100 मासिक करेंट अफेयर्स जनवरी 2020 | Monthly Current Affairs in Hindi

Monthly Current Affairs in Hindi

करेंट अफेयर्स जनवरी 2020 (Current Affairs in Hindi) : जनवरी माह के हिन्दी भाषा के करेंट अफेयर्स (समाचार सारांश) एवं समसामयिक घटनाक्रम का संग्रह यहां दिया गया है। जो आपके लिए SSC, Railways, RAS/RPSC, BPSC, MPPSC, JPSC, HPSC, UPPSC, UKPSC एवं अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित होगा। इसके रट लेने से आप अपने 5 नंबर पक्के कर सकते है, क्योंकि 5 से 10 सवाल सभी सामान्य ज्ञान के पेपर में अवश्य पूछे जाते है और जाते रहेगें।


1. किस दिन प्रत्येक वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है? – 09 जनवरी
2. किस शब्द को ‘Oxford Hindi Word of the Year-2019’ चुना गया है? – संविधान
3. उमारो सिस्सोको किस देश के राष्ट्रपति चुने गये हैं? – गिनी बिसाऊ
4. हाल ही में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर क्या रखा गया है? – श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट
5. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किस राज्य में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (AFSPA) को 6 महीनों के लिये बढ़ा दिया है? – नागालैंड
6. किस दिन विश्व कुष्ठरोग उन्मूलन दिवस मनाया जाता है? – 30 जनवरी
7. भारतीय रेल ने कितने रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने के लिए कॉरिडोर चिन्हित किये हैं? – छह
8. हाल ही में इसरो ने मिशन गगनयान के लिए भारतीय वायुसेना से कितने लोगों को चुना है? – चार
9. यूनिसेफ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, किस देश में नववर्ष 2020 के अवसर पर सबसे अधिक बच्चों का जन्म हुआ है? – भारत
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में किस राज्य में DRDO की पांच प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया गया? – कर्नाटक
11. इंडियन रेलवे ने ‘रेलवे सुरक्षा बल’ का नाम बदलकर क्या नाम रखा है? – भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा
12. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव को हाल ही में कितने वर्ष का कार्य विस्तार दिया गया? – एक वर्ष
13. भारत और किस देश ने हाल ही में अपने-अपने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान प्रदान किया? – पाकिस्तान
14. भारतीय रेल ने सभी प्रकार की सुविधाओं हेतु एकीकृत हेल्पा लाइन नम्बर क्या जारी किया है? – 139
15. किस राज्य सड़क परिवहन कारपोरेशन ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु ‘दामिनी’ नामक हेल्पलाइन लांच की? – उत्तर प्रदेश
16. हाल ही में किसे संगीत कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – एस. सौम्या
17. गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2020 में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया? – 1917
18. किस दिन प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय ब्रेल दिवस मनाया जाता है? – 04 जनवरी
19. केंद्र सरकार द्वारा कितने मीडिया संस्थानों के लिए पहले ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान’ की घोषणा की गई है? – 30
20. किस राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘दामिनी’ नामक हेल्पलाइन लॉन्च की गई है? – उत्तर प्रदेश
21. किस दिन सावित्रीबाई फुले की 189वीं जयंती मनाई गई? – 3 जनवरी 2020
22. ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से किस वनीय प्रजाति की आधी आबादी समाप्त होने का दावा किया गया है? – कोआला
23. किस राज्य में भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी? – कर्नाटक
24. किस देश में हाल ही में बोइंग 737-800 विमान क्रैश हो गया जिससे उसमें सवार सभी लोग मारे गये? – ईरान
25. हाल ही में रवींद्र नाथ महतो को सर्वसम्मति से किस राज्य के विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है? – झारखंड


26. ईरान ने हाल ही में किस देश की सभी सेना को ‘आतंकवादी’ घोषित किया है? – अमेरिका
27. किस स्थान पर भारत का पहला कछुआ पुनर्वास केंद्र स्थापित किये जाने की घोषणा की गई है? – भागलपुर
28. भारत के किस पड़ोसी देश ने तटीय इलाकों में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है? – बांग्लादेश
29. भारतीय मूल की किस लेखिका को हाल ही में यूके चिल्ड्रेन बुक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? – जसबिन्दर बिलान
30. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य में विक्रम साराभाई बाल नवोन्मेष केंद्र की स्थापना की घोषणा की है? – गुजरात

