जानें, विश्व व्यापार संगठन (WTO) का उद्देश्य और कार्य

The World Trade Organisation

वैश्वीकरण की नई चुनौतियों का सामना करने के लिए विश्व व्यापार संगठन की स्थापना का निर्णय अप्रैल 1994 के मरक्कास समझौते के अंतर्गत लिया गया था इस समझौते के परिणामस्वरूप 1 जनवरी, 1995 को विश्व व्यापार संगठन की स्थापना हुई, इसकी स्थापना के साथ ही गैट का अस्तित्व समाप्त हो गया विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय भी जेनेवा में है वास्तव में विश्व व्यापार संगठन वर्तमान वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ते व्यापार के नियमन व प्रबंधन के लिए किया गया हैं :

विश्व व्यापार संगठन का उद्देश्य
विश्व व्यापार संगठन के चार्टर की प्रस्तावना मे इसके निम्न उद्देश्य वर्णित हैं–
1. संपूर्ण विश्व में लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना
2. विश्व में वस्तुओं तथा सेवाओं की मांग में वृद्धि को सुनिश्चित करना तथा रोजगार के अवसर बढ़ाना
3. वस्तुओं के उत्पादन तथा व्यापार को बढ़ावा देना
4. सेवाओं के उत्पान तथ व्यापार को बढ़ाने का प्रयास करना
5. वैश्विक संसाधनों के सदुपयोग को सुनिश्चित करना
6. जीवन्त विकास की धारणा को प्रोत्साहित करना
7. पर्यावरण के संरक्षण को प्रोत्साहित करना



विश्व व्यापार संगठन के कार्य
इन उद्देश्यों की पूर्ति हेतु विश्व व्यापार संगठन निम्नलिखित कार्यों का संपादन करता है–
1. विश्व व्यापार समझौतों तथा अन्य बहु-पक्षीय व्यापार समझौतों का क्रियान्वयन एवं उनके प्रशासन हेतु ​सुविधाएं प्रदान करना
2. व्यापार तथा शुष्क के मामलों में सदस्य देशों के मध्य विचार-विमर्श तथा विवादों के निबटारे के लिए एक मंच का कार्य करना
3. व्यापार नीति समीक्षा प्रणाली के नियमों को लागू करना
4. वैश्विक आर्थिक नीतियों में एकरूपता लाने की दृष्टि से विश्व बैंक तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ सहयोग करना

यह भी जानें : वर्तमान में विश्व बैंक के अध्यक्ष कौन है?

इस संगठन ने विश्व व्यापार तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर बहस के लिए देशों को एक मंच प्रदान किया है सदस्य देशों के वाणिज्य मंत्रियों का सम्मेलन विश्व व्यापार संगठन की सर्वोच्च-निर्णय निमात्री संस्था है, इसमें सदस्य राष्ट्रों के व्यापार मंत्री भाग लेते हैं, इसकी बैठकें दो वर्श में एक बार होती है, अबतक 11 मंत्रिमंडलीय बैठकें आयोजित हो चुकी हैं, 11वीं बैठक अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस-आयर्स ने 2018 में आयोजित की गई थी।

इसकी एक सामान्य परिषद् भी है जिसमें प्रत्येक सदस्य देश का एक स्थायी प्रतिनिधि होता है, सामान्य परिष्ज्ञद् के सदस्यों द्वारा विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक का चुनाव 4 वर्ष के लिए किया जा है ये परिषद् विश्व व्यापार संगठन की प्रशासनिक व व्यापारिक गतिविधियों का संचालन करती है।

Post a Comment

0 Comments