Uber ने 3 मिनट में छीनी 3700 नौकरी, कहा-आज आपका आखिरी दिन

uber

कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी और लॉकडाउन की वजह से भारत सहित विदेशों की तमाम छोटी-बड़ी कंपनियां बर्बाद होने लगी हैं। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान जनता को सेवाएं देने वाली कंपनियों को हुआ है। इसी कारण आज ऑनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबर ने अपने तत्काल 3700 लोगों को हटा दिया। दुनिया की सबसे बड़ी कैब सर्विस कंपनी उबर (Uber) ने अपने कर्मचारियों को निकाला भी ऐसे कि लोग दंग रह गये।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उबर के कस्टमर सर्विस प्रमुख रॉफिन शेवले (Ruffin Chaveleau) ने एक वीडियो कॉल के लिए कंपनी के 3700 कर्मचारियों को जोड़ा और मात्र तीन मिनट में सभी को नौकरी से निकालने की घोषणा कर दी। कंपनी के इस फैसले की दुनियाभर में मानवाधिकार से जुड़े लोगों ने कड़ी निंदा की है। लंबे समय तक सेवा देते आ रहे कर्मचारियों को बेहद असंवेदनशील तरीके निकालने की आलोचना भी हो रही है।


डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक शेवलॉ ने स्टाफ से कहा, 'व्यापार में अभी बहुत मंदी है और कंपनी के पास कई कर्मचारियों के लिए कोई काम नहीं है। हम 3500 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को निकाल रहे हैं। आपका काम प्रभावित हुआ है और आज आपका उबर के साथ काम करने का अंतिम दिन है।' Uber के अनुसार वर्तमान में कंपनी का व्यापार आधा रह गया है, और ऐसे में इतने कर्मचारियों की सैलेरी देना मुमकिन नहीं है। 

जरूर पढ़े : KBC 12 के रजिस्ट्रेशन से हॉट सीट तक पहुँचने के नियम
पहली तिमाही में उबर को 2.9 अरब डॉलर का घाटा
बता दें, उबर को कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च 2020 में 2.9 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। जिसके चलते कंपनी ने यह कदम उठाया है। कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए एक संकट बन चुका है। भारत में 50 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं, तो वहीं हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इसी के चलते ही विदेशी बाजारों में कंपनी के निवेश पर काफी बुरा असर पड़ा है।

Post a Comment

0 Comments