19 अप्रैल का इतिहास | Today in History 19 April


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 19 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे कैप्टन जेम्स कुक (Captain James Cook) आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने और श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Shyam Prasad Mukherjee) केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–



19 अप्रैल, 1451 – बहलोल खान लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।
19 अप्रैल, 1707 – फ़्रांस के लेखक जॉर्ज लुई बोफेन का जन्म हुआ। उन्होंने अपना अधिकांश समय ज्ञान संबंधी गतिविधियों में बिताया।
19 अप्रैल, 1770 – कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने।
19 अप्रैल, 1775 – अमेरिकी क्रांति का वास्तविक युद्ध हुआ।
19 अप्रैल, 1807 – मिस्र की सेना से भारी पराजय का सामना करने के पश्चात ब्रिटेन की अतिक्रमणकारी सेना इसकंदरिया बंदरगाह से पीछे हटने पर विवश हुई।
19 अप्रैल, 1852 – कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसायटी का गठन हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 18 अप्रैल का दिन
19 अप्रैल, 1859 – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तांत्या टोपे को अंग्रेजों ने फांसी दी गई।
19 अप्रैल, 1882 – प्रसिद्ध जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन का निधन हुआ।
19 अप्रैल, 1895 – फ़्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री लुई पास्चर का 70 वर्ष की आयु में देहांत हुआ।
19 अप्रैल, 1910 – हैली पुच्छल तारा पहली बार खुली आंखों से देखा गया।
19 अप्रैल, 1919 – अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली छलांग लगाई।


19 अप्रैल, 1933 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने गोल्ड स्टैंटर्ड को छोड़ने की घोषणा की।
19 अप्रैल, 1936 – फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।
19 अप्रैल, 1948 – च्यांग काई शेक चीन के राष्ट्रपति बने।
19 अप्रैल, 1950 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने।
19 अप्रैल, 1970 – ऊर्दू के प्रतिष्ठित साहित्यकार सय्यद इम्तेयाज़ अली ताज का निधन हुआ। उन्होंने प्रसिद्ध नाटक अनारकली लिखा जिसे उर्दू साहित्य के उत्कृष्ट ड्रामों में गिना जाता है।
19 अप्रैल, 1972 – बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।
यह भी जानें : 20 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं
19 अप्रैल, 1975 – तत्कालीन सोवियत रूस की मदद से पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया गया।
19 अप्रैल, 1989 – अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की।
19 अप्रैल, 1993 – अमरीकी पुलिस एफबीआई द्वारा डेविडियन मत के अनुयाइयों के मुख्यालय पर किए गए आक्रमण में इस समुदाय के 80 लोग ज़िन्दा जल कर मर गये।
19 अप्रैल, 2011 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद पद से इस्तीफा दिया।

Post a Comment

0 Comments