राजस्थान के राष्ट्रीय राजमार्ग - लंबा, छोटा व व्यस्त

राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highways in Rajasthan) – आर्थिक समीक्षा, राजस्थान सरकार 2020-21 के अनुसार राजस्थान में 31 मार्च, 2020 तक सड़कों की कुल लंबाई 2,69,028.16 किलोमीटर हो गयी है। मार्च, 2019 राष्ट्रीय राजमार्गों की भारत में कुल लंबाई 1,32,499 किलोमीटर है। देश के राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई का 7.61% राजस्थान में मिलता है। भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) की लंबाई की दृष्टि से महाराष्ट्र (17,756.6 किलोमीटर) एवं उत्तर प्रदेश (11,736.8 किलोमीटर) के पश्चात् राजस्थान (10342 किलोमीटर) राज्य का तीसरा स्थान है।

राजस्थान में सड़क परिवहन : महत्वपूर्ण तथ्य

राजस्थान में सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग (New) – NH-754K (858 KM)
राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई (New) – 10,342 किमी. (01.03.2020 को) 
राजस्थान में सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग (New) – NH-71 B (5 किमी.)
राजस्थान का सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग (New) – NH-48
राजस्थान का प्रथम एक्सप्रेस हाइवे (6 लेन) – NH-48 (जयपुर-किशनगढ़)
सर्वाधिक (सात) जिलों से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग – 27,48, 52, 754 K एवं 62
राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक लंबाई वाला जिला (Old) – जोधपुर
राष्ट्रीय राजमार्गों की न्यूनतम लंबाई वाला जिला (Old) – हनुमानगढ़
सर्वाधिक जिलों से गुजरने वाले NH (New) – NH-48, 52,754k (7-7 जिले)
राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या (New) – 047 (14 प्रमुख, 33 गौण) (नये क्रमांक के अनुसार)
राजस्थान में राज्य राजमार्ग (स्टेट हाइवे) – 170 (कुल लंबाई-15607.05 किमी.)
राजस्थान का सबसे लंबा स्टेट हाइवे – SH-1 (444 किमी.)
राजस्थान में सड़कों की कुल लंबाई – 02.69 लाख किमी. (मार्च 2020 की स्थिति)
राजस्थान में सड़क घनत्व – 78.61 किमी/100 वर्ग किमी. (मार्च 2020 की स्थिति)
सड़कों का सर्वाधिक घनत्व – राजसमंद
सड़कों का न्यूनतम घनत्व – जैसलमेर
सड़कों की सर्वाधिक लंबाई वाला जिला – बाड़मेर
सड़कों से जुड़े सर्वाधिक गांवों वाला जिला – गंगानगर
सड़कों से जुड़े न्यूनतम गांवों वाला जिला – सिरोही



राजस्थान से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (नये क्रमांक के अनुसार)
क्र. राष्ट्रीय राजमार्ग राजस्थान में लंबाई (कि.मी.) में राजस्थान में परिपथ जिले
1. 709 60.3 हरियाणा सीमा (लोहारू से)-डुलानिया–पिलानी–चांदगोठी–राजगढ़ रोड़ (शादुलपुर) झुंझुनूं, चूरू
2. 11 759.7 म्याजलार–खुड़ी–जैसलमेर–पोकरण–रामदेवरा–फलौदी–बाप–कोलायत–बीकानेर–श्रीडूंगरगढ़–रतनगढ़–फतेहपुर–मंडावा–झुंझुनूं–बगड़–चिड़ावा–सिंघाना–पचेरी कलां–हरियाणा सीमा (नारनौल को) जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं
3. 311 46 सिंघाना–खेतड़ी–जसरापुर–छांवसरी–टींटावड़ झुंझुनूं
4. 911 184 बाप–नोख–बीकमपुर–चारणवाला–गोडू–करणीसर–दातौर–पूगल जोधपुर, बीकानेर
5. 911A 30.81 पूगल–खाजूवाला बीकानेर
6. 919

05 (राजस्थान में सबसे छोटा)

