मशहूर अभिनेता इरफान खान का निधन, 54 वर्ष के थे

Irrfan Khan

जयपुर के थिएटर से बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का 29 अप्रैल 2020 को निधन हो गया।  वे 53 वर्ष के थे। 54 साल के इरफान अपने घर में बाथरूम में गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। साल 2018 में इरफान खान (Irrfan Khan) को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस अप्रैल 2019 में ही भारत लौटे थे। लौटने के बाद इरफान ने ‘अंग्रेजी मीडियम’ फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई। 28 अप्रैल मंगलवार को उन्हें कॉलन इन्‍फेक्‍शन (Colon infection) की शिकायत पर आईसीयू में भर्ती किया गया था।



बता दें कि इरफान खान (Irrfan Khan) की मम्मी सईदा बेगम का राजस्थान में कुछ दिनों पहले ही निधन हो गया था। लॉकडाउन के कारण इरफान खान अपनी मम्मी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। उनको वीडियो कॉल के जरिए ही अपनी मम्मी का अंतिम दर्शन करना पड़ा था।

यह भी जानें : सुदंर पिचाई सैलरी–एक दिन की 6 करोड़ हुई

2018 में पहली बार इरफान को ब्रेन कैंसर का पता चला था। इसके बाद करीब एक साल उन्होंने विदेश में इसका इलाज लिया और पिछले साल ही वापस भारत लौटे। उन्हें न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई थी और इससे उबर कर उन्होंने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' जरिए कमबैक किया। हालांकि उनकी यह फिल्म कोरोना वायरस के चलते कमर्श‍ियली सक्सेसफुल नहीं सकी।


इरफान खान के परिवार में पत्नी सुतापा देवेंद्र सिकदर और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। इरफान खान टोंक के नवाबी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। उनका बचपन भी टोंक में ही गुजरा। उनके माता-पिता टोंक के ही रहने वाले थे। 7 जनवरी 1967 को जन्मे इरफान का पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान था। वे एक्टिंग में बाय चांस आ गए। वे क्रिकेटर बनना चाहते थे। लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वे फैमिली बिजनेस संभालें। हालांकि, इरफान को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में जाने का मौका मिल गया और यहीं से उनका एक्टिंग करियर शुरू हुआ।



इरफान ने 'मकबूल', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'द लंच बॉक्स', 'पीकू', 'तलवार' और 'हिंदी मीडियम' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्हें 'हासिल' (निगेटिव रोल), 'लाइफ इन अ मेट्रो' (बेस्ट एक्टर), 'पान सिंह तोमर' (बेस्ट एक्टर क्रिटिक) और 'हिंदी मीडियम' (बेस्ट एक्टर) के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। 'पान सिंह तोमर' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। कला के क्षेत्र में उन्हें देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री भी दिया गया।

Post a Comment

0 Comments