आईबी-रॉ के नए प्रमुख बनें अरविंद कुमार और सामंत गोयल

New Chiefs In Intelligence Bureau And RAW

केंद्र सरकार ने 26 जून 2019 को आतंकवाद विरोधी मुहिम पर लंबे समय तक पकड़ रखने वाले सीनियर आईपीएस सामंत कुमार गोयल को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। इसके अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरों के स्पेशल डायरेक्टर के तौर पर काम करने वाले अरविंद कुमार को आईबी का नया प्रमुख बनाया गया है। दोनों ही अधिकारी 30 जून 2019 से पद संभालेंगे। दोनों ही 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। गोयल पंजाब काडर से हैं तो कुमार असम-मेघालय काडर से। अरविंद कुमार राजीव जैन और सामंत गोयल अनिल धसमाना की जगह लेंगे। धसमाना और राजीव जैन का कार्यकाल दिसंबर 2018 में 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था।



सावंत गोयल का कार्यकाल जहां मई 2020 में पूरा होगा, वहीं अरविंद कुमार का कार्यकाल सितंबर 2020 में पूरा होगा। दोनों ही अधिकारियों के पास दो साल का समय है।

यह भी जानें :  मानव शरीर से संबंधित 150 रोचक तथ्य

गोयल और अरविंद कुमार दोनों ही अधिकारियों की इंटेलिजेंस बैकग्राउंड बेहद मजबूत है। गोयल जहां 2001 में भी आर ऐंड एडब्ल्यू में काम कर चुके हैं, वहीं अरविंद कुमार 1991 से आईबी से जुड़े हैं। आईबी के ऑपरेशंस में तकनीक को बढ़ावा देने का श्रेय भी अरविंद कुमार को ही जाता है। गोयल पंजाब के सुपरकॉप माने जानेवाले केपीएस गिल की टीम का हिस्सा भी रहें हैं, जिन्होंने पंजाब को आतंकवाद से मुक्त करने में अहम भूमिका निभाई थी। आतंकवाद का सामना करने के मामले में गोयल की इंटेलिजेंस पर मजबूत पकड़ रही है।



गोयल लंदन और दुबई में भी विदेश अधिकारी के तौर पर काम कर चुके हैं। वहीं अरविंद कुमार ने आईबी में काम करते कई मोर्चों को संभाला है। इनमें कश्मीर और और वाम चरमपंथ की समस्या पर काम करना मुख्य है। अरविंद इसके अलावा दिल्ली एसआईबी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक की प्लानिंग करने में अरविंद कुमार का बड़ा योगदान था।

Post a Comment

0 Comments