जानें, लॉकडाउन नियम तोड़ने पर किस देश में है कितना जुर्माना


आज को​रोना वायरस से जंग में लगी दुनियां के 90 देशों में लॉकडाउन है और लगभग आधी आबादी (450 करोड़ लोग) घरों में बंद हैं। यूएन के मुताबिक दुनियाभर के 180 देशों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। करीब दुनियाभर के 87% लोग प्रभावित हैं। दुनियाभर में लोगों को रोकने के लिए कहीं सख्त तो कहीं अजीबो-गरीब नियम बनाए गए हैं। ​जानिये, लॉकडाउन जैसे नियमों को तोड़ने वालों के लिए नियम क्या है...



इटली : यहां लोगों के बिना वजह बाहर निकलने पर 2.5 लाख और लोम्बार्डी में 4 लाख रु. का जर्माना है। जिसमें अभी तक 40 हजार पर लगा भी दिया गया है।

सऊदी अरब : यहां बीमारी छिपने और ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने पर 1 करोड़ रु. के जुर्माने का प्रावधान किया है। यह दुनिया में सबसे अधिक है।

ऑ​स्ट्रेलिया : यहां पर कुछ जगहों पर में 23 लाख रु. जुर्माने का प्रावधान है।

हांगकांग : यहां लोगों से क्वारेंटाइन का नियम तोड़ने पर 2.5 लाख जुर्माना या 6 माह जेल का प्रावधान है।

रूस : रूस की संसद ने एंटी वायरस एक्ट को मंजूरी दी है। जिसमें क्वॉरेंटाइन नियम तोड़ने पर 7 साल की सजा का प्रावधान है।

मैक्सिको : यहां युकाटन में बीमारी छिपाने पर 3 साल की सजा दी जाती है।

पनामा : महिला-पुरुष को 1-1 दिन छोड़कर निकलने की अनुमति यहां घर से बाहर निकलने के लिए महिला पुरुष के लिए अलग-अलग दिन हैं। महिलाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सिर्फ दो घंटे के लिए घर से बाहर निकल सकती हैं।



कोलंबिया : कोलंबिया के कुछ कस्बों में नेशनल आईडी के नंबर के आधार पर निकलने की मंजूरी है। जिनकी आईडी नंबर, 0, 4, 7 पर खत्म होता है, वे सोमवार को निकल सकते हैं।

यह भी पढ़े : कोरोना जंग में अक्षय कुमार ने किया करोड़ों रुपये दान

ऑस्ट्रिया : चेक गणराज्य, स्लोवाकिया ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। चेक गणराज्य सरकार ने कहा, आप भले निर्वस्त्र घमें, मास्क जरूर लगाएं।

फिलीपींस : फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते क्वारेंटाइन का उल्लंघन करने वालों को गोली मारने के आदेश दिए।

दक्षिण अफ्रीका : यहां घर से बाहर निकलने वालों पर पुलिस रबर की गोली चला रही है।

पेरू : पैरू में कोरोना से बनी हॉटलाइन पर झूठी सूचना देने वाले पर 45 हजार जुर्माने की सजा का प्रवाधान किया है। वहीं भारत के तमिलनाडु में अफवाह फैलाने पर 1200 गिरफ्तारी हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments