4 अप्रैल का इतिहास | Today in History 4 April


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 4 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की और प्रसिद्ध साहित्यकार सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय' का निधन हुआ। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–



4 अप्रैल, 1460 – स्विट्जरर्लैंड में बेसल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
4 अप्रैल, 1716 – रुस और प्रशिया की सेनाओं ने उत्तरी जर्मनी के विस्मार पर कब्जा किया।
4 अप्रैल, 1722 – जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
4 अप्रैल, 1818 – अमेरिकी संसद में राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग की तेरह पट्टी और बीस स्टार रखने का फैसला लिया गया।
4 अप्रैल, 1850 – लॉस एंजिलिस को शहर के रूप में शामिल किया गया।
4 अप्रैल, 1858 – ह्ययूज रोज के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के साथ युद्ध करने के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंची और बाद में ग्वालियर की ओर चली गई।
4 अप्रैल, 1889 – मशहूर हिन्दी कवि, लेखक, नाटककार और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 3 अप्रैल का दिन

4 अप्रैल, 1904 – प्रसिद्ध गायक कुंदन लाल सहगल का जन्म हुआ।
4 अप्रैल, 1905 – हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में भूकंप से करीब बीस हजार लोगों की मौत हुई।
4 अप्रैल, 1908 – अमरीका के लेखक रिचर्ड राइट का जन्म हुआ वे अश्वेत अमरीकी व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी पुस्तकों में काले लोगों की कठिनाइयों से भरे जीवन के बहुत से पहलुओं पर प्रकाश डाला है।
4 अप्रैल, 1910 – दार्शनिक श्री अरविन्दो पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) पहुंचे जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला।
4 अप्रैल, 1916 – अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी।
4 अप्रैल, 1921 – हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्र्वरनाथ रेणु का जन्म हुआ।



4 अप्रैल, 1941 – जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।
4 अप्रैल, 1944 – ब्रिटिश सेना ने इथोपिया के आदिश अबाबा पर कब्जा किया।
4 अप्रैल, 1949 – उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरूआती दौर का नतीजा थी।
4 अप्रैल, 1949 – भारत की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म गुजरात के जुनागढ़ में हुआ।
4 अप्रैल, 1960 – अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की।
4 अप्रैल, 1968 – अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की गोली मारकर हत्या। मार्टिन लूथर किंग को अमेरिका का गांधी भी कहते हैं।
4 अप्रैल, 1975 – बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की।
4 अप्रैल, 1979 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी की सजा दी गई।
4 अप्रैल, 1987 – प्रसिद्ध साहित्यकार सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय' का निधन हुआ।
4 अप्रैल, 1994 – विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
4 अप्रैल, 2002 – अफगानिस्तान में भूस्खलन के कारण 150 लोगों की मौत हो गई।
4 अप्रैल, 2004 – भारत-नेपाल की अंतराष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाईं।
4 अप्रैल, 2006 – इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नए आरोप लगे।

Post a Comment

0 Comments