जानें, हॉलीवुड, बॉलीवुड, टॉलीवुड नाम आखिर कैसे पड़ा?

दोस्तों, आपने फिल्मी नगरी के तीन नाम हॉलीवुड, बॉलीवुड और टॉलीवुड का नाम तो जरूर सुना होगा। जिसमें विदेशी फिल्म नगरी हॉलीवुड की तरह ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड कहां जाता है। वही तेलुगु और बंगाली दोनों इंडस्ट्री का नाम है 'टॉलीवुड'। लेकिन कभी आपने सोचा है कि इनका यह नाम कैसे पड़ा या इनके इन नामों के जनक कौन है, तो आइये हम यहां आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे है।



ऐसे पड़ा 'हॉलीवुड' नाम 
अमेरिका में कैलिफोर्निया के लॉस एंजेल्स के पास हॉलीवुड नाम की जगह है। जहां अमेरिकन कंपनियों के फिल्म स्टूडियो हैं। इस 500 एकड़ जमीन के मालिक एचजे व्हिटले को यहां एक लकड़ी का व्यापारी मिला। जिससे उन्होंने पूछा कि वो यहां क्या कर रहा है। तब उस व्यापारी ने कहा– 'हउलिंग वुड' (Hauling Wood)। व्हिटले को यह शब्द बहुत अच्छा लगा, उन्होंने इस पूरी जगह का नाम रख दिया 'हॉलीवुड'। कुछ कहते हैं कि यह नाम उस एरिये में फैली क्रिसमस होली नाम फूलदार झाड़ियों की वजह से आया। तो एक दावा है कि नाम व्हिटले के दोस्त की पत्नी को उसके पड़ोसी से मिला था जो हेली केनियन नाम की जगह पर रहता था।

ऐसे पड़ा 'बॉलीवुड' नाम 
प्रसिद्ध गीतकार अमित खन्ना को 'बॉलीवुड' शब्द का जनक माना जाता है। 70 के दशक के अंत में उन्होंने इस शब्द को अपने एक कॉलम में लिखा था, जो बाद में हिन्दी सिनेमा का पर्याय बन गया। दरअसल, अमित पैरेलल सिनेमा की शुष्कता और मेनस्ट्रीम सिनेमा के बहुरंगीपन के अंतर को इस शब्द के माध्यम डिस्क्राइब करना चाहते थे। उनका कहना था कि यह शब्द हिन्दी सिनेमा के लिए एक ब्रांड नेम का काम करेगा तो उन्होंने मुंबई के पुराने नाम बंबई के 'बॉम्बे' और हॉलीवुड के 'वुड' को मिलाकर हिन्दी सिनेमा का नामकरण कर दिया 'बॉलीवुड'। खास बात यह है कि अमिताभ, अमित को फोन करके बॉलीवुड शब्द के प्रति गुस्से का इजहार कर चुके हैं। उनका कहना है, इंडस्ट्री को हिन्दी सिनेमा इंडस्टी कहना चाहिए।

हालांकि प्रसिद्ध क्राइम/थ्रिलर उपन्यासकार कीटिंग को भी बॉलीवुड शब्द के इन्वेंशन का क्रेडिट दिया जाता है। उनके क्राइम उपन्यासों की सीरीज में मुंबई सीआईडी के इंस्पेक्टर घोटे केंद्रीय चरित्र होते थे। 1976 इसी तरह के एक नॉवेल में पात्रों के बीच बातचीत में यह जिक्र आता है कि यह हीरोइन जल्द ही बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी सनसनी बनने वाली है। यह संभवत: बॉलीवुड शब्द के इतने स्पष्ट उपयोग का पहला उदाहरण है।



वही, कोलाको को भी इस शब्द को कॉइन करने का श्रेय दिया जाता है। इस शब्द के प्रचलन के पीछे खुद उन्होंने जो दास्तान बयां की है वो इस तरह से है– 'मैं 1978 से 1980 के बीच 'सिने ब्लिट्ज' मैगजीन में फिल्म रिपोर्टर थी। जहां मुझे एक कॉलम का ​काम दिया गया था। इसमें मुझे फिल्मों के सेट्स पर क्या चल रहा है। इसकी रिपोर्टिंग करनी होती थी। इस कॉलम का नाम 'स्टूडियो बीट' था। यह नाम मुझे पसंद नहीं था तो मैंने पहले इसका नाम 'फिलिपिंग अराउंड फॉलीवुड' सोचा लेकिन मुझे यह बहुत रूखा सा लगा। तब मैंने 'ऑन द बॉलीवुड बीट' सोचा। यह नाम चल निकला। आज सोच भी नहीं सकती कि यह शब्द पूरी दुनिया में भारतीय सिनेमा का पर्याय बना चुका है।

फ्री में भेजें : अक्षय तृतीया 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं 

स्टारडस्ट मैगजीन : कुछ लोगों का मानना है कि स्टारडस्ट मैगजीन ने इस शब्द का प्रयोग पहली बार अपने एक कॉलम 'नीता-ज नेटर' में मजाकिया तरीके से किया था। इस कॉलम में वे देसी-विदेशी सेलेब्स की लाइफ स्टाइल पर लिखते थे।

ऐसे पड़ा 'टॉलीवुड' नाम 
कोलकाता की बंगाली और हैदराबाद स्थित तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री दोनों को ही टॉलीवुड ही कहा जाता है। तेलुगु के 'T' से टॉलीवुड निकला है। हैदराबाद में छोटे पैमाने पर एक और फिल्म इंडस्ट्री है जिसे डेक्कनवुड कहा जाता है। यहां दक्खिनी भाषा की फिल्में बनाई जाती हैं। कन्नड़ भाषा की बंगलुरु की फिल्म इंडस्ट्री को सेंडलवुड कहा जाता है, क्योंकि कर्नाटक पूरी दुनिया में अपने चंदन (सेंडल) के लिए प्रसिद्ध है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री को कॉलीवुड कहा जाता है क्योंकि यह जिस लोकेशन में उसका नाम है कोदाम्बकम। गुजरात फिल्म इंडस्ट्री को ढॉलीवुड कहा जाता है, क्योंकि वहां गरबा सहित अन्य कार्यक्रमों में ज्यादातर ढोल का ही प्रयोग किया जाता है। कई गुजराती फिल्मों में ढोली की शीर्ष भूमिका रही है। नए दौर की गुजराती फिल्मों अब इसे उपहास के तौर लिया जाता है। कुछ नाम: पहारीवुड (उत्तराखंड, ऑलिवुड) (ओडिया), भॉलीवुड (भोजपुरी) ।



पहला जिक्र 1932 में हुआ 
'टॉलीवुड' शब् के सबसे पहले इस्तेमाल का प्रमाण 1932 का है। जब विल्फोर्ड ई. डेमिंग नाम के साउंड इंजीनियर ने इसका प्रयोग किया है। उन्हीं की देखरेख में भारत की पहली टॉकी फिल्म भी बनाई गई थी। उन्होंने 'अमेरिकन सिनेमेटोग्राफर' पत्रिका में इस शब्द का जिक्र किया था।

Post a Comment

0 Comments