उत्तराखंड समूह 'ग' पेपर सॉल्वड् 01-12-2019 PDF

uttarakhand samuh g solved question paper

उत्तराखंड समूह 'ग' परीक्षा पेपर 2019 : UKSSSC Junior Assistant, Stenographer / Personal Assistant Exam Paper 1 December 2019 (Answer Key) UKSSSC कनिष्ठ सहायक तथा आशुलिपिक/ वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा भर्ती परीक्षा 01/12/2109 को उत्तराखंड राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुआ है। जिसमें 140 सवाल पूछे गये थे। यहां मुख्य सवालों को एक लाइन में दिया गया है। अगर आप पूरे सवाल व्याख्या सहित हल जानना चाहते है तो नीचे दिये लिंक पर क्लिक करके फ्री में डॉउनलोड करें।
पोस्ट: कनिष्ठ सहायक तथा आशुलिपिक/ वैयक्तिक सहायक (Junior Assistant, Stenographer / Personal Assistant)


परीक्षा आयोजक: UKSSSC (Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission)
पोस्ट कोड: 133, 134
नोट: उत्तर UKSSSC द्वारा 2 दिसंबर 2019 को जारी आधिकारिक उत्तरकुंजी के अनुसार हैं।

UKSSSC Junior Assistant, Stenographer / Personal Assistant Exam Paper 2019

1. ‘उर्दू’ किस भाषा का शब्द है? – तुर्की
2. ‘पवन’ शब्द में कौन सी संधि है? – अयादि संधि
3. ‘अचकचाया का अर्थ क्या है? – चौंक उठना
4. ‘एंकर बाइट’ किसे कहते हैं? – एंकर द्वारा किसी समाचार की पुष्टि हेतु वीडियो या कथन दिखाने को
5. ‘वृक्’ का तद्भव क्या है? – भेड़िया
6. राजभाषा अधिनियम कब अस्तित्व में आया? – सन् 1963 ई. में
7. शब्द में प्रयुक्त वर्गों की सही क्रमिकता को क्या कहते हैं? – वर्तनी
8. हिन्दी व्यंजनों में ‘क’ वर्ग की सभी ध्वनियाँ क्या हैं? – कण्ठ्य
9. उत्तरकाशी के शक्ति त्रिशूल में दो स्थानों पर कौन-सी लिपि में लिखा गया है? – शंख लिपि में
10. औरंगजेब की मृत्यु कब हुई थी? – सन् 1707 ई. में
11. 20वीं सदी के प्रारम्भ में उत्तराखंड शैली के चित्रों की खोज किसने की थी? – बैरिस्टर मुकुन्दीलाल ने
12. ‘दुर्गापुर इस्पात संयन्त्र’ किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया था? ग्रेट ब्रिटेन
13. जोहान्सबर्ग में सतत् विकास सम्मेलन किस वर्ष हुआ था? — 2002 ई. में
14. वर्ष 1986 ई. में वृक्ष मित्र पुरस्कार का सम्मान किसे दिया गया? — गौरा देवी को
15. सन् 1972 ई. में योजना आयोग द्वारा मंजूरी दिये जाने के समय टिहरी बांध परियोजना की अनुमानित विद्युत उत्पादन क्षमता क्या थी? — 600 मेगा वाट
16. एक लिफ्ट की क्षमता 12 वयस्क या 20 बच्चों की है। इस लिफ्ट में 15 बच्चों के साथ कितने वयस्क जा सकते हैं? — 3
17. उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी का आगमन कब हुआ? — 1815 ई. में
18. देश की पहली ‘स्वर्ण राजधानी’ ट्रेन की शुरुआत कब हुई? — 29 नवम्बर, 2017 ई. को
19. गढ़वाल के किस शासक ने सर्वप्रथम अपने नाम के साथ ‘शाह’ की उपाधि धारण की थी? – बलभद्र शाह
20. भारत में पुरातत्व विभाग की स्थापना किसेन की? — लॉर्ड कर्जन ने
21. कुमाऊँ में राजकर के अतिरिक्त सयानों व थोकदारों को दिया जाने वाला कर क्या कहलाता था? — दस्तूर
22. इंडियन प्रीमियर लीग-XI (2018) की विजेता टीम कौन थी? — चेन्नई सुपरकिंग्स
23. किस किले को ‘फोर्ट मौयरा’ भी कहा जाता है? – लालमण्डी किला
24. उत्तराखंड में ‘एपण’ किससे संबंधित है? — धरातल चित्रण से
25. विश्व का सबसे अधिक व्यस्त समुद्री मार्ग कौनसा है? — उत्तरी अटलांटिक मार्ग
26. किस मंत्रालय द्वारा ‘मिशन सत्यनिष्ठ’ लांच किया गया? – रेल मंत्रालय
27. वर्ष 2018-19 के संघीय बजट में राजकोषीय घाटा कितना लक्षित किया गया? — 3.3 प्रतिशत
28. भारत पर मोहम्मद गौरी के आक्रमण के समय दिल्ली का शासक कौन था? – पृथ्वीराज चौहान
29. यदि आपको अक्सर दस्तावेज बनाने, संपादित करने और प्रिंट करने की आवश्यकता होती है, तो किस प्रकार के साफ्टवेयर का उपयोग करना चाहिए? – वर्ड प्रोसेसिंग
30. ‘कीड़ा जड़ी' (यार्सा गुम्बा) क्या है? — औषधि
31. डॉ. अजीत चन्द कुंवर को किस सन में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार दिया गया? – सन् 1981 ई. में
32. बद्रीदत्त पाण्डेय की पुस्तक का नाम क्या है? — कुमाऊँ का इतिहास
33. 25 मार्च, 2006 ई. को उत्तराखंड सरकार द्वारा किस संस्थान को मानित (डीम्ड) विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया? – पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार
34. ‘जाड़’ जनजातीय समाज कितने भागों में बंटा है? – तीन
35. रमन अपना सिर नीचे पैर ऊपर किये हुए योग कर रहा है, यदि उसका मुँह पश्चिम दिशा की ओर है, तो उसका बायां हाथ कौन-सी दिशा में होगा? – उत्तर
36. सबसे कम उम्र में एवरेस्ट शिखर पर पहुँचने वाली लड़की कौन है? — मालवथ पूर्णा
37. प्रसिद्ध पुस्तक ‘मसूरी मेडले’ के लेखक कौन हैं? — प्रो. गणेश सैली
38. ‘उपग्रह मौसम निदेशालय कहां स्थित है? — नई दिल्ली में
39. राज्य निर्वाचन आयोग का गठन भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत किया गया है? – अनुच्छेद-243 K
40. अल्मोड़ा का पुलिस थाना, जो पर्वतीय क्षेत्र का पहला थाना था, कब स्थापित हुआ? — सन् 1837 ई. में


41. वह कौन-सा मूल अधिकार है, जो राष्ट्रीय आपातकाल में भी निलम्बित नहीं किया जा सकता है? – जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार
42. सन् 2011 ई. की जनगणना के आधार पर भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर क्या है? — 17.64 प्रतिशत
43. सन् 1580 ई. में अकबर ने अपने पूरे साम्राज्य को कितने सूबों (प्रान्तों) में बाँटा? – 12 सूबों में
44. छवि के एक छोटे संस्करण को क्या कहा जाता है? — थंबनेल
45. उत्तराखंड सरकार ने फुटबॉल को राज्य खेल कब घोषित किया? – सन् 2011 ई. में
46. 318, 368, 345, 395, 372, 422, ? , 449 में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आयेगी? – 399
47. कार्तिकेयपुर का अंतिम कत्यूरी राजा कौन था? — सुभिक्ष राज
48. ऋतुप्रवास किस जनजाति द्वारा किया जाता है? – गद्दी
49. भारत का पहला विशिष्ट ‘कुत्ता पार्क’ किस शहर में स्थापित किया गया है? – हैदराबाद में
50. मजोली द्वीप कहां स्थित है? — ब्रह्मपुत्र नदी में
51. वन संरक्षण के लिए कल्याण सिंह रावत ने ‘मैती आंदोलन’ कब प्रारम्भ किया? – सन् 1996 ई. में
52. कुमाऊँ-गढ़वाल में पहली जेल किस वर्ष स्थापित हुई? – सन् 1816 ई. में
53. देशांतर रेखाओं की संख्या क्या है? — 360
54. ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म के निर्देशक कौन हैं? – श्रीनारायण सिंह
55. ‘दागो और भूल जाओ’ की पद्धति पर आधारित प्रक्षेपास्त्र कौन सा है? – ब्रह्मोस
56. वह प्रथम चंद राजवंश का शासक कौन था, जिसने दिल्ली के सुल्तान फिरोजशाह तुगलक से मुलाकात की थी? — ज्ञान चंद
57. उत्तराखंड राज्य लोक सेवा अधिकरण कहां स्थित है? — नैनीताल में
58. अंडमान और निकोबार को कौन सा चैनल अलग करता है? – 10° चैनल
59. ‘जहाँगीरनामा’ के अनुसार गढ़वाल के किस शासक को जहाँगीर ने हाथी एवं घोड़े उपहार स्वरूप प्रदान किए? – श्याम शाह को
60. गढ़वाल क्षेत्र का तलवार ढाल के साथ किया जाने वाला युद्ध नृत्यगीत कौन सा है? — सरौं नृत्य
61. ‘नेटिव मैरिज एक्ट’ कब पारित किया गया? – सन् 1872 ई. में
62. स्लाइड प्रस्तुति के दौरान एक हाइपरलिंक के बाद दूसरे हाइपरलिंक के चयन के लिए आप क्या दबायेंगे? – Tab
63. अल्मोड़ा के समीप स्थित ‘बूटधारी सूर्य मंदिर’ का निर्माण किसने करवाया था? – कटार मल्ल देव
64. बधाणी बोली कहां प्रचलित है? — पिण्डर क्षेत्र में
65. अपने सिक्कों पर ‘अल सुल्तान जिल्ली अल्लाह’ किसने अंकित करवाया था? – मुहम्मद बिन तुगलक
66. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना कब हुई थी? — सन् 1945 ई.
67. दुग्ध ताल कहाँ स्थित है? – चमोली जिले में
68. अगर दस विद्यार्थियों का समूह आपस में हाथ मिलाता हैं तो हाथ मिलाने की कुल संख्या क्या होगी? – 45
69. किस वर्ष में रेल की पटरियों का विस्तार मुरादाबाद से रामनगर तक किया गया? – सन् 1907 ई. में
70. कौन-सा उपकरण स्थानीय नेटवर्क (एल.ए.एन.) को इंटरनेट से जोड़ता है? – राउटर
71. ऐतिहासिक स्थल लखु-उडियार किस नदी के तट पर स्थित है? – सुयाल
72. उत्तराखंड में हस्तशिल्प सामग्री ‘मोस्टा को उत्पादित करने में कौन-सा कच्चा माल प्रयोग में लाया जाता है? – रिंगाल
73. ब्रिटिश शासन काल में उत्तराखंड में ‘प्रधान’ का मुख्य दायित्व क्या था? – राजस्व एकत्र करना
74. कुमाऊँ परिषद का पहला अधिवेशन कब और कहाँ हुआ? – सन् 1917 ई. (अल्मोड़ा)
75. किस भाषा में रायबहादुर डॉ. पातेराम ने पहली बार गढ़वाल का इतिहास प्रकाशित किया? – अंग्रेजी
76. ‘गोलू देवता’ का उद्भव स्थान कहां है? – चम्पावत
77. उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय दोनों के न्यायाधिकार क्षेत्र में क्या होता है? – मौलिक अधिकारों का संरक्षण
78. लघु उद्योगों के विकास हेतु महत्वपूर्ण संस्था कौनसी है? – एस.आई.डी.बी.आई.
79. खजुराहो के मंदिरों का निर्माण किसने करवाया था? – चंदेलों ने
80. प्लॉटर किसे रूप में कार्य करता है? – आउटपुट उपकरण


