मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन 71 वर्ष की थी

veteran choreographer saroj khan

​भारतीय फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan Death) का कार्डियक अरेस्ट के चलते 3 जुलाई 2020 को मुंबई में निधन हो गया। वे 71 साल की थीं। वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं, उन्हें बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनका कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया था। सरोज खान का अंतिम संस्कार उसी दिन सुबह सात बजे परिवार वालों ने उन्हें मुंबई स्थित मलाड के मालवाणी कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-ख़ाक कर दिया गया।

सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम निर्मला नागपाल था। वह भारत-पाक विभाजन के बाद भारत आई थीं। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपना काम शुरू कर दिया था। सरोज ने अपने डांस टीचर सोहनलाल से ही शादी की थी।उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की थी। सरोज पहले असिस्टेंट कोरियोग्राफर थी, लेकिन 1974 में आई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से वो कोरियोग्राफर बन गईं। उन्होंने गोविंदा और माधुरी दीक्षित जैसे बेहतरनी डांसर को अपने कला से नवाजा है।


सरोज खान ने 1986 से लेकर 2019 तक कई हजारों की संख्या में बॉलीवुड फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ किया था, जिसमें 'निंबुड़ा-निंबुड़ा', 'एक दो तीन', 'डोला रे डोला', 'काटे नहीं कटते', 'हवा-हवाई', 'ना जाने कहां से आई है', 'दिल धक-धक करने लगा', 'हमको आजकल है इंतजार', 'चोली के पीछे' जैसे कई सुपरहिट और आइकोनिक गाने शामिल हैं।

सरोज खान ने 'तेजाब', 'खलनायक', 'मिस्टर इंडिया', 'चालबाज', 'नगीना', 'चांदनी', 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास' जैसी कई हिट फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने आखिरी गाना फिल्म 'कलंक' के लिए 'तबाह हो गए' को कोरियोग्राफ किया था। इस गाने में माधुरी दीक्षित डांस करती नजर आई थीं।



सरोज खान को 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्म 'गुरु' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड, 2002 में आई 'देवदास' के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म 'लगान' के लिए अमेरिकन कोरियोग्राफी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका था। संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में डोला-रे-डोला गाने की कोरियोग्राफी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। बॉलीवुड मे शायद ही ऐसा कोई बड़ा स्टार हो जिसे सरोज ने डांस न कराया हो। 


सरोज खान ने आखिरी बार करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तले बनी फिल्म कलंक में तबाह हो गए गाने गाने को कोरियोग्राफ किया था। इस गाने में माधुरी दीक्षित नजर आई थीं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

2020 बॉलीवुड के लिए बहुत ही बुरा साल साबित हो रहा है। एक के बाद एक कई बॉलीवुड सितारे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। सबसे पहले इरफान खान, फिर ऋषि कपूर और इनके सदमे से लोग बाहर भी नहीं आए थे कि म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान की मौत की खबर सामने आ गई थी। इसके बाद सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली खबर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की सामने आई, जिससे लोग अभी भी पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और अब सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है।

Post a Comment

0 Comments