करंट अफेयर्स फरवरी 2020 क्वेश्चन आंसर एक पंक्ति में PDF

current affairs in one liner

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में PDF–फरवरी 2020 में हुए सभी समसामयिक घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स की जानकारी संक्षिप्त रूप में एक पंक्ति के रूप में यहां प्रस्तुत की जा रही है। जो आगामी सभी प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध होगी।



1. आयकर विभाग के अनुसार, PAN आधार से न जोड़ने पर कब निष्क्रिय (बेकार) हो जाएगा? – 31 मार्च
2. 13वें Conference of Parties (COP) की मेज़बानी कौनसा देश करेगा? – भारत
3. आंध्र प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से निपटने हेतु किस पुलिस स्टेशन की स्थापना की? – दिशा पुलिस स्टेशन
4. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है? – 28 फरवरी
5. दिल्ली पुलिस के नये कमिश्नर कौन बनाये जा रहे है? – एस एन श्रीवास्तव
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2020 को चंदौली में वीडियो कांफ्रेस के जरिए किस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया? – काशी-महाकाल एक्सप्रेस
7. सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत करने के लिए कितने वार्ताकारों को नियुक्त किया है? – तीन
8. हाल ही में संस्कृति मंत्रालय ने मुगल बादशाह शाहजहां के किस बेटे की दिल्ली में कब्र खोजने हेतु पुरातत्व विभाग का पैनल गठित किया है? – दारा शिकोह
9. उत्तर प्रदेश सरकार ‘ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय’ का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है? – ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालयी
10. कोरकू जनजाति मध्य प्रदेश और किस राज्य के मेलघाट टाइगर रिज़र्व के निकटवर्ती क्षेत्रों में पाई जाती है? – महाराष्ट्र
11. किस देश ने पाकिस्तान को टिड्डी दल हमले से बचाने के लिए ‘बतख-दल’ भेजने की घोषणा की है? – चीन
12. किस देश ने हाल ही में परमाणु क्षमता संपन्न क्रूज मिसाइल ‘राड-2’ का सफल परीक्षण किया? – पाकिस्तान

यह भी जानें : खेलकूद करंट अफेयर्स फरवरी 2020 क्वेश्चन आंसर

13. किस देश के राष्ट्रपति के रूप में अशरफ गनी ने दूसरा कार्यकाल हासिल किया? – अफगानिस्तान
14. मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस कब मनाया जाता है? – 19 फरवरी
15. स्टेट ऑफ इंडियाज बर्ड्स 2020 के अनुसार किस देश में 79 फीसदी पक्षियों की तादाद घटी है? – भारत
16. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुसार किस राज्य में नवजात शिशु मृत्यु दर में एक अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है? – मध्य प्रदेश
17. इथोनोलॉज (Ethnologue) के अनुसार कौन सी भाषा विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है? – हिंदी
18. महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती किस दिन मनाई जाती है? – 19 फरवरी
19. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में तीन दिवसीय विशाल पक्षी गणना के दौरान पक्षियों की कितने नई प्रजातियाँ पाई गई हैं? – दो
20. हाल ही में किस राज्य में छिपकली की एक नई प्रजाति अर्बन बेंट- टोऐड गेको (Urban Bent-Toed Gecko) की खोज की गई? – असम
21. किसे हाल ही में मुख्य सूचना आयुक्त (सीआइसी) नियुक्त किया गया है? – बिमल जुल्का
22. भगवान श्री राम से जुड़े पर्यटन स्थलों की सैर कराने के लिए किस नाम से विशेष ट्रेन की शुरुआत की गई है? – श्री रामायण एक्सप्रेस
23. राम मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष किसे बनाया गया है? – महंत नृत्य गोपाल दास
24. सुप्रीम कोर्ट ने 19 फरवरी 2020 को किस राज्य सरकार को अवैध रेत खनन पर तुरंत रोक लगाने का निर्देश जारी किया है? – राजस्थान
25. हाल ही में किस संस्थान का नाम स्वर्गीय मनोहर पार्रिकर के नाम पर रखा गया है? – रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान



26. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुजरात स्थित मोटरा स्टेडियम में जिस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं उस कार्यक्रम का क्या नाम है? – नमस्ते ट्रम्प
27. किस राज्य में दारा शिकोह की कब्र ढूंढने के लिए भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण का सात सदस्यीय पैनल गठित किया गया है? – दिल्ली
28. किस देश में लासा बुखार के प्रकोप के कारण स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा करने का आह्वान किया गया है? – नाइजीरिया
29. किस कंपनी के स्मार्टफोन द्वारा विश्व में पहली बार इसरो का बनाया गया नेविगेशन सिस्टम ‘NavIC’ इस्तेमाल किये जाने की घोषणा की गई है? – रियलमीं
30. किस संस्था द्वारा हाल ही में Global Flourishing Index जारी किया गया है जिसमें भारत 131वें स्थान पर है? – UNICEF
31. किसने हाल ही में लिवा मिस डीवा यूनिवर्स 2020 का खिताब जीता? – एडलीन कैस्टेलिनो
32. मलेशिया के प्रधानमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में इस्तीफ़ा दे दिया है? – महातिर मोहम्मद
33. फिल्म ‘हिडन फिगर्स’ से प्रसिद्ध हुई नासा की गणितज्ञ का क्या नाम है जिनका 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया? – कैथरीन जॉनसन
34. यूनिसेफ द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार किस दक्षिण एशियाई देश में बाल कुपोषण तेजी से घटा है? – बांग्लादेश
35. किस शहर में स्थापित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की 25 फरवरी 2020 को पहली वर्षगांठ मनाई गई? – नई दिल्ली
36. मेलानिया ट्रंप द्वारा दिल्ली के सरकारी स्कूलों में किस शिक्षा प्रणाली को देखने के लिए विशेष दौरा किया गया? – हैपीनेस क्लास

यह भी जानें : अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर फरवरी 2020

37. किस देश में 2003 से नज़रबंद बौद्ध भिक्षु थिक क्वांग डुक का हाल ही में निधन हो गया है? – वियतनाम
38. किसे हाल ही में दिल्ली विधानसभा का स्पीकर चुना गया है? – राम निवास गोयल
39. वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट-2019 के मुताबिक, विश्व के 30 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से भारत के कितने शहर इसमें शामिल है? – 21
40. किस देश के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया? – मिस्र
41. अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन (International Judicial Conference) का आयोजन हाल ही में किस शहर में किया गया? – नई दिल्ली
42. किस देश में तेल अवीव विश्वविद्यालय के शोधकर्त्ताओं ने एक अवायवीय श्वसन करने वाले जीव हेनेगुया सालमिनिकोला की खोज की? – इजराइल
43. अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस किस दिन मनाया जाता है? – 21 फरवरी
44. हाल ही में किस देश ने ‘फूड प्लेनेट प्राइज़’ नाम से 1 मिलियन डालर के पुरस्कार की घोषणा की है? – स्वीडन
45. अमेरिका, किस देश को पछाड़ कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है? – चीन
46. किस देश के साथ भारतीय वायुसेना के ‘इन्द्रधनुष युद्धाभ्यास’ का आयोजन किया जा रहा है? – इंग्लैंड
47. फ्रांस में भारत का राजदूत किसे नियुक्त किया गया है? – जावेद अशरफ
48. जानेज़ जनसा किस देश के प्रधानमंत्री चुने गये हैं? – स्लोवेनिया
49. कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के प्रस्ताव से अलग हुआ है? – श्रीलंका
50. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2020 के अनुसार विश्व का सबसे अमीर शख्स कौन है? – जेफ बेजोस

Post a Comment

0 Comments