रेलवे में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के प्रश्न 2023

gk questions asked in Railway
रेलवे में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के प्रश्न से संबंधित हम यहां सामान्य ज्ञान के बार बार पूछे जाने वाले व जनरल नॉलेज के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर का संग्रह दे रहे है। आगामी रेलवे ग्रुप-सी और डी, रेलवे एएसएम आदि परीक्षा की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता के प्रश्नों को समाहित किया गया है। इसलिए इन महत्वपूर्ण रेलवे GK Questions सवालों को पढ़े बिना कोई परीक्षा न दें।

1. छात्र की गणित सम्बन्धी समस्याओं का पता लगाने के लिए किस परीक्षण की सहायता ली जाएगी? – निदानात्मक परीक्षण
2. पाठ्यक्रम शब्द की उत्पत्ति Currere (क्यूरे) शब्द से हुई है, जिसका अर्थ क्या है? – दौड़ का मैदान
3. गीत सेठी का सम्बन्ध किस खेल से है? – बिलियर्ड्स से
4. भारत ने अधिकृत रूप से कब ओलम्पिक खेलों में भाग लेना शुरू किया? – एंटवर्प ओलम्पिक-1920
5. मार्शल टीटो ट्रॉफी किस खेल से सम्बन्धित है? – एथलेटिक्स
6. पैडल, रीगाटा एवं बकेट किस खेल की शब्दावली में प्रयुक्त होते हैं? – नौकायन (बोटिंग)
7. वैशाली किस प्राचीन राज्य की राजधानी थी? – लिच्छवी राज्य की
8. यजु संहिता में सबसे बाद की संहिता कौन-सी हैं? – वाजसनेयी संहिता
9. नेत्रदान में दाता की आंख के किस हिस्से को प्रतिरोपित (Transplant) किया जाता है? – कॉर्निया
10. गेस्टाल्ट मनोविज्ञान की आधारशिला किसने रखी थी? – फ्रांज ब्रेन्टानो ने
11. स्कोर्पियों नाम का बहुउपयोगी वाहन किस प्रमुख ऑटोमोबाइल कम्पनी ने बनाया है? – महेन्द्रा
12. केरल के पर्यटन विभाग का आदर्श वाक्य क्या है? – ईश्वर का अपना देश (God's Own Country)
13. किस खेल से 'राजीव गांधी गोल्ड कप' सम्बद्ध हैं? – फुटबाल
14. विटामिन C अम्ली है या क्षारीय। – अम्लीय
15. अमरीका के कौन-से राष्ट्रपति सर्वाधिक अवधि (1933-1945) तक पदासीन रहे? – फ्रेंकलिन डी. रूजबेल्ट
16. रायटर्स (Reuters) किस देश की समाचार एजेंसी है? – ब्रिटेन की
17. केन्द्र सरकार द्वारा 'गिव इट अप' अभियान किसके प्रयोजनार्थ शुरू किया गया था? – एलपीजी सब्सिडी के परित्याग हेतु
18. प्रवासी भारतीयों के सहायतार्थ 'भारत समुदाय कल्याण कोष' कब अस्तित्व में आया? – 15 अगस्त, 2018 को
19. महाबलेश्वर किस राज्य में स्थित है? – महाराष्ट्र में
20. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 में धाराएं हैं? – 26
21. शान्ति स्वरूप भटनागर पुरस्कार किस क्षेत्र में योग्यता प्रदर्शित करने हेतु दिया जाता है? – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
20. हेंडनबर्ग रेखा सीमा किसके बीच निर्धारित करती है? – बेल्जियम और जर्मनी के बीच
23. कम्प्यूटर भाषा Cobol (कोबोल) किसके लिए उपयोगी है? – व्यावसायकि कार्य के
24. जीवन इतिहास विधि का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था? – टाइडमैन ने
25. भारत का सर्वप्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है? – जिम कार्बेट नेशनल पार्क