यह भी पढ़ें : अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स जनवरी 2020

31. ईरान ने हाल ही में किस देश में स्थिति अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया है? – इराक
32. किस दिन विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है? – 10 जनवरी
33. हाल ही में घोषित मिताली राज की बायोपिक ‘शाबाश मिठू’ के निर्देशक कौन हैं? – राहुल ढोलकिया
34. मार्च 2020 में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय नौसेना कार्यक्रम ‘मिलन’ की मेजबानी कौन सा भारतीय शहर करेगा? – विशाखापत्तनम
35. कौन सा राज्य हाल ही में नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाला पहला राज्य बन गया है? – केरल
36. भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस किस दिन मनाया जाता है? – 12 जनवरी
37. किस दिन कैफ़ी आज़मी की 101वीं जयंती मनाई गई? – 14 जनवरी 2020
38. भारत सरकार द्वारा देश में ड्रोन रखने वाले सभी लोगों से कितनी तारीख तक रजिस्ट्रेशन करा लेने के लिए कहा गया है? – 31 जनवरी
39. किस दिन भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है? – 15 जनवरी
40. किसे हाल ही में CRPF का नया महानिदेशक चयनित किया गया है? – एपी माहेश्वरी
41. भारत के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को शंघाई सहयोग संगठन के कितने अजूबों में शामिल किया गया है? – 08
42. भारत सरकार द्वारा ईंधन संरक्षण के लिए जागरुकता फ़ैलाने हेतु किस नाम से एक अभियान आरंभ किया गया है? – सक्षम
43. सेना दिवस 2020 के अवसर पर पुरुष दस्ते का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी का क्या नाम है? – कैप्टन तान्या शेरगिल
44. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तपेदिक के निदान हेतु किस देश के स्वदेशी उपकरण ट्रूनाट (TrueNat) को सार्वजनिक करने की स्वीकृति दी? – भारत
45. भारत और बांग्लादेश ने बांग्लादेश के किस संस्थापक पर फिल्म बनाने हेतु सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं? – शेख मुजीबुर रहमान
46. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हाल ही में किस तोप की 51वीं यूनिट को सेना में शामिल किया गया? – के9 वज्र
47. हाल ही में जारी हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट को कौन सा स्थान मिला है? – 84
48. इसरो ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से किस संचार उपग्रह को हाल ही में प्रक्षेपित कर दिया है? – जीसैट-30
49. भारत और किस देश के तटरक्षक बलों के बीच ‘सहयोग-कैजिन’ अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है? – जापान
50. किस देश ने हाल ही में ‘अनिवार्य जातीय एकता’ विधेयक पारित किया है? –

तिब्बत

51. रूस के प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा किसे देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है? – मिखाइल वी. मिशुस्तिन
52. हाल ही में से किस भारतीय उद्यमी को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च सम्मान ‘आर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया गया? – किरण मजूमदार शॉ
53. किस देश के प्रधानमंत्री ओलेक्सीय होंचारुक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है? – यूक्रेन
54. किस देश ने हाल ही में K-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है? – भारत
55. भारत के 71वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कौन होंगे? – ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो
56. किस राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2018 हेतु प्रसिद्ध हिंदी संगीत निर्देशक कुलदीप सिंह को चुना गया है? – मध्य प्रदेश
57. हाल ही में दक्षिण भारत को सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमानों का पहला स्क्वॉड्रन मिला जिसे किस मिसाइल से लैस किया गया है? – ब्रह्मोस
58. हाल ही में हुई डॉल्फिन जनगणना के अनुसार किस राज्य की चिल्का झील में इरावदी डॉल्फिन की संख्या 146 बताई गई है? – ओडिशा
59. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किस देश के पीएम केपी शर्मा ओली ने जोगबनी-विराटनगर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का उद्घाटन किया? – नेपाल
60. हाल ही में किस राज्य सरकार ने स्कूलों में 26 जनवरी से प्रतिदिन संविधान प्रस्तावना का पाठ पढ़ने का आदेश जारी किया है? – महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें : खेलकूद करेंट अफेयर्स 2020 जनवरी 2020

