रासायनिक और भौतिक परिवर्तन में अंतर उदाहरण सहित

chemical and physical changes
संघटन के आधार पर परिवर्तन दो प्रकार के होते है–भौतिक तथा रासायनिक।
जिन परिवर्तन में कोई नया पदार्थ नहीं बनता है, वह परिवर्तन भौतिक परिवर्तन (Physical Changes) कहलाता है। इनमें पदार्थ का रासायनिक संघटन व आण्विक संरचना परिवर्तित नहीं होते हैं। यह परिवर्तन अस्थायी होते हैं। प्रक्रिया का कारण हट जाने पर प्रक्रिया उत्क्रमित हो जाती है। पदार्थों की भौतिक अवस्था, दशा, आकृति, आकार, आयतन आदि में परिवर्तन भौतिक परिवर्तन है।

वही, जिन परिवर्तन में नये पदार्थों का निर्माण होता है, रासायनिक परिवर्तन (Chemical Changes) कहलाते हैं। इनमें मूल पदार्थ का रासायनिक संघटन और उसकी अणु–संरचना या केवल अणु–संरचना बदल जाती है। यह परिवर्तन प्राय: स्थायी होते है। रासायनिक परिवर्तनों में ऊर्जा परिवर्तन भौतिक परिवर्तनों की अपेक्षाकृत अधिक होते है।



रासायनिक और भौतिक परिवर्तन में अंतर
रासायनिक परिवर्तन भौतिक परिवर्तन
रासायनिक परिवर्तन से बनने वाला पदार्थ रासायनिक गुणों तथा संघटन में प्रारम्भिक पदार्थ से पूर्णतया भिन्न होता है। पदार्थ के केवल भौतिक गुणों जैसे अवस्था, रंग, गंध आदि में परिवर्तन होता है।
सामान्यतया प्रारम्भिक पदार्थ पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता है। परिवर्तन का कारण हटाने पर पुनः प्रारम्भिक पदार्थ प्राप्त हो जाता है।
यह परिवर्तन स्थाई होता है। यह परिवर्तन अस्थाई होता है।
इसमें नये पदार्थ का निर्माण होता है। इसमें नये पदार्थ का निर्माण नहीं होता है|
उदाहरण – लोहे पर जंग लगना उदाहरण – बर्फ ⇋ जल ⇋ वाष्प



रासायनिक और भौतिक परिवर्तन में अंतर के उदाहरण
• एलपीजी का दहन कौन सा परिवर्तन है? – रासायनिक परिवर्तन
• कच्चे आम का पकना कौन सा परिवर्तन है? – रासायनिक परिवर्तन
• कपूर का जलना कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन
• कांच का टूटना कौन सा परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन
• कागज फाड़ना कौन सा परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन
• कोयला का जलना कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन
• खाना पकाना कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन
• पेड़ को काटना कौन सा परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन
• गिलास का टूटना कैसा परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन
• गैस बुलबुले का बनना कौन सा परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन
• दही का जमना कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन
• दूध का खट्टा होना कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन
• दूध का दही बनना कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन
• नमक का पानी में घुलना कौन सा परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन
• पत्तियों से खाद बनाना कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन
• पानी का बर्फ बनना कौन सा परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन
• पानी में चीनी का घुलना कौन सा परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन
• पेट्रोल का वाष्पीकरण कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन
• बिजली का चमकना कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन
• भोजन का पाचन कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन
• माखन का खट्टा होना कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन
• मोमबत्ती का जलना कौन सा परिवर्तन होता है? – भौतिक परिवर्तन और रसायनिक परिवर्तन
• मोमबत्ती कौन सा परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन
• रासायनिक परिवर्तन कौन सा है? – लोहे पर जंग लगना
• लोहे में जंग लगना कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन
• गिलास का टूटना कौन सा परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन
• जंग लगना कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन
• प्रकाश संश्लेषण कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन
• बल्ब का जलना कौन सा परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन
• कागज का जलना कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन
• बर्फ का पिघलना कौन सा परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन
• लकड़ी का जलना कौन सा परिवर्तन है? – रसायनिक परिवर्तन

Post a Comment

0 Comments