81. किस झील की गहराई सर्वाधिक है? – नौकुचिया ताल
82. किस राष्ट्रपति को निर्विरोध चुना गया? – डॉ. नीलम संजीव रेड्डी
83. पश्चिम तटीय मैदान, गोवा से केरल के मध्य किस नाम से जाना जाता है? – कोंकण
84. अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पत्नी का नाम क्या था? – विनयलक्ष्मी
85. ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह-2018’ कब मनाया गया? – 1-7 सितम्बर, 2018
86. मुद्रा का मुख्य कार्य क्या है? – विनिमय का माध्यम और मूल्य का संचय
87. ‘भारत में नागरिक सेवा’ का जन्मदाता कौन था? – लार्ड कॉर्नवालिस
88. ‘एक्सेल’ में सभी फार्मूला किस चिह्न से शुरु होते हैं? – =
89. शिवालिक श्रेणी का प्राचीन नाम क्या है? – मैनाक पर्वत
90. भारतीय संसद में कौन सम्मिलित हैं? – लोक सभा, राज्य सभा तथा राष्ट्रपति
91. भारत का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह कहां स्थित है? – मुम्बई में
92. मैं पूर्व की ओर हूँ। मैं घड़ी की सुइयों के घूमने की दिशा में 100° घूमता हूँ और तब घड़ी की सुइयों के घूमने की विपरीत दिशा में 145° घूमता हूँ। अब मैं किस दिशा की ओर हूँ? – उत्तर-पूर्व
93. कौन-सा राष्ट्रीय मार्ग हरिद्वार को बद्रीनाथ से जोड़ता है? – एन.एच. – 58
94. वर्ष 2017 ई0 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार किसे मिला? – भूतहरी महताब
95. ‘विरही गंगा किस नदी जल प्रवाह क्षेत्र में है? – भागीरथी–अलकनन्दा जल प्रवाह
96. मीराबाई चानू किस खेल से संबंधित है? – भारोत्तोलन
97. पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने कब निहत्थे भारतीय पठानों पर गोली चलाने से मना कर दिया था? – 23 अप्रैल, 1930 ई. को98. ‘एशियाई खेल-2022 ई. की मेजबानी किस राष्ट्र के द्वारा की जायेगी? – चीन
98. सन 1815 ई. में, उत्तराखंड में प्रथम डाक प्रणाली कहाँ स्थापित की गई? – अल्मोड़ा – श्रीनगर
99. ‘हंबनटोटा पोर्ट’ कहां स्थित है? – श्रीलंका में
100. ‘ज्वाड़’ प्रथा किससे संबंधित है? – स्त्री धन से
101. पल्लव वंश का सबसे शक्तिशाली राजा कौन था? – गोण्डोफर्नीज
102. कौन कौशल भारत अभियान’ के अम्बेसडर नियुक्त किये गये हैं? – अनुष्का शर्मा और वरुण धवन
103. किस परमार शासक ने सर्वप्रथम अपने राज्य में अंग्रेजी शिक्षा प्रारम्भ की? – प्रतापशाह
104. ‘उत्तराखंड का नवीन इतिहास’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? – डॉ. यशवन्त सिंह कठौच
105. भारतीय अर्थव्यवस्था किस प्रकार की है? – मिश्रित
106. पूर्णागिरि मेला कब लगता है? – चैत्र नवरात्रि
107. उत्तर-मध्य रेलवे का मुख्यालय कहां है? – प्रयागराज
108. न्यायिक पुनरावलोकन की उत्पत्ति सर्वप्रथम कहाँ हुई? – संयुक्त राज्य अमेरिका में
109. ‘समान नागरिक संहिता' का उल्लेख कहां है? – अनुच्छेद 44 में
110. देवनागरी लिपि के आधार पर ‘भोटी’ लिपि का आविष्कार किसने किया? – थोनमी सम्भोटा ने
111. ई-लनिंग में क्या सम्मिलित है? – कम्प्यूटर आधारित प्रशिक्षण और वेब आधारित प्रशिक्षण
112. सन् 1857 ई. की क्रांति के समय कुमाऊँ का कमिश्नर कौन था? – सर हेनरी रैम्जे
113. मगध महाजनपद की राजधानी क्या थी? – पाटलिपुत्र
114. प्रसिद्ध ‘सदेई’ रचना किस लेखक की कृति है? – तारादत्त गैरोला
115. कौन-सी जनजाति लकड़ी की शिल्पकला के लिए जानी जाती है? – राजी जनजाति
116. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे? – बी.एन. राव
117. आदित्य नारायण पुरोहित किस क्षेत्र से संबंधित हैं? – कृषि वैज्ञानिक
118. ‘भारतनेट परियोजना’ का संबंध किससे है? – ग्राम पंचायतों में ब्राडबैंड कनेक्शन देने से


सभी सवालों व व्याख्या सहित उत्तर के लिए PDF डॉउनलोड करें

Post a Comment

0 Comments