61. किस राज्य के नगरपालिका चुनावों में फेस रिकग्निशन एप्प (Face Recognition App) का इस्तेमाल किये जाने की घोषणा की गई है? – तेलंगाना
62. कौन सा भारतीय शहर JLL वैश्विक गतिशील शहर सूचकांक में पहले स्थान पर है? – हैदराबाद
63. विधि मंत्रालय ने हाल ही में किस देश को भारत का व्यतिकारी राज्यक्षेत्र (Reciprocating Territory) घोषित कर दिया है? – यूएई
64. भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीसीडब्ल्यू) ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए 12 राज्यों से कुल कितने बच्चों को चुना है? – 22
65. हाल ही में जारी वैश्विक लोकतंत्र सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान मिला है? – 51
66. किस दिन प्रत्येक वर्ष सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई जाती है? – 23 जनवरी
67. दक्षिण अमेरिका के किस देश को हाल ही में G-77 समूह की अध्यक्षता दी गयी है? – गुयाना
68. हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस देश के मच्छरों में पाए गए एक नए वायरस को यादा यादा वायरस (Yada Yada Virus) का नाम दिया है? – ऑस्ट्रेलिया
69. हाल ही में जारी वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में भारत किस स्थान पर है? – 72
70. किस दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है? – 24 जनवरी
71. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने हाल ही में किस देश को रोहिंग्या मुसलमानों को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है? – म्यांमार
72. हाल ही में किस राज्य में 644 उग्रवादियों ने मुख्यमंत्री के सामने आत्मसमर्पण किया है? – असम
73. महाराष्ट्र के बाद अब किस राज्य सरकार ने स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य कर दिया है? – मध्य प्रदेश
74. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में एक समारोह में कितने बच्चों को बाल शक्ति पुरस्कार-2020 से सम्मानित किया? – 49
75. हाल ही में किस वायरस के कारण चीन के वुहान शहर में यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है? – कोरोना वायरस
76. किस अभिनेत्री को हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है? – कंगना रानौत
77. किस दिन प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है? – 25 जनवरी
78. हाल ही में किस महान NBA खिलाड़ी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई? – कोबी ब्रायंट
79. भारत ने हाल ही में किस देश को 30,000 से अधिक मीज़ल्स और रूबेला वैक्सीन डोज़ की आपूर्ति की? – मालदीव
80. हाल ही में रूस और किस देश के बीच नई दिल्ली में गंगा-वोल्गा वार्ता का आयोजन किया गया? – भारत
81. विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस से अब तक कितने देश प्रभावित हो चुके हैं? – 10
82. कोरोना वायरस सबसे पहले किस देश में पाया गया था? – चीन
83. भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस से सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर बताएं. – 011-23978046
84. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्य में तेज़ी लाने के लिए किस नाम से पोर्टल की शुरुआत की है? – GATI
85. किसने हाल ही में नेपाल की संसद के निचले सदन, प्रतिनिधि सभा के अध्येक्ष का पदभार ग्रहण किया? – अग्नि प्रसाद
86. 28 जनवरी 2020 को किस स्वतंत्रता सेनानी का जन्मदिवस मनाया गया? – लाला लाजपत राय
87. भारत की पहली जलमग्न मेट्रो किस राज्य में तैयार की जा रही है? – कोलकाता
88. केंद्र सरकार द्वारा भारत के किस शहर में भारत-पर्व 2020 का आयोजन किया जा रहा है? – नई दिल्ली
89. हाल ही में रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा किस वर्ष तक भारतीय रेल के 100% विद्युतीकरण हो जाने की घोषणा की गई है? – 2024
90. किस दिन प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय होलोकॉस्ट स्मरण दिवस (International Holocaust Remembrance Day) मनाया जाता है? – 27 जनवरी
91. अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुनीता चंद्रा का हाल ही में निधन हो गया. वे किस खेल से जुड़ीं हुई थी? – हॉकी
92. नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला चौथा राज्य कौन बना? – पश्चिम बंगाल
93. हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस देश के 3000 वर्ष पुराने प्राचीन मानव की आवाज़ को दोबारा सुनने में कामयाबी पाई है? – मिस्र
94. वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को किस देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है? – अमेरिका
95. गणतंत्र दिवस 2020 की परेड में किस राज्य की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला? – असम
96. शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्देलअज़ीज़ अल थानी को किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है? – क़तर
97. हाल ही में किस राज्य ने राज्य विधान परिषद समाप्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है? – आंध्र प्रदेश
98. किस दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है? – 30 जनवरी
99. किस देश में चक्रवात प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन वनीला’ आरंभ किया है? – मेडागास्कर
100. भारतीय मूल गीता सभरवाल को संयुक्त राष्ट्र ने किस देश में अपनी 'रेजिडेंट कॉर्डिनेटर' नियुक्त किया है? – थाईलैंड

Post a Comment

0 Comments