कादम्बरी प्रश्नोत्तरी - 150 महत्वपूर्ण प्रश्न

kadambari prashnottari

कादम्बरी वाणभट्ट द्वारा रचित संस्कृत साहित्य का महान उपन्यास है। बाणभट्ट राजा हर्षवर्धन के दरबार की शोभा बढ़ाया करते थे। उन्होंने हर्षवर्धन के राज्य और उस समय का वर्णन करते हुए प्रतिष्ठित रचना ‘हर्षचरित’ भी लिखी थी। राजा हर्षवर्धन स्वयं भी संस्कृत के विद्वान हुआ करते थे और उन्होंने ‘नागनन्द’, ‘रत्नावली’ और ‘प्रियदर्शिका’ जैसी रचनाएं संस्कृत में लिखी थीं। ‘कादम्बरी’ दो प्रेम कहानियों का मिश्रण है। इसका यह नाम कहानी की नायिका कादम्बरी के नाम पर दिया गया है। कादम्बरी को चन्द्रपीड़ और महाश्वेता को पुण्डरीक से प्रणय हुआ है और पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह कहानी कई जन्मों की है जिसमें एक जन्म में किये गए अच्छे-बुरे कर्मों का फल अगले जन्म में मिला है।



कादम्बरी से सं​बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर संग्रह यहां देखें–
1. अन्वयः का अर्थ क्या है – संतान
2. आश्रम किसका था? – जाबालि ऋषि का
3. इंद्रायुध पूर्वजन्म में कौन था? – पुण्डरीक का मित्र कपिंजल
4. इस घटना के समय उसके पिता की क्या अवस्था थी? – अतिवृद्ध
5. उज्जयनी के राजा कौन है? – तारापीड
6. कादंबरी कथा का प्रधान नायक कौन है? – चन्द्रापीड
7. कादंबरी कथा का प्रारंभ कब से होता हैं? – शूद्रक वर्णन से
8. कादंबरी का मंगलाचरण क्या हैं – नमस्कारात्मक
9. कादंबरी का मुख्य रस क्या है? – श्रृंगार रस
10. कादंबरी की सहनायिका कौन हैं? – महाश्वेता
11. कादंबरी के मंगलाचरण में कौन-सा छन्द हैं? – वंशस्थ
12. कादम्बरी कथा किसकी है? – कल्पना प्रसूत
13. कादम्बरी कथा मे वर्णन क्या है? – तीन जन्मो का
14. कादम्बरी का अनुचर क्या है? – केयूरक
15. कादम्बरी का अर्थ क्या है? – सुरा या मदिरा
16. कादम्बरी का शाब्दिक अर्थ क्या है? – मदिरा
17. कादम्बरी का पात्र किसकी है? – पत्रलेखा की
18. कादम्बरी का प्रधान रस क्या है? – श्रृंगार रस
19. कादम्बरी का प्रमुख पात्र कौन है? – चन्द्रापीड
20. कादम्बरी का स्रोत क्या है? – बृहत्कथा
21. कादम्बरी की कथा कहाँ से ली गई है? – गुणाढ्य की बृहत्त कथा
22. कादम्बरी की माता का नाम क्या है? – मदिरा
23. कादम्बरी की विधा क्या है? – कथा
24. कादम्बरी की सहचरी कौन हैं? – मदलेखा
25. कादम्बरी के अनुचर का क्या नाम है? – केयूरक
26. कादम्बरी के कितने भाग है? – 2
27. कादम्बरी के प्रारम्भ में कितने पद हैं? – 20, 13 में कथा प्रशंसा
28. कादम्बरी के मंगलाचरण में किसकी स्तुति की गई है? – त्रिगुणात्मक ब्रह्म की
29. कादम्बरी के मंगलाचलण मे कितने श्लोक हैं? – 20
30. कादम्बरी के माता पिता का क्या नाम है? – मदिरा और चित्ररथ
31. कादम्बरी के लेखक कौन हैं? – बाणभट्ट
32. कादम्बरी में कथा वर्णित किसकी है? – चन्द्रापीड की
33. कादम्बरी में सरोवर का वर्णन किसका है? – अच्छोद सरोवर का
34. किसके तीन जनमो का वर्णन हैं? – चन्द्रापीड
35. कुबेर का समय क्या निश्चित किया गया है? – 450-430
36. कुबेर के कितने पुत्र थे? – 4
37. कुबेर के पिता का क्या नाम था? – वात्स्यायन
38. कुबेर ने सरलता से किसे जीत लिया था? – स्वर्ग को
39. कुलीरा का अर्थ क्या है? – केकड़ा
40. कौन राजा सिद्धादेश होता है? – उन्मत्तः
41. गद्यकाव्य के कितने भेद हैं? – 2, कथा आख्यायिका
42. गुरू का उपदेश क्या है? – जलविहीन
43. घटिका शतक उपाधि किसे दी गई है? – अम्बिकादत्त व्यास
44. चन्द्रापीड की सेविका का क्या नाम है? – पत्रलेखा
45. चन्द्रापीड के घोड़े का क्या नाम है? – इंद्रायुध
46. चन्द्रापीड के पिता का नाम क्या है? – तारापीड
47. जाबालि के पुत्र का नाम क्या है? – हारीत
48. तात का अर्थ क्या है? – पिता, पुत्र, पूजनीय
49. तारापीड की पत्नि कौन थी? – विलासवती
50. तारापीड की राजधानी का क्या नाम है? – उज्जयिनी


