साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2019-2020

nobel prize in literature 2019 2020

नोबेल पुरस्कारों की कड़ी में 10 अक्टूबर 2019 को साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा हुई। वर्ष 2018 के लिए पोलैंड की लेखिका ओल्गा तोकारजुक को और वर्ष 2019 का पुरस्कार आस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके को दिया जाएगा। पिछले साल विवादों के कारण इसे स्थगित किया गया था। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल फाउंडेशन ने नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की।

बता दे कि वर्ष 2018 में नोबेल संस्थान की एक पूर्व सदस्या के पति फ्रांसीसी फोटोग्राफर ज्यां क्लाउड अर्नाल्ट पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। इसके बाद स्वीडन की अकादमी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से उसने 2018 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार नहीं देने की घोषणा की थी। हालांकि ये पहला मौका नहीं था। इससे पहले 1936 में भी पुरस्कार नहीं दिए गए थे। उस साल का पुरस्कार एक साल बाद इयुगेन ओ'नील को दिया गया था।

यह भी जानें : चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 2019 विजेता

कौन है ओल्गा टोकारजुक
लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता ओल्गा टोकारजुक को मौजूदा पीढ़ी के व्यावसायिक रूप से सफल लेखकों में से एक के रूप में जाना जाता है। 2018 में, उन्हें उपन्यास फ्लाइट्स (जेनिफर क्रॉफ्ट द्वारा अनुवादित) के लिए बुकर प्राइज से नवाजा गया था। यह पुरस्कार जीतने वाली वह पोलैंड की पहली लेखिका हैं। उन्होंने वारसॉ विश्वविद्यालय से मनोवैज्ञानिक के तौर पर प्रशिक्षण लिया है और छोटी गद्य रचनाओं के साथ कविताओं, कई उपन्यासों, साथ ही अन्य पुस्तकों का संग्रह प्रकाशित किया। 'फ्लाइट्स' ने 2008 में, पोलैंड का शीर्ष साहित्यिक पुरस्कार नाइकी अवार्ड भी जीता।



कौन है पीटर हैंडके
ऑस्ट्रियाई उपन्यासकार, नाटककार और अनुवादक 76 वर्षीय पीटर ने कभी अपनी मां की खुदकुशी से प्रभावित होकर 'द सॉरो बियॉड ड्रीम्स' बुक की रचना की थी। वह एक फिल्म लेखक भी रहे हैं। उनकी एक फिल्म को 1978 के कान फेस्टिवल और 1980 के गोल्ड अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था। नोबेल एकेडमी के अनुसार पीटर हैंडके को भाषाई सरलता के साथ मानवीय अनुभवों की विशेषता और परिधि के बाहर एक प्रभावशाली काम करने के लिए साहित्य का नोबेल ​दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments