गणतंत्र समारोह में मुख्य अतिथि 1950 से अबतक

chief guest of republic day celebration

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथियों की सूची वर्ष 1950 से : पहला गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 1950 को आयोजित किया गया था, जिसके दौरान इंडो​नेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि थे। आपको बता दे कि भारत को 26 जनवरी, 1950 को एक 'गणतन्त्र' के रूप में स्वीकार किया गया था। तभी से धर्मनिरपेक्ष और लोकतान्त्रिक राष्ट्र के रूप में भारत का निर्माण हुआ तथा एक ऐतिहासिक घटना साकार हुई। इससे पहले 31 दिसम्बर, 1929 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर सत्र के दौरान 26 जनवरी, 1930 को भारत के 'स्वतन्त्रता दिवस' के रूप में मनाने की शपथ ली गई थी। उसके बाद वर्ष 1946 में भारत को एक संविधान देने के विषय में कई चर्चाएं, सिफारिशें व वाद-विवाद हुआ। कई बार संशोधन करने के बाद भारतीय संविधान को अंतिम रूप दिया गया, तो तीन वर्ष बाद 26 नवम्बर, 1949 को आधिकारिक रूप से अपनाया गया। 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 26 जनवरी, 1950 को इर्विन स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता की सच्ची भावना को प्रकट किया गया, और इस तरह गणतंत्र के रूप में भारतीय संविधान प्रभावी हो गया।



विभिन्न वर्षों में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि :
2020 : राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो (ब्राज़ील)
2019 : राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा (दक्षिण अफ्रीका)
2018 : सुल्तान हसनल बोल्कियाह (ब्रुनेई), जोको विडोडो (इंडोनेशिया), थॉन्गलौन सिसोलिथ (लाओस), प्रधानमंत्री हुन सेन (कंबोडिया), नजीब रज़ाक (मलेशिया), राष्ट्रपति हतिन क्याव (म्यांमार), रोड्रिगो रो ड्यूटरे (फिलीपींस), हलीम याकूब (सिंगापुर), प्रथुथ चान-ओशा (थाईलैंड) तथा गुयेन जुआन फुक (वियतनाम)
2017 : क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद (संयुक्त अरब अमीरात)
2016 : राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद (फ्रांस)
2015 : राष्ट्रपति बराक ओबामा (संयुक्त राज्य अमेरिका)
2014 : प्रधानमंत्री शिंजो आबे (जापान)
2013 : भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (भूटान)
2012 : प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्रा (थाईलैंड)
2011 : राष्ट्रपति सुसीलो बंबांग युधोयोनो (इंडोनेशिया)
2010 : राष्ट्रपति ली म्युंग बाक (दक्षिण कोरिया)
2009 : राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव (कजाखस्तान)
2008 : राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी (फ्रांस)
2007 : राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (रूस)
2006 : किंग अब्दुल्ला बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद (सऊदी अरब)
2005 : किंग जिग्मे सिंग्ये वांगचुक (भूटान)
2004 : राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा (ब्राज़ील)
2003 : राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी (ईरान)
2002 : राष्ट्रपति कसम उतेम (मॉरीशस)
2001 : राष्ट्रपति अब्देलअज़ीज़ बुउटफ्लिका (अल्जीरिया)
2000 : राष्ट्रपति ओलुसेगुन ओबासंजो (नाइजीरिया)
1999 : राजा बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव (नेपाल)
1998 : राष्ट्रपति जैक्स शिराक (फ्रांस)
1997 : प्रधानमंत्री बसदेव पांडे (त्रिनिदाद और टोबैगो)
1996 : राष्ट्रपति डॉ. फर्नांडो हेनरिक कार्डसो (ब्राज़ील)
1995 : नेल्सन मंडेला (दक्षिण अफ्रीका)
1994 : प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग (सिंगापुर)
1993 : प्रधानमंत्री जॉन मेजर (यूनाइटेड किंगडम)


1992 : राष्ट्रपति मेरियो सोरेस (पुर्तगाल)
1991 : राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम (मालदीव)
1990 : प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ (मॉरीशस)
1989 : महासचिव गुयेन वान लिन्ह (वियतनाम)
1988 : राष्ट्रपति जुनियस जयवर्धने (श्रीलंका)
1987 : राष्ट्रपति एलन गार्सिया (पेरू)
1986 : प्रधान मंत्री एंड्रियास पापांड्रेउ (ग्रीस)
1985 : राष्ट्रपति राउल अल्फोंसिन (अर्जेंटीना)
1984 : किंग जिग्मे सिंगये वांगचुक (भूटान)
1983 : राष्ट्रपति शेहु शगारी (नाइजीरिया)
1982 : राजा जुआन कार्लोस प्रथम (स्पेन)
1981 : राष्ट्रपति जोस लोपेज़ पोर्टिलो (मेक्सिको)
1980 : राष्ट्रपति वैलेरी गिसकार्ड डी-एजिंग (फ्रांस)
1979 : प्रधानमंत्री मैल्कम फ्रेजर (ऑस्ट्रेलिया)
1978 : राष्ट्रपति पैट्रिक हिलरी (आयरलैंड)
1977 : पहले सचिव एडवर्ड गियर्क (पोलैंड)
1976 : प्रधानमंत्री  जैक शिराक (फ्रांस)
1975 : राष्ट्रपति केनेथ कौंडा (जाम्बिया)
1974 : राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज़ टीटो (यूगोस्लाविया) तथा प्रधानमंत्री सिरीमावो रवात्ते दीस बंदरनैके (श्रीलंका)
1973 : राष्ट्रपति मोबुतु सेसे सेको (जायरे)
1972 : प्रधान मंत्री सीवोसागुर रामगुलाम (मॉरीशस)
1971 : राष्ट्रपति जूलियस न्येरे (तंजानिया)
1970 : बेल्जियम के राजा बौदौइन (बेल्जियम)
1969 : बुल्गारिया के प्रधानमंत्री टॉड झिवकोव (बुल्गारिया)
1968 : प्रधानमंत्री अलेक्सी कोसियगिन (सोवियत संघ) तथा राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज़ टीटो (एसएफआर यूगोस्लाविया)
1967 : राजा मोहम्मद ज़हीर शाह (अफ़ग़ानिस्तान)
1965 : खाद्य और कृषि मंत्री राणा अब्दुल हमीद (पाकिस्तान)
1964 : रक्षा स्टाफ के प्रमुख लॉर्ड लुईस माउंटबेटन (यूनाइटेड किंगडम)
1963 : राजा नोरोडोम सिहानोक (कंबोडिया)
1962 : प्रधान मंत्री विगगो कैंपमैन (डेनमार्क)
1961 : क्वीन एलिजाबेथ II (यूनाइटेड किंगडम)
1960 : राष्ट्रपति क्लेमेंट वोरोशिलोव (सोवियत संघ)
1959 : ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप (यूनाइटेड किंगडम)
1958 : मार्शल ये जियानयिंग (चीन)
1957 : रक्षा मंत्री जियोर्जी ज़ुकोव (सोवियत संघ)
1956 : चांसलर ऑफ द एक्सचेकर आर ए बटलर (यूनाइटेड किंगडम) तथा मुख्य न्यायाधीश कोटारो तनाका (जापान)
1955 : गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद (पाकिस्तान)
1954 : राजा जिग्मे दोरजी वांगचुक (भूटान)
1951 : राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह (नेपाल)
1950 : राष्ट्रपति सुकर्णो (इंडोनेशिया)

Post a Comment

0 Comments