बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध एवं बौद्ध धर्म

gautama buddha

बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे उनके पिता शुद्धोधन कपिलवस्तु के थे। गौतम गोत्र में पैदा होने के कारण गौतमी कहा जाता है। इनके जन्म के 1 सप्ताह यानि 7 दिन में माता की मृत्यृ हो गई। बालक का पालन पोषण उनकी मौसी महाप्रजापती गौतमी ने किया तथा बालक का नाम सिद्धार्थ रखा। ये ज्ञान प्राप्त के बुद्ध कहलाये।



बौद्ध धर्म के वास्तविक संस्थापक महात्मा बुद्ध
जन्म – 563 ई पू ( प्राचीन भारत, NCERT पुरानी)
जन्मस्थल – लुम्बिनी वन (कपिलवस्तु – वर्तमान रूम्मिनदेई, नेपाल)
पिता – शुद्धोधन (शाक्यों के राज्य कपिलवस्तु के शासक)
माता – महामाया देवी
बचपन का नाम – सिद्धार्थ (गोत्र – गौतम)
पालन पोषण – गौतमी विमाता प्रजा​पति
विवाह – 16 वर्ष की अवस्था में यशोधरा से (कोलिय गणराज्य की राजकुमारी)
पुत्र – राहुल
शिष्य – आनंद व उपालि (अप्प दीपो भव)।
गृह त्याग की घटना – 29वे वर्ष में महाभिनिष्क्रमण
सारथी – चन्ना
प्रिय घोड़ा – कंथक
ध्यान गुरु – आलार कालाम
ज्ञान प्राप्ति – 35 वर्श की आयु में वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध कहलाए।
प्रथम वर्षावास – सारनाथ (गूलगंध कुटि बिहार)।


ज्ञान प्राप्ति स्थल – गया (बोध गया, बिहार) निरंजना (फल्गु) नदी का तट (घटना – संबोधी 35 वे वर्ष ज्ञान प्राप्ति) महाबोधि मंदिर
बोधि वृक्ष – इसी वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति।
प्रथम उपदेश (पाली भाषा) – स्थल ऋषि पत्तन के मृगदाव (सारनाथ) आचरण की शुद्धता
स्थाल वाली – पांच ब्राह्राण (पंचवर्गीय) घटना – धर्मचक्र प्रवर्तन।
अंतिम उपदेश – सुभद्र (कुशीनगर) (मल्ल)।

यह भी जानें : जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर

8 धर्मप्रचार स्थल – अंग, मगध, काशी, मल्ल, शाक्य, वज्जि, कोशल राज्य।
जीवन का अंत – 483 ई.पू. (प्राचीन भारत NCERT पुरानी) कुशीनारा आयु – 80 वर्ष, दिन - वैशाख पूर्णिमा, स्थल – कुशीनगर (उत्तर प्रदेश), कसया गांव - महापरिनिर्वाण (मृत्यु के बाद)।
विशेष – बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति व महापरिनिर्वाण तीनों वैशाख पूर्णिमा के दिन हुआ था इसीलिए वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।
नोट – 18 मई, 1974 को राजस्थान के पोखरण में भारत का प्रथम सफल परमाणु परीक्षण बुद्ध पूर्णिमा के दिन बुद्धा स्माइलिंग मिशन के अंतर्गत किया गया था। बुद्ध के सर्वाधिक उपदेश कोसल की राजधानी श्रावस्ती में दिये गये थे। श्रावस्ती में ही बुद्ध ने अंगुलिमाल डाकू को बौद्ध धर्म की शिक्षा दिये थे।
स्पष्टीकरण – बुद्ध का जन्म 563 ई पू व मृत्यु 483 ई. की तिथि चीन के कैन्टोन अभिलेख के आधार पर NCERT पुस्तक में भी निर्धारित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments