हिंदी साहित्यकार और उनकी कृतियां/रचनाएँ

हिंदी साहित्यकार और उनकी कृतियां/रचनाएँ की सूची : यहां भारतीय लेखकों में हिंदी साहित्यकार के नाम और उनकी प्रमुख रचनाओं की लिस्ट दी जा रही है। जो आपके लिए लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होगी और इसके अध्ययन से आप 2 से 3 नंबर पक्के कर सकते है।

अग्रदास : ध्यानमंजरी, अष्टयाम (रामाष्टयाम), कुन्डलियां, रामध्यान मंजरी, हितोपदेश उपखाणी, बावन पदावली।
अज्ञेय : आगन के पार द्वार, हरी घास पर क्षण भर, बावरा अहेरी, त्रिशंकु, अरे यायावर रहेगा याद, एक बूँद सहसा उछली, चिंता, पूर्वा।
अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔधजी : प्रियप्रवास, वैदेही वनवास, चोखे चौपदे, रस कलश।
असाइत : हंसावली (कवि असाइत ने अपने ग्रंथ 'हंसवाली' का रचना स्रोत विक्रम बेताल' कथा को माना है)।
ईश्वरदास : सत्यवती कथा, भरत मिलाप, अंगद पैज।
उदय प्रकाश : सुनो कारीगर, अबूतर कबूतर, रात में हारमोनियम, एक भाषा हुआ करती है, कवि ने कहा, दरियायी घोड़ा, तिरिछ, दत्तात्रेय के दुख, पॉलगोमरा का स्कूटर, अरेबा परेबा।
कबीरदास : बीजक (रमैनी, सबद, साखी)।
कुँवर नारायण : चक्रव्यूह, अपने सामने, कोई दूसरा नहीं, आत्मजयी, इन दिनों।
केदारनाथ सिंह : अभी बिल्कुल अभी, जमीन पक रही है, यहाँ से देखो, बाघ, अकाल में सारस, उत्तर कबीर और अन्य कविताएँ, तालस्ताय और साइकिल, सृष्टि पर पहरा।
केशवदास : रामचन्द्रिका, रसिकप्रिया, कविप्रिया, रतनबावनी, नखशिख, छंदमाला, जहांगीरजस चंद्रिका, विज्ञानगीत, वीरसिंहदेव चरित।
गजानन माधव मुक्तिबोध : चाँद का मुँह टेढ़ा है, भूरी-भूरी खाक धूल, नये साहित्य का सौंदर्यशास्त्र, विपात्र, एक साहित्यिक की डायरी, काठ का सपना।
गोस्वामी तुलसीदास : रामचरितमानस, गीतावली, दोहावली, कवितावली, कृष्ण गीतावली, रामाज्ञा प्रश्नावली (तुलसीदास का ज्योतिषा ग्रन्थ), हनुमान बाहुक, विनय पत्रिका, रामलला नहछू, पार्वती मंगल, जानकी मंगल, बरवै रामायण, वैराग्य संदीपनी, कवित्त, कुण्डलियां (वाल्मीकि द्वारा रचित ग्रन्थ : रामायण)।

घनानंद : सुजान सागर, प्रेम पत्रिका, प्रेम सरोवर, वियोग बोलि, इश्कता।
चंदबरदाई : प्रथ्वीराज रासो।
चिंतामणि : कविकुल, कल्पतरु, काव्य विवेक।
जगनिक : परमालरासो।
जयदेव : गीत गोविन्द।
जयशंकर प्रसाद : कामायनी, झरना, आँसू, लहर, कामना, कल्याणी, स्कंदगुप्त, विशाख, आकशदीप।
जायसी : पद्मावत, अखरावट, आखिरी कलाम।
दलपति विजय : खुमानरासो।
देव : अष्टयाम, भाव विलास, रस विलास।
देवसेन : श्रावकाचार, लघनुय चक्र, दर्शनसार।
धर्मवीर भारती : अँधा युग, कनुप्रिया, गुनाहों का देवता, सूरज का सातवां घोड़ा, ठंडा लोहा।
नरपति नाल्ह : वीसलदेव रासो।
पद्माकर : पद्मभारण, हितोपदेश, राम रसायन, जगत विनोद।

