Bank Holidays in January 2021: जनवरी में 14 दिन रहेगी बैंक की छुट्टी

Bank Holidays in January 2021

Bank Holidays in January 2021 : नया साल 2021 शुक्रवार के दिन से शुरू हो रहा है। इसी के साथ आप भी जनवरी में जरूरी कामों की लिस्ट बना रहे होगें। तो एक बार जनवरी महीने की बैंक की छुट्टियों पर भी नजर मार ले। क्योंकि साल 2021 के पहले महीने जनवरी में करीब 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। नौ दिन तो पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन अलग-अलग राज्यों में अलग छुट्टियों की वजह से कहीं-कहीं ज्यादा दिन भी बैंक बंद रहेंगे। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों को मिलाकर अगले महीने इसकी संख्या 14 हैं। बता दें इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं। बैंक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए साल का जश्न मनाने के लिए चेन्नई, आइजोल, गंगटोक, इंफाल और शिलांग में बैंक हॉलिडे घोषित किया है। इन जगहों के अलावा, बैंक 1 जनवरी 2021 को भारत के अन्य सभी प्रमुख शहरों में खुले रहेंगे।

यहां जनवरी 2021 में राष्ट्रीय बैंक की छुट्टियों की लिस्ट दी गई है–

तारीख दिन अवकाश विवरण
जनवरी 1 शुक्रवार  नए साल का दिन (आइजॉल, चेन्नई, गंगटोक, शिलॉन्ग और इंफाल जोन में)
जनवरी 2 शनिवार न्यू ईयर हॉलिडे (सिर्फ आइजॉल जोन में)
जनवरी 3 रविवार साप्ताहिक अवकाश
जनवरी 9 शनिवार दूसरा शनिवार (पूरे देश में)
जनवरी 10 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
जनवरी 12 मंगलवार स्वामी विवेकानंद जयंती (सिर्फ कोलकाता जोन में)
जनवरी 14 गुरुवार मकर संक्रांति और पोंगल (अहमदाबाद, चेन्नई, गंगटोक और हैदराबाद जोन)
जनवरी 15 शुक्रवार तिरुवल्लुवर डे/माघ बिहू (चेन्नई और गुवाहाटी)
जनवरी 20 बुधवार गुरु गोविंद सिंह जयंती (सिर्फ चंडीगढ़ जोन में)
जनवरी 23 शनिवार चौथा शनिवार (पूरे देश में)
जनवरी 24 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
जनवरी 26 मंगलवार गणतंत्र दिवस (पूरे देश में)
जनवरी 31 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)



वही, ये छुट्टियां कुछ राज्यों में होंगी जिसके कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।
14 जनवरी
(सोमवार) – मकर संक्रांति, पोंगल, माघे संक्राति
15 जनवरी (मंगलवार) - तिरुवल्लुवर दिवस (तमिलनाडु), बिहु (आसाम), टुसू पूजा (आसाम)
16 जनवरी (बुधवार) – उज्हावर तिरुनल (तमिलनाडु)
23 जनवरी (बुधवार) – नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस – पश्चिम बंगाल
25 जनवरी (शुक्रवार) – इमोउनु इराप्ता (मणिपुर)

Post a Comment

0 Comments