करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर 2019

Current Affairs 2019 in Hindi
Current Affairs 2019 in Hindi– करेंट अफेयर्स हिंदी प्रश्न उत्तर श्रृंखला के अन्तर्गत हम यहां संघ व राज्य लोक सेवा आयोग के साथ ही अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi Question Answer) पर आधारित महत्वूपर्ण 50 प्रश्न दे रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है। इनके अध्ययन मात्र से ही आप सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र आसानी से हल कर जायेगें।

1. ‘ख्याल’ भारतीय कला किस क्षेत्र से सम्बंधित है? – भारतीय शास्त्रीय संगीत
2. Menstrual Hygiene Day कब मनाया जाता है? – 28 मई
3. अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2019 की थीम क्या है? – हमारी जैव विविधता, हमारा खाद्य, हमारा स्वास्थ्य
4. अंतरराष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस कब मनाया जाता है? – 20 मई
5. अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी को हराकर किसने जीत दर्ज की? – स्मृति ईरानी
6. अमेरिका के किस संस्थान द्वारा पहली बार पूरी तरह रीसायकल होने वाली प्लास्टिक की खोज की है? – लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेटरी
7. अमेरिका में किसे हाल ही में जेएफके बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – नेंसी पेलोसी
8. अमेरिकी नौसेना प्रमुख का क्या नाम है जो हाल ही में भारत आये थे? – जॉन रिचर्डसन
9. आपदा सेस लगाने वाला पहला राज्य कौन बना? – केरल
10. उपराष्ट्रपति एम. वैंकैया नायडू ने भारत में किस प्रजाति की गाय को संरक्षण दिए जाने के लिए कहा है? – ओंगोल
11. ऑस्ट्रेलिया का नया प्रधानमंत्री कौन चुना गया है? – स्कॉट मॉरिसन
12. ऑस्ट्रेलियाई संसद में पहुंचने वाले पहले भारतीय मूल के उम्मीदवार का क्या नाम है? – दवे शर्मा
13. किस देश की संसद ने मई 2019 को समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाले बिल को मंज़ूरी दे दी है? – ताइवान
14. किस देश में स्थित एक लैबोरेटरी के सेंसर्स के अनुसार, वायुमंडल में कार्बन डायऑक्साइड का स्तर 415.26 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) पहुंच गया और मानव इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है? – अमेरिका
15. किस भारतीय राजनयिक को ‘ऑर्डर ऑफ़ द राइजिंग सन’ के लिए नामित किया गया है? – श्याम सरन
16. किस भारतीय लेखिका को वर्ष 2019 के नाइन डॉट्स प्राइज़ पुरस्कार हेतु चुना गया है? – एनी ज़ैदी
17. किस राज्य के ओरछा को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की संभावित सूची में शामिल किया गया हैं? – मध्य प्रदेश


18. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के जल बोर्ड द्वारा जल संग्रहालय की स्थापना को मंज़ूरी दी गई है? – दिल्ली
19. किस स्थान पर भारत के पहले ब्लॉकचेन जिले की स्थापना की जाएगी? – हैदराबाद 20. किस हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन ने आलोक वर्मा को एडिशनल जज पद की शपथ दिलवाई? – उत्तराखंड हाईकोर्ट

यह भी पढ़े : भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी सामान्य ज्ञान 2019

