17वीं लोकसभा में चुनी गईं सर्वाधिक 78 महिलाएं

Women in Parliament

लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे ज्यादा महिलाओं की भागीदारी वाला चुनाव बनकर सामने आया है। 17वीं लोकसभा चुनावों में 78 सीटों पर महिलाएं जीती हैं, जो कि 1952 में हुए पहले आम चुनाव से अभी तक की सर्वाधिक संख्या है। उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से सर्वाधिक महिला सांसद चुनी गईं हैं, जिनकी संख्या 11-11 है। इस चुनाव में कुल 724 महिलाएं उम्मीदवार थीं, जिनमें कांग्रेस की सर्वाधिक 54 और बीजेपी की 53 थीं। 2014 में कुल 663 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था जिसमें 66 महिलाएं चुनाव जीतकर सांसद बनी थीं।

सीटों के संख्या के लिहाज महाराष्ट्र यूपी से काफी छोटा है लेकिन यहां से इस बार 8 महिलाएं सांसद बनकर दिल्ली पहुंची हैं। इस प्रकार टीएमसी, बीजद समेत अन्य कई दलों से चुनी गई कुल महिलाओं की संख्या 78 है।

मतदान में भी महिलाएं आगे रही
लोकसभा चुनाव 2019 में महिलाओं ने पुरुषों से ज्‍यादा मतदान किया है। इस बार देश के कई राज्यों में 2014 के मुकाबले मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा है। लेकिन खास बात इन सभी राज्यों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा। जिन राज्यों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा वो हैं अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, उत्तराखंड, मणिपुर, मेघालय और गोवा।


16वीं लोकसभा (Loksabha) में 12 फीसदी महिला सांसद (Woman MP) थी। गौरतलब है कि 1951 में संसद में महिला सांसदों की संख्या 5 फीसदी थी। इन वर्षों में संसद में महिलाओं की संख्या, पूर्ण संख्या एवं प्रतिशत दोनों में वृद्धि हुई है। वर्ष 1951 में पहली लोकसभा (general election 1952)  में 24 महिला सांसद थीं। 16वीं लोकसभा (16th Loksabha) में महिला सांसदों की संख्या 66 थी। छह दशक एवं 16 लोकसभा चुनावों (Loksabha election) के दौरान, लोकसभा (Loksabha) में महिला सांसदों की संख्या में तीन गुना वृद्धि हुई है। 2009 में 58 महिला संसद (MP) पहुंची थी, जबकि 2004 में 45 और 1999 में 49 महिलाएं विजयी हुई थीं। लोकसभा में सबसे कम महिलाएं 1957 में दिखी थी, जब उनकी संख्या सिर्फ 22 थी।

Post a Comment

0 Comments