झारखंड के राज्यपाल की सूची (2000-2021)

governors of jharkhand
झारखंड के वर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू है। ओडिशा की आदिवासी राजनीतिज्ञ द्रौपदी मुर्मू ने 18 मई, 2015 को झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। वह देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल हैं। झारखंड राजभवन के बिरसा मंडप में राज्य के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। उन्होंने डॉ सैयद अहमद की जगह ली थी जिन्हें मणिपुर का राज्यपाल बनाकर वहां तबादला किया गया था। ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में दो बार रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रही हैं। वह भाजपा-बीजू जनता दल की ओडिशा में बनी गठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।



आपको बता दे कि 15 नंवबर, 2000 को भारत संघ के 28वें राज्य के रूप में झारखण्ड राज्य का निर्माण हुआ। इसके प्रभात कुमार यहां के पहले राज्यपाल बने थे। उनके बाद वीसी पांडे, एम रामा जोइस, वेद मारवाह, सैयद सिब्ते रजी, के शंकरनारायणन, एमओएच फारुक और डॉ. सैयद अहमद यहां के राज्यपाल रहे। सैयद अहमद ने 4 सितंबर, 2011 को झारखंड के राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। 

यही भी जानें : झारखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची वर्ष 2000 से अबतक

क्रम नाम पदग्रहण पदत्याग
1. प्रभात कुमार (Prabhat Kumar) 15 नवंबर, 2000 3 फ़रवरी, 2002
2. विनोद चन्द्र पाण्डेय (अतिरिक्त प्रभार) (Vinod Chandra Pande) 4 फ़रवरी, 2002 14 जुलाई, 2002
3. एम रमा जोइस (M. Rama Jois) 15 जुलाई, 2002 11 जून, 2003
4.
वेद मारवाह (Ved Marwah)
12 जून, 2003 9 दिसंबर, 2004
5. सैय्यद सिब्ते रजी (Syed Sibte Razi) 10 दिसंबर, 2004 25 जुलाई, 2009
6. के. शंकरनारायणन (K. Sankaranarayanan) 26 जुलाई, 2009 21 जनवरी, 2010
7. एम. ओ. हसन फ़ारूक मारिकार (M. O. Hasan Farook Maricar) 22 जनवरी, 2010 03 सितंबर, 2011
8. सईद अहमद (Syed Ahmed) 4 सितंबर, 2011 18 मई, 2015
9. द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 18 मई, 2015 वर्तमान



प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
झारखंड के राज्यपाल का नाम क्या है? – द्रौपदी मुर्मू
झारखंड का राज्यपाल कौन है 2020? – द्रौपदी मुर्मू
झारखंड के वर्तमान राज्यपाल कौन है? – द्रौपदी मुर्मू
झारखंड के प्रथम राज्यपाल कौन थे? – प्रभात कुमार
झारखंड के दूसरे राज्यपाल कौन थे? – विनोद चन्द्र पाण्डेय
झारखंड में अबतक कितने राज्यपाल रह चुके है? – 9
झारखंड में पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लगा? – 19 जनवरी, 2009

Post a Comment

0 Comments