हरियाणा सीमा (तावड़ी से)-भिवाड़ी–हरियाणा सीमा (कापड़ीवास को) अलवर
7. 21 200 जयपुर–बस्सी चक–दौसा–सिकंदरा–महवा–भरतपुर–उत्तर प्रदेश सीमा (आगरा को) जयपुर, दौसा, भरतपुर
8. 921 48 महवा–मंडावर–नॉगल सुमेर सिंह–गढ़ी–माचेड़ी मोड़–राजगढ़ दौसा, अलवर
9. 23 228 कोथून–करेड़ा बुजुर्ग–बड़ का पाड़ा–लालसोट–मंडावरी–पिपलाई–गंगापुर सिटी–करौली–बाड़ी–धौलपुर

जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा, करौली, धौलपुर

10. 123 60.2 धौलपुर–सैपउ–उ.प्र.–रूपबास–खानवा–ऊंचा नगला (आगरा रोड़) धौलपुर, भरतपुर
11. 25 383.8 मुनाबाव रोड़–रामसर–बाड़मेर–बायतू–बालोतरा–जोधपुर–बिलाड़ा–जैतारण–निमाज–बर–ब्यावर बाड़मेर, जोधपुर, पाली, अजमेर
12. 125 176.5 जोधपुर–बालेसर–देचू–पोकरण जोधपुर, जैसलमेर
13. 325 135 बालोतरा–सिवाना–मोकलसर–बिशनगढ़–जालोर–आहोर–तख्तगढ़–सांडेराव बाड़मेर, जालौर, पाली
14. 925 134 गागरिया–बिंजराड़–बावड़ी कला–धनाऊ–सेड़वा–बाखासर बाड़मेर
15. 925A 61.1 साता–वेडिया–सेसावा–अगड़ावा–गांधव जालौर, बाड़मेर
16. 27 640.9 पालनपुर (गुजरात) से–आबूरोड़–पिंडवाड़ा–गोगुंदा–उदयपुर–चित्तौड़गढ़–कोटा–अंता–बारां–किशनगंज–शाहबाद–कस्बाथाना–मध्य प्रदेश सीमा सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां
17. 927A 313 मध्यप्रदेश सीमा–बांसवाड़ा–सागवाड़ा–दूंगरपुर–खैरवाड़ा–सोम–कोटड़ा–भूला–रोहिड़ा–सरूपगंज बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही
18. 44 28.3 उत्तरप्रदेश सीमा–मनिया–धौलपुर–मध्यप्रदेश सीमा धौलपुर
19. 48 732 हरियाणा सीमा–बहरोड़–कोटपूतली–जयपुर–किशनगढ़–भीलवाड़ा–चित्तौड़–उदयपुर–खैरवाड़ा–रतनपुर–गुजरात सीमा अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर
20. 148 102.7 मनोहरपुर–गठवाड़ी–रायसर–आंधी–बोरोदा मोड़–दौसा–नांगल राजावतान–लालसोट जयपुर, दौसा
21. 148B 20 बहरोड़–जखराणा–हरियाणा सीमा (नारनौल को) अलवर
22. 148C 47 महापुरा (अजमेर रोड़)–शिवदासपुरा–बगराना (आगरा रोड़) (जयपुर दक्षिण रिंग रोड़) जयपुर
23. 148D 256 उनियारा–नैनवा–हिंडोली–जहाजपुर–शाहपुरा–गुलाबपुरा–पड़ासौली–भीम टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, राजसमंद
24. 148N 345 मध्यप्रदेश सीमा–पिपलिया–झालावाड़–कोटा–सवाईमाधोपुर–भाड़ौती मोड़–मलारना चौड़–बिलौना–लालसोट झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा
25. 248 53 जवाहर सर्किल (जयपुर)–ट्रांसपोर्ट नगर–कूकस–चंदवाजी जयपुर
26. 248A 102 शाहपुरा–विराटनगर–थानागाजी–कुशलगढ़ तिराहा–उमरैण–अलवर–रामगढ़–नौगांव–हरियाणा सीमा (फिरोजपुर झिरका को) जयपुर, अलवर
27. 448 57.1 किशनगढ़–अजमेर–नसीराबाद अजमेर
28. 52 706.6 मध्यप्रदेश सीमा–घाटोली–अकलेरा–झालावाड़–कोटा–बूंदी–हिंडोली–देवली–टोंक–निवाई–चाकसू–जयपुर–चौमू–रींगस–सीकर–फतेहपुर–चूरू–राजगढ़ (सादुलपुर)–हरियाणा सीमा (हिसार को) झालावाड़, कोटा, बूंदी, टोंक, जयपुर, सीकर, चूरू
