अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2019 भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर को दिया गया है। बतादे कि अभिजीत बनर्जी और एस्थऱ डुफ्लो पति-पत्नी हैं और एस्थर डुफ्लो नोबेल पुरस्कार जीतने वाली सबसे युवा (46 वर्षीय) पर्सन भी बन गई हैं। अभिजीत बनर्जी जहां भारतीय मूल के हैं, वहीं एस्थर डुफ्लो फ्रेंच-अमेरिकन और माइकल क्रेमर अमेरिकी मूल के हैं। रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज अर्थशास्त्र में पुरस्कार विजेताओं का चयन करती है जिसने इसकी घोषणा 14 अक्टूबर 2019 को की। इससे पहले 1998 में अमर्त्य सेन को अर्थशास्त्र का नोबेल दिया गया था। अभिजीत, एस्थर और माइकल को वैश्विक गरीबी कम करने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। माना जा रहा है कि बीते दो दशक के दौरान इस पहुंच का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ग़रीबों की आबादी विश्वभर में 70 करोड़ के आसपास मानी जाती है।
अर्थशास्त्र का नोबेल विजेता का परिचय
अभिजीत बनर्जी: अभिजीत बनर्जी भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। उनका जन्म कोलकाता 21 फरवरी 1961 को हुआ था। उन्होंने साल 1981 में कोलकाता यूनिवर्सिटी से बीएससी किया था, जबकि साल 1983 में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से एमए किया था। उन्होंने साल 1988 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी किये थे। वे फिलहाल मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी में अर्थशास्त्र के प्रफेसर हैं। वे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा साल 2015 के बाद के विकास एजेंडा हेतु बनाए गए अग्रणी लोगों केक हाई-लेवल पैनल के सचिव भी रह चुके हैं।
एस्थर डुफलो: एस्थर डुफलो ने साल 2015 में अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से विवाह किया था। अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी डफलो अब्दुल लतीफ जमील पॉवर्टी ऐक्शन लैब के को-फाउंडर भी हैं। एस्थर डुफलो अर्थशास्त्र में नोबेल जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। वे अर्थशास्त्र में नोबेल जीतने वाली महज दूसरी महिला हैं। एस्थर डुफलो ने पुरस्कार की घोषणा होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा की महिलाएं भी कामयाब हो सकती हैं ये देखकर कई महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी।
यह भी पढ़े : नोबेल शांति पुरस्कार 2019 मिला इथियोपिया PM को
माइकल क्रेमर: अमेरिकी अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर को भी ‘वैश्विक गरीबी उन्मूलन के प्रयोगात्मक तरीकों’ पर उनके शोध को लेकर संयुक्त रूप से 2019 हेतु अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है।
यह भी पढ़े : साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2019-2020
गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार प्रत्येक साल स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1901 में हुई थी। ये पुरस्कार चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति तथा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है।
0 Comments