बालकृष्ण शर्मा नवीन : उर्मिला, महाप्राण, अपलक, रश्मि रेखा, कवासी।
बिहारी : बिहारी सतसई।
भवानीप्रसाद मिश्र : गीत परोश, खुशबु के शिलालेख।
भारतेन्दु हरिश्चंद : प्रेमफुलवारी, प्रेम प्रलाप, श्रृंगार लहरी।
भूषण : शिवावावनी, शिवराजभूषण, छत्रशाल दशक।
मतिराम : ललितललाम, चंद्र्सार, रसराज, साहित्यकार।
मलिक मोहम्मद जायसी : पद्मावत, अखरावट, आखिरी कलाम।
मलूकदास : ज्ञानबोध, रतनखान, भक्तिविवेक, भक्तवच्छावली, ज्ञानपरोछि, बारहखड़ी, रामअवतार लीला, ब्रजलीला, ध्रुवचरित, विभवविभूति, सुखसागर, शब्द।
महादेवी वर्मा : निहार, रश्मि, नीरजा, दीपशिखा, यामा, पथ से साथी।
माखनलाल चतुर्वेदी : हिमकिरीटिनी, माता, युगचरण, समर्पण, हिमतरंगिनी।
मीराबाई : नरसीजी का मायरा, राग गोविन्द, गीत गोविन्द की टीका, सत्यभामानुरूसणं, मलार राग, राग सोरठ का पद, स्फुट पद, चरीत, रुक्मणी मंगल, मीरा की गरबी, नरसी मेहता की हुण्डी, पदावली भाग-1 से भाग-6।
मैथिलीशरण गुप्त : साकेत, यशोधरा, भारत भारती, सिद्धराज, द्वापर, पंचवटी।
रसखान : प्रेमवाटिका, सुजान रसखान, गीत काव्य, दान लीला, अष्टयाम।
रहीम (अब्दुर्रहीम खानखाना) : रहीम दोहावली, बरवैनायिका भेद, रास पंचाध्यायी, श्रृगार सोरठा, मदनाष्टक, नगर शोभा, फुटकल बरवै, फुटकल कवित्त सवैये, रहीम रत्नावली, रहीम सतसई, श्रृंगार सतसई।
रामकुमार वर्मा : संकेत, एकलव्य, उत्तरायण, निशीथ, आकाश गंगा, चित्तौड़ की चिता।
रामधारी सिंह दिनकर : कुरुक्षेत्र, रश्मिरथी, उर्वशी, रेणुका, बापू, रसवंती।
रामनरेश त्रिपाठी : पथिक, मिलन, स्वपन, मानसी, ग्राम्य गीत।

विष्णुदास : महाभारत कथा, रुक्मिणी मंगल, स्वर्गारोहण, स्वर्गारोहण पर्व, स्नेहलीला, रामायण कथा।
श्रीधर पाठक : कश्मीर सुषमा, भारत गीत, हेमंत, मनोविनोद, स्वर्गीय, वीणा।
सर्वेश्वर दयाल सक्सेना : काठ की घंटियां, बांस का पुल, एक सूनी नाव, गर्म हवाएं, कुआनो नदी, जंगल का दर्द, खूंटियों पर टंगे लोग, क्या कह कर पुकारूं, पागल कुत्तों का मसीहा (लघु उपन्यास), सोया हुआ जल (लघु उपन्यास)।
सारंगधर : हम्मीर रासो।
सुन्दरदास : ज्ञानसमुद्र, सुंदरविलास।
सुभद्राकुमारी चौहान : मुकुल, त्रिधारा, विखरे मोती, सीधे सादे चित्र, मिलन, स्वपन, जयंत।
सुमित्रानंदन पन्त : कला और बूढा चाँद, पल्लव, गुंजन, लोकायतन, चिदंबरा, उत्तरा।
सूरदास : सूरसागर (समग्र रचनाओं का संकलन), साहित्य लहरी (इसमें नायिका भेद, श्रृंगार, रस तथा अलंकार का निरूपण हुआ है।), सूर-पचीसी, सूर सारावली, नागलीला, गोवर्द्धन लीला, प्राण प्यारी सूरसागर-सार।
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला : परिमल, तुलसीदास, अनामिका, कुकुरमुत्ता, अणिमा, बेला।
सोहनलाल द्वेवेदी : भैरवी, पूजा गीत, प्रभाती, चेतना, कुणाल, विषपान, पूजा के स्वर।
हरिवंश राय बच्चन : मधुशाला, मधुबाला, निशा निमंत्रण, क्या भूलूँ क्या याद करूँ, मधु कलश, बुद्ध का नाचघर, बंगाल का काल।

Post a Comment

0 Comments