29. 552 110 टोंक–काकोड़–उनियारा–सवाईमाधोपुर–बहरावण्डा खुर्द–श्योपुर (म.प्र.) को टोंक, सवाई माधोपुर
30. 552G 30 झालरापाटन–बींदा–दावल–मध्यप्रदेश सीमा झालावाड़
31. 752 93.5 बारां–अटरू–छीपाबड़ौद–अकलेरा बारा, झालावाड़
32. 54 60 हरियाणा सीमा (मंडी डबवाली से)–हनुमानगढ़–गोलूवाला–कैंचिया हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर
33. 754K 858 (राजस्थान में सबसे लंबा) संगरिया–हनुमानगढ़–सूरतगढ़–लूणकरणसर–रासीसर–बालेसर–पचपदरा–सांचोर–गुजरात सीमा (भारतमाला परियोजना के तहत अमृतसर–जामनगर सिक्सलेन एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत) हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर
34. 954 44.6 पक्का सहारणा–लालगढ़ जाटान–बनवाला–कालूवाला (श्रीगंगानगर) हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर
35. 56 235.2 चित्तौड़गढ़–शंभूपुरा–निंबाहेड़ा–छोटी सादड़ी–धमोत्तर–प्रतापगढ़–पीपलखूट–घाटोल–बांसवाड़ा–कालिंजरा–गुजरात सीमा चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा
36. 156 9.3 निंबाहेड़ा–मध्यप्रदेश सीमा (नीमच को) चित्तौड़गढ़
37. 58 526.7 फतेहपुर ड्ढ सालासर–सुजानगढ़–लाडनूं–निंबी जोधा–डेह–नागौर–मारवाड़ मूंडवा–कुचेरा–रैण–मेड़ता–पादू कलां–थाँवल–पुष्कर–अजमेर–ब्यावर–भीम–देवगढ़ चौराहा–गोमती चौराहा–राजसमंद–नाथद्वारा–उदयपुर–झाड़ौल–सोम–गुजरात सीमा सीकर, चूरू, नागौर, अजमेर, राजसमंद, उदयपुर
38. 158 134.8 मेड़ता सिटी–लांबिया–रास–बाबरा–ब्यावर–बदनोर–आसींद–मांडल नागौर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा
39. 458 224 लाडनूं–खाटू–डेगाना–मेड़ता–लांबिया–जैतारण–रायपुर–कालब–भीम नागौर, पाली, राजसमंद
40. 758 156 राजसमंद–गंगापुर–भीलवाड़ा–मांडलगढ़–लाडपुराण राजसमंद, भीलवाड़ा
41. 62 699 पंजाब सीमा–श्रीगंगानगर–बीकानेर–नागौर–जोधपुर–रोहट–पाली–सांडेराव–सुमेरपुर–सिरोही–पिंडवाड़ा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, पाली, सिरोही
42. 162 309.9 बर–सोजत–पाली–हेमावास–सोमेसर–नाडोल–देसूरी–झीलवाड़ा–कुंभलगढ़–बघेरी–हल्दीघाटी–नाथद्वारा–मावली–भटेवर पाली, राजसमंद, उदयपुर
43. 162A 50.5 मावली–फतेहनगर–दरीबा–रेलमगरा–खांडेल उदयपुर, राजसमंद
44. 68 421.9 जैसलमेर–फतेहगढ़–शिव–बाड़मेर–धोरीमन्ना–सांचोर–गुजरात सीमा जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर
45. 168 70 गुजरात सीमा–मंडार–रेवदर–करोंटी–अनादरा–कृष्णगंज–सिरोही सिरोही
46. 168A 10 सांचोर (धानेरा को)–पलादर–गुजरात सीमा जालौर
47. 70 323 मुनाबाव–सुंदरा–म्याजलार–धनाना–आसू का तला–घोटारू–लोंगेवाला-सादेवाला–तनोट बाड़मेर, जैसलमेर

Post a Comment

0 Comments