67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची | 67th National Film Awards Winner List in Hindi

67th National Film Awards Winner List in Hindi

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता (National Film Awards 2021 Winner List in Hindi) : 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 22 मार्च 2021 को कर दी गई। बता दें कि 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 3 मई 2020 को होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टालना पड़ा था। इन पुरस्कारों के लिए आखिरी एंट्री 17 फरवरी 2020 तक ही रखी गई थी। इसलिए इसमें 2019 में बनी फिल्मों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई है।

इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार की लिस्ट में कुल 461 फिल्मों का चयन किया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की। समारोह के दौरान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh rajput) की फिल्म 'छिछोरे' (Chhichhore) को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) को बेस्ट ऐक्टर तो कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। बता दें कि कंगना रनौत को चौथी बार नैशनल अवॉर्ड मिला है। वहीं, मनोज बाजपेयी के साथ धनुष को भी बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिला है।


67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की लिस्ट (67th National Film Awards Winner List):
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कंगना रणौत
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – मनोज वाजपेयी
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – धनुष
बेस्ट बॉयोग्राफिकल फिल्म – ‘एलिफेंट डू रिमेम्बर’
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – विजय सेतुपति
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस– पल्लवी जोशी

Read in English: 67th National Film Awards Winner List

अन्य पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ फिल्म फ्रेंडली स्टेट – सिक्किम
सिनेमा पर बेस्ट किताब – संजय सूरी द्वारा रचित 'अ गांधियन अफेयर: इंडियाज क्यूरियस पोरट्रायल ऑफ लव इन सिनेमा'
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक – सोहिनी चट्टोपाध्याय



फीचर फिल्म्स
स्पेशल मेंशन – बिरयानी (मलयालम), जोनाकी पोरुआ (असमिया), लता भगवान कारे (मराठी), पिकासो (मराठी)
बेस्ट तुलु फिल्म – पिंजारा
बेस्ट पनिया फिल्म – केंजीरा
बेस्ट मिशिंग फिल्म – अनु रुवाद
बेस्ट खासी फिल्म – लेवदह
बेस्ट हरियाणवी फिल्म – छोरियां छोरों से कम नहीं होती
बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म – भुलान थे माजे
बेस्ट तेलुगु फिल्म – जर्सी
बेस्ट तमिल फिल्म – असुरन
बेस्ट हिंदी फिल्म – छिछोरे
बेस्ट मराठी फिल्म – बार्दो
बेस्ट बंगाली फिल्म – गुमनामी

नॉन फीचर फिल्म केटेगरी
बेस्ट नरेशन – वाइल्ड कर्नाटक, सर डेविड अटेन्बर्ग
बेस्ट एडिटिंग – शट अप सोना, अर्जुन गौरीसराई
बेस्ट ऑटोबायोग्राफी – राधा, ऑल्विन रेगो और संजय मौर्या
बेस्ट ऑन–लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट – रहस, सप्तर्षि सरकार
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – सोनसी, सविता सिंह
बेस्ट डायरेक्शन – नॉक नॉक नॉक, सुधांशु सरिया
फैमिली वैल्यूज – ओरू पाथिरा स्वपनम पोले (मलयालम)
बेस्ट शार्ट फिक्शन फिल्म – कस्टडी
स्पेशल जूरी अवॉर्ड – स्मॉल स्केल सोसायटीज
बेस्ट एनीमेशन फिल्म – राधा
बेस्ट इनवेस्टिगेटिव फिल्म – जक्कल
बेस्ट एक्सप्लोरेशन फिल्म – वाइल्ड कर्णाटक
बेस्ट एजुकेशन फिल्म – एपल्स एंड ओरांजेस
बेस्ट फिल्म ऑन सकल इश्यूज – होली राइट्स, लाडली

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड
स्टंट – अवाने श्रीमन्नारायण (कन्नड़)
बेस्ट कोरियोग्राफी – महर्षि (तेलुगू)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स – मरक्कर
स्पेशल जूरी अवॉर्ड – ओत्था सेरुप्पू साइज– 7 (तमिल)
बेस्ट लिरिक्स – कोलम्बी (मलयालम)

बेस्ट स्क्रीनप्ले
ओरिजिनल स्क्रीनप्ले – ज्येष्ठोपुत्री
एडाप्टेड स्क्रीनप्ले – गुमनामी
डायलॉग राइटर – द ताशकंत फाइल्स
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – जल्लीकट्टू
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – बार्दो
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – बी प्राक, केसरी, तेरी मिट्टी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – पल्लवी जोशी,  द ताशकंत फाइल्स
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – विजय सेतुपति, सुपर डीलक्स
बेस्ट एक्ट्रेस – कंगना रनौत
बेस्ट एक्टर – मनोज बाजपेयी और धनुष
बेस्ट डायरेक्शन – बहत्तर हूरें
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म – कस्तूरी

Post a Comment

0 Comments