21. किसे आर्म्ड फोर्सेज़ स्पेशल ऑपरेशंस डिवीज़न का पहला मुखिया नियुक्त किया गया है? – मेजर जनरल ए.के. ढींगरा
22. किसे हाल ही में पुनः मलावी का राष्ट्रपति चुना गया है? – पीटर मुथारिका
23. केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के किस हवाई अड्डे को राज्य के पहले इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा दे दिया है? – देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर
24. चीन ने हाल ही में किस देश के साथ जारी ट्रेड-वॉर में रेयर अर्थ मिनरल (धातु) को नया हथियार बनाने के संकेत दिये हैं? – अमेरिका
25. जियोलाजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (जीएसआई) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत का 35 प्रतिशत ग्रेफाइट भंडार किस राज्य में मौजूद है? – अरुणाचल प्रदेश
26. जोको विडोडो दूसरी बार किस देश के राष्ट्रपति बने हैं? – इंडोनेशिया
27. डीआरडीओ द्वारा जमीन से 25 किलोमीटर तक हवा करने वाली किस मिसाइल का चांदीपुर रेंज से सफल परीक्षण किया गया है? – आकाश-1S
28. डॉ. एस जयशंकर किस मंत्रालय के मंत्री है? – विदेश मंत्रालय
29. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पद पर किसने शपथ ली? – सिरिल रामफोसा
30. नवीन पटनायक ने लगातार कितनी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली? – पांचवीं बार
31. नासा ने हाल ही में ब्रह्मांड के किस दूरस्थ स्थान पर पानी के साक्ष्य मिलने की जानकारी जारी की है? – अल्टिमा थुले
32. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में किस संगठन के नेताओं को आमंत्रित किया गया है? – बिम्सटेक
33. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार किस तारीख को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की? – 30 मई 2019
34. बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार 2019 विजेता कौन है? – जोखा अलार्थी


35. भारत के किस राज्य ने पहली बार अपतटीय रुपया अंतर्राष्ट्रीय बॉण्ड बाज़ार में मसाला बॉण्ड जारी किये हैं? – केरल
36. भारत में हाल ही में किस वायुसेना के विमान में स्वदेशी बायो-जेट ईंधन के प्रयोग हेतु मंजूरी दी गई है? – एएन-32
37. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी-सी46 के ज़रिए किस रडार सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया है? – रीसैट -2बी (RISAT-2B)
38. भारतीय लोकसभा चुनाव 2019 में चुनी गई देश की सबसे युवा सांसद का नाम क्या है? –चंद्राणी मुर्मू
39. भारतीय वायुसेना के अनुसार, किस फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिन के समय में किसी मिशन को अंजाम देने में पारंगत होने वालीं देश की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं? – भावना कंठ
40. भारतीय वायुसेना ने सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान के ज़रिए 22 मई 2019 को किस मिसाइल के एयर वर्ज़न का सफल परीक्षण किया? – ब्रह्मोस मिसाइल
41. मुंबई की आरोही पंडित किस महासागर के ऊपर लाइट स्पोर्ट एयरक्राफ्ट में अकेली उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली पायलट बन गई हैं? – अटलांटिक महासागर
42. यूक्रेन के नये राष्ट्रपति कौन बने है? – व्लादिमीर ज़ेलेंस्की
43. सिक्किम के किस मुख्यमंत्री ने 27 मई 2019 को शपथ लेने के बाद घोषणा किया कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों को हर हफ्ते 2 दिन छुट्टी मिलेगी? – प्रेम सिंह तमांग
44. हाल ही में अमेरिका की संसद में किस देश के सैन्य वैज्ञानिकों पर रोक संबंधी विधेयक पेश किया गया? – चीन
45. हाल ही में अमेरिका ने भारत और किस देश को अपनी मुद्रा निगरानी सूची से बाहर कर दिया है? – स्विट्जरलैंड
46. हाल ही में इंडोनेशिया के किस द्वीप पर सक्रिय ज्वालामुखी माउंट अगुंग में विस्फोट हो गया? – बाली द्वीप
47. हाल ही में किस देश ने संविधान संशोधन करते हुए सिखों को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कृपाण ले जाने की अनुमति प्रदान की है? – इंग्लैंड
48. हाल ही में किस भारतीय डॉक्टर को ‘ग्लोबल एशियन ऑफ़ द इयर 2018-19’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – हेमा दिवाकर
49. हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस राज्य में कुदक्रमिया वंश की ततैया की एक नई प्रजाति की पहचान की है? – गोवा

Post a Comment

1 Comments