26. संविधान के किस अनुच्छेद को संविधान का हृदय और आत्मा कहा गया है? – अनुच्छेद-32
27. संविधान में वर्णित मौलिक कर्त्तव्य किस देश के संविधान से लिए गए हैं? – रूसी संविधान से
28. g-कारक का सिद्धान्त प्रतिपादित किसने किया था? – स्पीयरमैन
29. खो-खो में क्रॉस लाइंस की संख्या कितनी होती है? – 8
30. क्रिकेट से सम्बन्धित प्रेमदासा स्टेडियम कहां है? – कोलम्बो (श्रीलंका)
31. 'हुक' शब्द किस खेल से सम्बन्धित है? – मुक्केबाजी
32. छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी कहां है? – रायपुर
33. 'भारतीय राष्ट्रवाद ब्रिटिशराज का शिशु था। 'यह कथन किसका है? – आर. कोपलैण्ड
34. सासाराम (बिहार) में किस शासक का मकबरा है? – शेरशाह सूरी का
35. भारती संविधान का मैग्नाकार्टा' (Magna Carta) संविधान के लिए किस भाग को कहा जाता है? – भाग-III को
36. भारतीयों को सत्ता के हस्तान्तरण का उल्लेख सर्वप्रथम कब कर दिया गया? – क्रिप्स प्रस्ताव, 1942 में
37. 'योगक्षेमस् वहाम्यहम' किस बीमा कम्पनी की टैगलाइन है? – भारतीय जीवन बीमा निगम
38. सार्वजनिक क्षेत्र से क्या तात्पर्य है? – वाणिज्य एवं व्यापार पर सरकार का स्वामित्व
39. पोलो के खेल में प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है? – 4
40. 'फ्री जोन' शबद किस खेल से सम्बन्धित है? – खो-खो से
41. हुमायूं की किस पत्नी ने उसके लिए मकबरे का निर्माण कराया था? – हाजी बेगम ने
42. 'अष्टांग मार्ग' का पालन करने की शिक्षा किसने दी थी? – गौतमबुद्ध ने
43. किस पश्चिमी विद्वान ने रोम से भारत में सोने के निर्गमन पर दु:ख प्रकट किया था? – प्लिनी
44. भारत में खरोष्ठी लिपि को किसने स्थापित किया था? – ईरानियों ने
45. भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है? – 24 दिसम्बर, को
46. सरकार की औद्योगिक नीति के अन्तर्गत सरकारी क्षेत्र के लिए आरक्षित उद्योगों की संख्या कितनी है? – 2
47. जमशेदपुर में टाटा आइरन एण्ड स्टील कम्पनी (TISCO) की स्थापना की गई थी? – 1907 में
48. पानी में साबुन घोलने के पृष्ठ तनाव पर क्या प्रभाव पड़ता है? – पृष्ठ तनाव कम हो जाता है
49. अजंता एवं एलोरा की गुफाएं किस नगर में स्थित हैं? – औरंगाबाद में
50. किस मुस्लिम शासक के एक तरफ संस्कृत मुद्रालेख के साथ चांदी के सिक्के निर्गत किए? – महमूद गजनवी

51. 'ट्रान्स वर्ल्ड एयर लाइन्स' किस देश की वायु सेवाएं हैं? – संयुक्त राज्य अमरीका की
52. 'कमल का फूल' किसका प्रतीक है? – सभ्यता और संस्कृति का
53. 'करेंसी एण्ड फाइनेंस पर वार्षिक रिपोर्ट का प्रकाशन किस संरक्षण द्वारा किया जाता है? – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा
54. कम्पनी द्वारा लाभांश की घोषणा किस पर की जाती है? – अभिदत्त (Subscribed) पूंजी पर
55. पृथ्वी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है? – 22 अप्रैल
56. मानव जनित पर्यावरणीय प्रदूषण क्या कहलाते हैं? – एंथ्रोपोजेनिक
57. गायत्री मंत्र ऋग्वेद के किस मंडल में वर्णित है? – तृतीय
58. जैन दर्शन के अनुसार, सृष्टि की रचना ओर पालन पोषण हुआ है? – सार्वभौमिक विधान से
59. सरिस्का बाघ अभयारण्य कहां है? – अलवर (राजस्थान)
60. तेज धावकों की मांसपेशियों में किसके संचयन से ऐंठन आ जाती हैं? – लैक्टिक अम्ल
61. सिगरेट के धुएं में मुख्य प्रदूषक है। – कार्बन मोनोऑक्साइड एवं बेंजीन वायु प्रदूषण के
62. लाइकेन्स सबसे अच्छे सूचक किसके हैं? – वायु प्रदुषण के
63. भारत की सम्प्रभुता किसमें निवास करती है? – भारत की जनता में
64. भारत के किस राज्य की सीमा एक ओर चीन से और दूसरी ओर पाकिस्तान से मिलती है? – जम्मू-कश्मीर
65. मानव में डायबिटीज (मधुमेह) रोग को बचा सकती हैं। – मसूर, चना, सेम और मटर जैसी फलियां
66. यदि मेलिंग लिस्ट में दर्ज सभी सदस्यों को सन्देश भेजना हो तो कौन-सा कमांड प्रयोग करना होगा? – मेल रिफ्लेक्टर
67. 'कैचर' शब्द किस खेल से सम्बन्धित है? – वेसबाल
68. कम्प्यूटर भाषा (Fortran) किस क्षेत्र में उपयोगी है? – विज्ञान के
69. आस्ट्रिया का शहर 'वियना' किस नदी के किनारे अवस्थित है? – डेन्यूब नदी
70. 1906 में लन्दन में 'अभिनव भारत' नामक संगठन की स्थापना किसने की? – विनायक दामोदर सावरकर ने
71. असहयोग आन्दोलन शुरू करने के समय भारत का वायसराय कौन था? – चेम्सफोर्ड
72. बैरोमीटर में पारे के तल को अचानक गिरावट किसका सूचक है? – तूफान का
73. समूह कारक सिद्धान्त प्रतिपादित क्या है? – थर्स्टन द्वारा
74. फलों का अध्ययन किया जाता है? – पोमोलॉजी (Pomology) में
75. रक्त कोष में रक्त किस रसायन के साथ मिलाकर रखा जाता है? – सोडियम नाइट्रेट व डेक्सट्रेट के साथ

