उप्र लोक सेवा आयोग के नये अध्यक्ष बनें प्रभात कुमार

dr-prabhat-kumar-will-be-new-chairman-of-uppsc

उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार (Dr. Prabhat Kumar) है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्ताव पर 28 जून 2019 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद हेतु प्रभात कुमार के नाम को अनुमोदन प्रदान कर दिया था। आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध यादव की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति 15 मार्च 2016 को हुई थी और 30 जून को उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। जिसके बाद 1 जुलाई 2019 को इन्होंने पदभार संभाला। डॉ. कुमार का कार्यकाल 62 वर्ष की उम्र तक करीब 22 माह रहेगा। बता दें यूपीपीएससी में अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल अधिकतम 6 वर्ष अथवा 62 वर्ष की उम्र जो भी पहले हो, के लिए होता है।



वर्ष 1985 बैच के आइएएस डॉ. प्रभात 30 अप्रैल को कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ ही अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी स्वच्छ और भ्रष्टाचार विरोधी छवि है। उन्होंने सहकारिता समेत कई विभागों में भ्रष्टाचार की जांच की और भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाई। मेरठ के मंडलायुक्त, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सहित कई अहम पदों पर डॉ. कुमार रहे हैैं।

यह भी पढ़े : आईबी-रॉ के नए प्रमुख बनें अरविंद कुमार और सामंत गोयल

मृदभाषी 1985 बैच के आइएएस डॉ. प्रभात कुमार आइएएस में आने से पहले चिकित्सक थे। मेरठ के मंडलायुक्त के रूप में प्रभात ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया। भ्रष्टाचार के कई घोटाले उजागर हुए। कई अधिकारी और कर्मचारी जेल भेजे गए। प्रदेश में अक्षम कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की शुरुआत डॉ. प्रभात कुमार ने ही मेरठ में शुरू की, जिसे बाद में प्रदेश भर में अभियान चलाकर लागू किया गया।



यूपीपीएससी से हर वर्ष प्रांतीय सेवा के अहम पदों पर चयन होता है। उत्तर प्रदेश राज्य की सेवाओं के बड़े पदों पर भर्तियों की सबसे बड़ी इस स्वायत्तशासी संस्था में डॉ. प्रभात कुमार की नियुक्ति से सुधार की उम्मीद बढ़ी है।

Post a Comment

0 Comments