51. तारापीड राजा किसका है? – उज्जयिनी का
52. तारिलिका किस की सहचरी है? – महाश्वेता की
53. धन सम्पति का भयंकर मद कब तक शांत नही होता? – अंतिम अवस्था तक
54. पत्रलेखा किसकी पुत्री है? – कुलुताधिपति
55. पत्रलेखा पूर्वजन्म में कौन थी? – रोहिणी
56. पारिजात पल्लव से लक्ष्मी क्या ग्रहण करती हैं? – राग
57. पुण्डरीक के पिता का नाम क्या है? – श्वेतकेतु
58. पुण्डरीक के माता पिता का क्या नाम है? – लक्ष्मी और श्वेतकेतु
59. प्राचीनतम गद्य का उदाहरण कहां मिलता है? – कृष्ण यजुर्वेद की तैत्तिरीय सहिंता में
60. प्रीतिकूट किस नदी के तट पर था? – हिरन्यवाह या शोणनाद
61. बाण की पत्नी किसकी बहन थी? – मयूर भट्ट
62. बाण की बहन का क्या नाम था? – मालती
63. बाण के पिता कितने भाई थे? – 11
64. बाण के पूर्वजों का निवास कहां था? – प्रीतिकूट नामक ग्राम
65. बाण के लिए वाणी वाणों बभूव किसने कहा है? – गोवर्धनाचार्य
66. बाणभट्ट का वंश किससे प्रारम्भ होता है? – दधीच तथा सरस्वती के पुत्र
67. बाणभट्ट का समय हिंसात्मक शताब्दी। बाणभट्ट की रीति क्या है? – पांचाली
68. बाणभट्ट की बहिन का नाम क्या है? – मालती
69. बाणभट्ट के अनुसार सज्जन पुरुष श्रेष्ठ वचनों से किसके समान मन हरण करते हैं? –मणि नूपुरों सदृश
70. बाणभट्ट ने अपने गुरु का क्या नाम बताया है? – भर्तु (भत्सु)
71. बाणभट्ट शैव कौन थे – शिव के उपासक
72. बाणस्तु पंचानन किसने कहा है? – श्रीचंद्रदेव
73. बिना मेदोदोष के गुरुत्व उत्पन्न करने वाला कौन है? – गुरुपदेश
74. महापाप कितने है? – 5
75. महाश्वेता का आश्रम कौन-सा है? – अच्छोद सरोवर
76. महाश्वेता की सहचरी का नाम क्या है? – तरलिका
77. राजप्रकृतिः में कौन-सा समास है? – षष्ठी तत्पुरुष
78. राजप्रकृति कैसी होती है? – विह्वला
79. लक्ष्मी निष्ठुरता का गुण किससे प्राप्त किया? – कौस्तुभमणि
80. लक्ष्मी साधु भाव की क्या है? – बाध्यशाला
81. लक्ष्मीमद : शब्द कहाँ का है? – शुकनासोपदेश का
82. वात्स्यायन वंश में कौन ब्राह्मण हुए? – कुबेर
83. विट का अर्थ क्या है? – धूर्त
84. विदिशा किस नदी के किनारे स्थित है? – वेत्रवती
85. वृक्ष किस सरोवर के निकट था? – पम्पा पद्म सरोवर
86. वेशम्पायन की माता का क्या नाम है? – मनोरमा
87. वेशम्पायन को किसने पानी पिलाया? – हारीत ने
88. वैशम्पायन को किस आश्रम में लाया गया? – जाबालि ऋषि के


89. वैशम्पायन को किसने उठाया? – हारीत ने
90. वैशम्पायन को घोंसले से नीचे किसने गिराया था? – शबर सेनापति ने
91. वैशम्पायन जब आश्रम में लाया गया तब कौन सी ऋतु थी? – ग्रीष्म
92. वैशम्पायन पूर्व जन्म में क्या था? – पुण्डरीक
93. शबर किस अवस्था का था? – युवावस्था
94. शबर के चले जाने पर शुक को किसकी अनुभूति हुई? – प्यास की
95. शुक का क्या नाम था? – वैशम्पायन
96. शुक किस वृक्ष पर रहता था? – शाल्मली
97. शुक शबर की दृष्टि से कैसे बचा? – शाल्मली की जड़ों में छिपकर
98. शुकनसोपदेश में उपदेश कौन देता है? – शुकनाश
99. शुकनाश किसे उपदेश देता है? – चन्द्रापीड
100. शुकनाशोपदेश किस ग्रन्थ का अंश है? – कादम्बरी का
101. शुकनाशोपदेश में मंत्री कौन है? – शुकनाश
102. शुकनाशोपदेश में मुख्य रूप से किसका वर्णन है? – लक्ष्मी का
103. शुकनास की पत्नी का क्या नाम है? – मनोरमा
104. शुकनास ने चंद्रापीड के लिये कौन सा शब्द प्रयोग किया? – तात
105. शुकनासोपदेश कादम्बरी का एक प्रकरण मात्र है
106. शुकनासोपदेश: में कौन समास है? – बहुब्रीही समास
107. शूद्रक की राजधानी का क्या नाम है? – विदिशा
108. शूद्रक की सभा में शुक लेकर कौन आया? – चांडाल कन्या
109. शूद्रक पूर्व जन्म में क्या था? – चन्द्रापीड
110. समुद्र मंथन में कितने रत्न निकले? – 14
111. समुद्र मंथन में लक्ष्मी सहित कितने रत्न निकले थे? – 14
112. ह्वेनशांग किस काल में में भारत में रहा? – 629-645
113. सूर्यशतकं किसकी रचना है? – मयूर भट्ट
114. सोडढल ने बाण के लिए क्या कहा है? – बाणः कविनामिह चक्रवर्ती
115. हर्षवर्धन का काल क्या है? – 606-648
116. हर्षवर्धन के समय कौन विदेशी भारत भ्रमण पर आया? – ह्वेनसांग
117. हारीत कौन था? – जाबालि का पुत्र

Post a Comment

0 Comments