस के खिताबी रेस में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने कंगना रनौत को मात देते हुए ये अवार्ड अपने नाम किया। वहीं पटौदी खानदान के नवाब यानी सैफ अली खान बेस्ट सपोर्टिंग रोल एक्टर का खिताब जीतने में कामयाब रहें। अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक) अवार्ड मिला। इसी तरह कई अन्य कैटेगरी में भी अवार्ड दिए गए।


आइये देखते है फिल्मफेयर पुरस्कार 2021 विजेताओं की पूरी सूची हिंदी में–
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- थप्पड़
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य अभिनेता)- इरफान खान (फिल्म- अंग्रेजी मीडियम)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य अभिनेत्री)- तापसी पन्नू (फिल्म- थप्पड़)
क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य अभिनेता)- अमिताभ बच्चन (फिल्म- गुलाबो-सिताबो)
क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य अभिनेत्री)- तिलोत्मा शोमे (फिल्म- सर)
सर्वश्रेष्ठ सवांद- जूही चतुर्वेदी (फिल्म -गुलाबो सिताबो)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- ओम राउत (फिल्म- तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर)
सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार (अभिनेता)- सैफ अली खान (फिल्म- तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर)
सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार (अभिनेत्री)- फ़र्रुख़ जाफ़र (फिल्म- गुलाबो-सिताबो)
सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स- गुलजार (फिल्म- छपाक)
सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक एल्बम- फिल्म लूडो (प्रीतम)
सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर- राघव चैतन्य- एक टुकड़ा धूप (फिल्म- थप्पड़)
सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर- असीस कौर- मलंग (मलंग)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन: रमजान बुलुट, आरपी यादव (फिल्म- तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)


सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स: प्रसाद सुतार (फिल्म- तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: वीरा कपूर ईई (फिल्म- गुलाबो सिताबो)

यह भी पढ़े : 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची

सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: कामोद खाराड़े (फिल्म- थप्पड़)
सर्वश्रेष्ठ प्रॉडक्शन डिजाइन: मानसी ध्रुव मेहता (फिल्म- गुलाबो सिताबो)
सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर: मंगेश उर्मिला धाकड़े (फिल्म- थप्पड़)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (फिक्शन): अर्जुन
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (पॉपुलर च्वॉइस): देवी
सर्वश्रेष्ठ फिल्म ( नॉन फिक्शन): बैकयार्ड वाइल्डलाइफ सेंचुरी
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (पीपुल चॉइस फॉर फॉर शॉर्ट फिल्म): पूर्ति सावरडेकर

यह भी पढ़े : 63rd Grammy Awards 2021 Full List of Winners

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (शॉर्ट फिल्म): अरनव
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: फराह खान (फिल्म- दिल बेचारा)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्रॉफी: अविक मुखोपाध्याय (फिल्म- गुलाबो सिताबो)
सर्वश्रेष्ठ कहानी: अनुभव सुशीला सिन्हा और मृण्मयी लगो (फिल्म- थप्पड़)
लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार: इरफान खान

Post a Comment

0 Comments