भारत के 25 उच्च न्यायालयों की सूची | List of High Courts in India

List of High Courts in India

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 214 में कहा गया है कि प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय होगा, किन्तु अनुच्छेद 231 के तहत संसद विधि द्वारा दो या अधिक राज्यों अथवा दो या अधिक राज्यों और किसी संघ शासित क्षेत्र के लिए कए ही (Common) उच्च न्यायालय की स्थापना कर सकती है। अत: राज्यों में उच्च न्यायालय की स्थापना और उससे सम्बन्धित व्यवस्था में परिवर्तन का अधिकार संसद (Parliament) को प्राप्त है। वर्तमान में पंजाब तथा हरियाणा के लिये एक ही उच्च न्यायालय है। असम, नागालैण्ड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम तथा अरूणाचल प्रदेश के लिए एक ही उच्च न्यायालय गुवाहाटी है। वर्तमान में भारत में 25 उच्च न्यायालय है। जनवरी 2013 में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के लिए अलग उच्च न्यायालय खोले गए हैं। एक जनवरी 2019 को आंध्र प्रदेश को नया उच्च न्यायालय मिला। जिसके कारण देश में कुल उच्च न्यायलयों की संख्या 21 से बढ़कर 25 हो गई और दिल्ली एकमात्र ऐसा संघ शासित प्रदेश है, जिसका अपना उच्च न्यायालय है।



उच्च न्यायालय में एक मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य न्यायाधीश होते हैं जिसकी संख्या राष्ट्रपति द्वारा समय-समय पर निर्धारित होती है। विभिन्न उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या भिन्न-भिन्न होती है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश तथा राजय के राज्यपाल के परामर्श से की जाती है। परन्तु अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति में राष्ट्रपति राज्य के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श लेगा।



भारत के उच्च न्यायालयों की सूची
न्यायालय का नाम स्थापना तिथि मुख्य पीठ अधिकार क्षेत्र
इलाहाबाद उच्च न्यायालय 11 जून, 1866 इलाहाबाद उत्तर प्रदेश
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय
01 जनवरी, 2019 अमरावती आंध्र प्रदेश
बॉम्बे उच्च न्यायालय 14 अगस्त, 1862 मुंबई महाराष्ट्र
दादरा और नगर हवेली
गोवा
दमन दीव
कोलकाता उच्च न्यायालय 02 जुलाई, 1862 कोलकाता पश्चिम बंगाल
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय 01 नवंबर, 2000 बिलासपुर छत्तीसगढ़
दिल्ली उच्च न्यायालय 31 अक्टूबर, 1966 नई दिल्ली दिल्ली
गुवाहाटी उच्च न्यायालय 01 मार्च, 1948 गुवाहाटी असम
नागालैंड
मिजोरम
अरुणाचल प्रदेश
गुजरात उच्च न्यायालय 01 मई, 1960 अहमदाबाद गुजरात
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय 1971 शिमला हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय
28 अगस्त, 1928 श्रीनगर / जम्मू जम्मू और कश्मीर
झारखंड उच्च न्यायालय 15 नवंबर, 2000 रांची झारखंड
कर्नाटक उच्च न्यायालय 1884 बैंगलोर कर्नाटक
केरल उच्च न्यायालय 1958 कोचीन केरल, लक्षद्वीप
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय 02 जनवरी, 1956 जबलपुर मध्य प्रदेश
मद्रास उच्च न्यायालय 05 अगस्त, 1862 चेन्नई तमिलनाडु
पांडिचेरी
मणिपुर उच्च न्यायालय 25 मार्च, 2013 इंफाल मणिपुर
मेघालय उच्च न्यायालय 23 मार्च, 2013 शिलांग मेघालय
ओडिशा उच्च न्यायालय 03 अप्रैल, 1949 कटक ओडिशा
पटना उच्च न्यायालय
02 सितंबर, 1916
पटना बिहार
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय
15 अगस्त, 1975 चंडीगढ़ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़
राजस्थान उच्च न्यायालय 21 जून, 1949 जोधपुर राजस्थान
सिक्किम उच्च न्यायालय 16 मई, 1975 गंगटोक सिक्किम
तेलंगाना उच्च न्यायालय 05 जुलाई, 2019 तेलंगाना तेलंगाना
त्रिपुरा उच्च न्यायालय 26 मार्च, 2013 अगरतला त्रिपुरा
उत्तराखंड उच्च न्यायालय
09 नवंबर, 2000
नैनीताल उत्तराखंड

Post a Comment

0 Comments