छुई मुई का पौधा छूने से क्यों मुरझा जाता है?

Shameplant

छुई मुई का पौधा छूने से क्यों मुरझा जाता है?

छुई-मुई के पौधे की पत्तियां स्पर्श के प्रति संवेदनशील होती हैं। जब हम इनकी पत्ती को छूते हैं तो पतली दीवारों वाली कोशिकाओं से तने में चला जाता है, फलस्वरूप ये कोशिकायों सिकुड़ जाती हैं और पत्तियों का तनाव समाप्त हो जाता है, जिससे उनमें ऐंठन पैदा हो जाती है। इसी को हम छुई-मुई का मुरझाना कहते हैं। इसी मुरझाने के गुण के कारण ही यह पौधा विश्व भर में प्रसिद्ध है।

खतरे का सिग्नल लाल क्यों होता है?
लाल रंग की तरंगदैर्घ्य सबसे अधिक होती है। अत: लाल रंग की प्रकीर्णन बहुत कम होता है। फलस्वरूप वायुमंडल में धुंध अथवा कोहरा होने पर भी लाल रंग का सिग्नल बहुत दूर से दिखाई पड़ता है।

शव पानी पर क्यों तैरता है?
कोई व्यक्ति अपने शरीर के भार के कारण पानी में डूब जाता है। कुछ समय बाद शरीर के भीतर तंतुओं में पानी भर जाने से लाश फूल जाती है और उसका आयतन बढ़ जाता है, जब उसके द्वारा हटाए गये पानी का आयतन अधिक होता है और इस प्रकार हटाये गये पानी का भार जब उस शरीर के भार से अधिक हो जाता है, तो ऊपर की ओर पानी का उछाल बढ़ जाता है, जिससे लाश पानी की सतह पर आकर तैरने लगती है।

जानिये, मोती कैसे बनता है?

गुब्बारा हवा में कैसे उड़ता है?
गुब्बारे में हीलियम तथा हाइड्रोजन गैस भरी जाती है तो हवा से हल्की होती है। गुब्बारा आयतन घेरता है एवं इसके द्वारा हटाये गये हवा का सार गुब्बारे के वजन से अधिक होता है। अत: गुब्बारा आर्किमिडीज के सिद्धांत के अनुसार हवा में उड़ता रहता है।

पर्वतारोही अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर क्यों ले जाते हैं?
पहाड़ों पर वायुदाब कैसा होता है क्योंकि वहा हवा कम घनी होती है और उसमें आॅक्सीजन की मात्रा भी कम होती है। अत: सांस लेने में कठिनाई होती है। इसलिए पर्वतारोही अपने साथ आॅक्सीजन सिलेंडर लेकर जाते है जिससे सांस लेने में ​कठिनाई न हो।

रेल की पटरियों के बीच जगह क्यों छोड़ी जाती है?
तापक्रम बढ़ने से वस्तु आयतन में बढ़ती है व तापक्रम घटने से आयतन में घटती है। ग्रीष्म काल में तापक्रम बढ़ने से रेल की पटरियां भी आयतन में फैलती है। उनके बीच में जगह छोड़ देने से वे आयतन में फैल व सिकुड़ सकती हैं। यदि बीच में जगह ना छोड़ी जाएं तो पटरियां फैलने के कारण टेढ़ी-मेढ़ी हो सकती है।

पानी की बूंदे गोल क्यों होती है?
द्रव पृष्ठ तनाव के कारण गोलाकार आकृति बनाए रखता है। इसी गुण के कारण द्रव कम से कम आयतन घेरने का प्रयत्न करता है। किसी गोले का आयतन सबसे कम होता है, अत: द्रव की बूंदे गोलाकार होती है।


सर्दियों में कोहरा क्यों बनता है?
सर्दियों में सुबह और शाम को तापक्रम अत्यधिक कम हो जाता है जिसकी वजह से वायुमंडल की जलवाष्प संघनित हो जाती है। यह संधिनित जलवाष्प भारी होने के कारण कोहरे की एक परत के रूप में जमा हो जाती है।

जानिये, किस वजह से भंवरे गुनगुनाते हैं?

मिट्टी के बर्तन में पानी ठंडा क्यों रहता है?
मिट्टी के बर्तन में बहुत ही छोटे-छोटे छिद्र होते है जिनसे होकर बर्तन के अंदर का पानी ऊपर सतह पर आता रहता है। पानी की सतह का क्षेत्रफल बढ़ जाने के कारण वाष्पन की क्रिया तेजी से होने लगती है। वाष्पन के लिए आवश्यक गुप्त ऊष्मा बर्तन के पानी से मिलती है इसीलिए बर्तन का पानी ठंडा हो जाता है। वाष्पन की सही क्रिया के कारण ​गर्मियों में पंखे व कूलर से ठंडक मिलती है।

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य बड़ा क्यों दिखाई देता है?
सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सूर्य क्षितिज के पास रहता है और उसकी किरणें पृथ्वी पर तिरछी पड़ती है। इसीलिये उनका अपवर्तन अधिक होता है अत: सूर्य बड़ा दिखाई देता है। दोपहर के समय किरणें सीधी पड़ती है और कम अपवर्तित होती है इसीलिए सूर्य छोटा दिखाई देता है।

हीरा क्यों चमकता है?
हीरे की बनावट इस प्रकार की जाती है कि जब कोई प्रकाश की किरण हीरे में प्रवेश करे तो उसका आपतन कोण, क्रांतिक कोण से बड़ा हो। इस प्रकार हीरे द्वार पूर्ण परावर्तन होने के कारण यह चमकदार दिखाई देता है।

Post a Comment

0 Comments