100+ खेल करंट अफेयर्स 2022 से संबंधित तथ्य | Sports Current Affairs in Hindi

Sports Current Affairs 2022

खेल करंट अफेयर्स 2022 Sports Current Affairs 2022 in Hindi वर्ष 2022 की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम खेल करंट अफेयर्स के अलावा बार बार पूछे जाने वाले खेल प्रश्न भी पढ़ें। यह नवीनतम खेल करंट अफेयर्स 2022 के प्रश्न न केवल प्रतियोगी परीक्षा के लिए बल्कि साक्षात्कार के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगें।

1. साकिब उल गनी प्रथम श्रेणी के पहले ही मैच में तिहरा शतक (341) लगाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
2. भारतीय महिला क्रिकेटर ऋचा घोष 26 बॉल में 50 रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयीं हैं।
3. अमेरिका का राष्ट्रीय खेल बेसबॉल है।
4. अर्जुन अवार्ड और ध्यानचंद पुरस्कार विजेता को 15 लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।
5. 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर' अवार्ड को क्रिकेट का ऑस्कर कहा जाता है।
6. आगा ख़ाँ कप का संबंध हॉकी खेल है।
7. आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत 1896 ई. में हुई थी।
8. आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत का श्रेय पियरे-डी-कुर्बटिन को दिया जाता है।
9. इंटरनेशनल बैडमिंटन फेडरेशन की स्थापना 1934 ई. में की गई।
10. 'इंडियन एक्सप्रेस' के नाम से पेस व भूपति को जाना जाता है।
11. इयान थोर्पे का संबंध तैराकी खेल से है।
12. ईडन गार्डन स्टेडियम भारत के कोलकाता में स्थित है।
13. 'ए सेंचुरी इज नॉट एनफ' नामक पुस्तक सौरव गांगुलीद्वारा लिखी गई है।
14. एशेज क्रिकेट श्रृंखला आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दो देशों के बीच खेली जाती है।
15. ओलंपिक, राष्ट्रमंडल तथा एशियाई खेलों का आयोजन प्रत्येक चार वर्ष की अवधि पर होता है।
16. ओलपिंक का आदर्श वाक्य सिटियस, अल्टियस और फोर्टियस है।
17. ओलपिंक खेलों में पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी है।
18. ओलपिंक खेलों में शुभंकर की शुरूआत सर्वप्रथम 1968 ई. में हुई थी।
19. कबड्डी के खेल में प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या 7 होती है।
20. कामका कि 'चाइनामैन' शब्द क्रिकेट से संबंधित है।
21. क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया एवं इंग्लैंड के बीच मांड 1877 में खेला गया था।
22. क्रिकेट की अंतर्राष्ट्रीय संस्था ICC है।
23. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी का मुख्यालय दुबई में है।
24. क्रिकेट खिलाड़ियों के मध्य हॉलीवुड के नाम से शेन वार्न को जाना जाता है।
25. क्रिकेट खेल की शुरुआत इंग्लैंड देश में हुई।
26. क्रिकेट में भूमि से स्टम्प्स की ऊँचाई 27 इंच होती है।
27. क्रिकेट विश्वकप की शुरूआत वर्ष 1975 ई. में हुई थी।
28. क्रिकेट से संबंधित प्रसिद्ध पुस्तक ‘क्रिकेट माई स्टाइल’ के लेखक कपिल देव हैं।
29. क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी खेल में प्रत्येक टीम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 11 होती है।
30. क्रीज़, डक, ड्राइवर शब्द क्रिकेट खेल से संबंधित कहा जाता है।
31. ग्रैंड मास्टर खिताब की शुरूआत 1972 ई. हुई।
32. जगवाल श्रीनाथ का उपनाम मैसूर एक्सप्रेस है।
33. जिमनास्टिक का पितामह जोहन गेट्स मुथस को माना जाता है।
34. जिमनास्टिक को ओलंपिक खेलों में 1896 ई. में शामिल किया गया।
35. जीव मिल्खा सिंह का संबंध गोल्फ खेल से है।
36. जीव मिल्खा सिंह, ज्योति रंधावा व टाइगर वुड गोल्फ खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं।
37. जूडो खेल का जनक कानो जिगोरो को माना जाता है।
38. ज्योति रंधावा गोल्फ खेल से संबंधित है।
39. टेनिस के चारों टूर्नामेंट को मिलाकर ग्रैंड स्लैम कहा जाता है।
40. टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले विश्व के प्रथम गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं।
41. 'ददा' के नाम से मेजर ध्यानचंद को जाना जाता है।
42. देवधर ट्रॉफी क्रिकेट खेल से संबंधित है।
43. दो बार माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाली प्रथम महिला संतोष यादव थी।
44. द्रोणाचार्य पुरस्कार नियमित श्रेणी में 10 लाख की नकद राशि तथा जीवन पर्यन्त श्रेणी में 15 लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।
45. नेताजी सुभाष चंद्र बोस संस्थान पटियाला में स्थित है।
46. नोवाक जोकोविच सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी है।
47. पंकज आडवाणी का संबंध स्नूकर/बिलियर्डससे है।
48. पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस 1995 ई. में मनाया गया था।
49. पी. टी. उषा भारतीय महिला खिलाड़ी पायली एक्सप्रेस के नाम से जानी जाती है।
50. पी.टी. उषा की आत्मकथा गोल्डन गर्ल नाम से लिखित है।



