12 मई का इतिहास | Today in History 12 May


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 12 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया और क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


12 मई, 1459 – राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।
12 मई, 1666 – 9 सितम्बर, 1665 को हुई पुरंधर संधि के अनुसार औरंगजेब के समक्ष पेश होने के लिए शिवाजी आगरा पहुंचे।
12 मई, 1689 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया।
12 मई, 1797 – फ्रांस के नेपोलियन प्रथम ने वेनिस पर विजय प्राप्त की।
12 मई, 1835 – चार्ल्स डार्विन ने उत्तरी चिली में तांबे की खानों का दौरा किया।
12 मई, 1847 – विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।
12 मई, 1890 – ब्रिस्टल में पहले आधिकारिक क्रिकेट काउंटी चैम्पियनशिप मैच की शुरूआत हुई। यॉर्कशायर ने ग्लूस्टरशायर काे आठ विकेट से हराया। जॉर्ज उलयेट ने पहला शतक लगाया।
12 मई, 1902 – पेंसिल्वेनिया में एन्थ्रेसाइट कोयला के एक लाख 40 हजार श्रमिकों ने हड़ताल की।
12 मई, 1908 – जॉर्ज बर्नार्ड शॉ के नाटक ‘गेटिंग मैरिड’ का लंदन में प्रीमियर हुआ।
12 मई, 1915 – क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।


12 मई, 1925 – उजबेकिस्तान और किर्गिजिस्तान स्वायत्त सोवियत गणराज्य बने।
12 मई, 1926 – हवाई पोत नोर्गे उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरने वाला पहला पोत बना।
12 मई, 1942 – आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चेंबर में मारा गया।

यह भी जानें : 11 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

12 मई, 1965 – इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।
12 मई, 1997 – रूस और चेचन्या ने 400 वर्षों के संघर्ष के बाद शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
12 मई, 2003 – सऊदी शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 26 लोगों की मौत हुई।
12 मई, 2007 – पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी की कराची यात्रा के दौरान भड़के दंगों में 50 लोगों की मौत हुई, 100 से अधिक घायल हुए।
12 मई, 2008 – चीन के सिचुआन में भूकंप से 69000 से अधिक लोगों की मौत हुई।

Post a Comment

0 Comments