76. 'भमोरिया' उत्सव कहां मनाया जाता है? – मध्य प्रदेश (निमाड़)
77. स्वस्थ मनुष्य का रक्तचाप (सिस्टॉलिक व डाइस्टॉलिक) होता है। – 120 मिमी व 80 मिमी
78. 15 अगस्त, 1947 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे? – जे. बी. कृपलानी
79. गोधन को 'अन्नदा वन्दा सुखदा' किसको कहा गया है? – सुत्त निपात में
80. चिरांद में लाल व काले मृदभांड काल का सम्बन्ध किस धातु से हैं? – लोहा
81. 'सुनामी (Tsunami) शब्द किस भाषा से सम्बन्धित है? – जापानी
82. टॉरनेडो की तीव्रता के मापन हेतु प्रयोग में लाया जाता है। – पुजीटा स्केल
83. पटाखों में लाल रंग किस तत्व की उपस्थित के कारण होता है? – स्ट्रॉशियम की उपस्थिति के कारण
84. फलों को पकाने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है? – एथिलीन (Ethylene)
85. दो स्रोतों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान का माध्यम क्या कहलाता है? – नेटवर्क
86. चट्टानों को काटकर महा​बलिपुरम का मन्दिर किसके द्वारा बनवाया गया? – पल्लवों द्वारा
87. भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (AAI) का मुख्यालय कहां स्थित है? – नई दिल्ली में
88. वह कौन-से तीन राजनीतिक थे जिन्होंने गुटनिरपेक्ष आन्दोलन को मूर्त रूप दिया? – नासिर, टीटो और नेहरू
89. किस पर्यावरण में जैव द्रव्यमान का वार्षिक उत्पादन न्यूनतम होता है? – गहरे सागर में
90. फूलों की घाटी कहां अवस्थित है? – उत्तराखण्ड में
91. बायोस्फीयर रिजर्व शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया था? – एडवर्ड सुएस ने
92. शीतमरुस्थल (Cold Desert), जैवमण्डल रिजर्व कहां अवस्थित है? – हिमाचल प्रदेश में
93. ऑपरेटिंग सिस्टम किस किस्म का सॉफ्टवेयर है? – सिस्टम सॉफटवेयर
94. लैन (LAN) नेटवर्क कितनी दूरी तक काम कर सकता है? – 2.5 किमी तक
95. तीजनबाई किस लोक नृत्य/गायन से सम्बन्धित हैं? – पंडवानी (छत्तीसगढ़)
96. ब्राजील में प्रकाशित 'योर आनर' विश्व सन्दर्भ में किस बात के लिए नामित है? – विश्व का सबसे छोटा अखबार
97. पहली पीढ़ी के पहले कम्प्यूटर का नाम क्या था? – ENIAC
98. माइक्रो प्रोसेसर वाले कम्प्यूटर किस पीढ़ी के हैं? – चौथी
99. दण्डकारण्य योजना कहां स्थित है? – छत्तीसगढ़ में
100. ग्रीन हाउस प्रभाव उत्पन्न करने वाली गैस हैं? – जलवाष्प कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन, ओजोन

Post a Comment

0 Comments