51. प्रथम एशियाई खेल का आयोजन 1951 ई. में नई दिल्ली में हुआ था।
52. प्रथम ओलंपिक खेल वर्ष 1896 (एथेंस, ग्रीस) में आयोजित किये गये थे।
53. प्रथम ओलंपिक खेलों का आयोजन 776 ईसा पूर्व में हुआ था।
54. प्रथम हॉकी क्लब की स्थापना 1861 ई. में की गई थी।
55. फीफा पुरुष विश्व कप 1930 ई. से तथा फीफा महिला विश्व कप 1991 ई० से शुरू हुआ।
56. फुटबॉल का सबसे पुराना क्लब शेफील्ड क्लब (इंग्लैंड) है।
57. फुटबॉल विश्वकप का सर्वाधिक बार विजेता (पांच बार) देश ब्राजील है।
58. 'फेडेरेशन ऑफ द इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) की स्थापना 1904 ई. में फ्रांस (पेरिस शहर) में की गई थी।
59. फ्रेंच ओपन टाइटल को ही रोलैंड गैरोस टाइटल भी कहा जाता है।
60. बीमर शब्द का संबंध क्रिकेट खेल से है।
61. बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय सर्किट स्टेडियम ग्रेटर नोएडा में स्थित है।
62. ब्रेवॉन स्टेडियम मुंबई में स्थित है।
63. ब्रेस्ट स्ट्रोक तैराकी खेल से संबंधित है।
64. ब्लैक पर्ल के नाम से ब्राजील के फुटबॉलर पेले को जाना जाता है।
65. भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है।
66. भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार है।
67. भारत ने अंतिम बार ओलंपिक खेलों में हॉकी का स्वर्ण पदक 1980 में (मॉस्को) में जीता था।
68. भारत में पोलो खेल का प्रचलन तुर्क ने प्रारम्भ किया।
69. भारत में फेडरेशन कप फुटबॉल खेल से संबंधित है।
70. भारत में राष्ट्रमंडल प्रतिस्पर्धा का आयोजन सर्वप्रथम 2010 ई. में हुआ था।
71. भारत में सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम दिल्ली है।
72. भारत में सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार है।
73. भारतीय क्रिकेट के स्तंभ राहुल द्रविड़ का उपनाम मिस्टर रिलायबल, द वॉल, जेमी है।
74. भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलवीर सिंह की आत्मकथा गोल्डन हैट्रिक है।
75. 'माई बेस्ट गेम ऑफ चेस' नामक पुस्तक के लेखक विश्वनाथन आनंद है।
76. रंगास्वामी कप का संबंध हॉकी खेल से है।
77. राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
78. राधामोहन कप का संबंध पोलो से है।
79. राष्ट्रमंडल खेलों की प्रतिस्पर्धा की परिकल्पना सर्वप्रथम जे. एस्ले कपूर ने की थी।
80. राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत सर्वप्रथम 1930 ई० में हेमिल्टन शहर (कनाडा) में शुरू हुई थी।
81. राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय राशिद अनवर थे।
82. राष्ट्रमंडल युवा कार्यक्रम की शुरुआत 1974 ई० में हुई थी।
83. राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है।
84. 'वन-डे-वंडर्स' पुस्तक के लेखक सुनील गावस्कर हैं।
85. वाटर पोलो के प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या 7 होती हैं।
86. वालीबॉल को पहली बार 1964 ई० में ओलंपिक में शामिल किया गया था।
87. विज़डन मैगज़ीन को क्रिकेट की बाइबिल कहा जाता है।
88. विजेंद्र कुमार सिंह मुक्केबाज़ी (बॉक्सिंग) खेल से संबंधित है।
89. विम्बलडन जूनियर खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा हैं।
90. वेलिंग्टन ट्रॉफी का संबंध नौकायन खेल से है।
91. शतरंज का जन्मदाता देश भारत कहा जाता है।
92. शारजाह कप का संबंध क्रिकेट खेल से है।
93. शार्ट कॉर्नर, टाई ब्रेकर व पेनेल्टी स्ट्रोक हॉकी खेल से संबंधित हैं।
94. संदीप सिंह हॉकी खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं।
95. सुदीरमन कप का संबंध बैडमिटन खेल से है।
96. सॉकर फुटबॉल खेल का दूसरा नाम है।
97. सोमदेव देवबर्मन लॉन टेनिस खेल से संबंधित हैं।
98. 'हॉकी का जादूगर' के नाम से मेजर ध्यानचंद को जाना जाता है।
99. हॉकी को ओलंपिक खेलों में 1908 ई. में शामिल किया गया था।
100. हॉकी तथा फुटबॉल का खेल परिसर फील्ड कहलाता है।

Post a Comment

0 Comments