हिंदी करेंट अफेयर्स 2019 : सरकारी नौकरी पक्की करें

Current Affairs in Hindi

हिंदी करेंट अफेयर्स 2019 : अगर आपको अपनी सरकारी नौकरी पक्की करनी है तो करेंट अफेयर्स उसका पहला पायदान है। हर हफ्ते रेलवे, बैंक, पुलिस, आर्मी आदि क्षेत्रों में सरकारी नौकरियों की भर्ती निकलती हैं। जिसके लिए लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। लेकिन कामयाबी उन्हीं छात्रों को मिलती है जिनकी करेंट अफेयर्स में मजबूत पकड़ होती है। आपकी सफलता को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी प्रश्न उत्तर अपने इस आर्टिकल में बताये हुए हैं। जीके के यह प्रश्न डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े हुए हैं जिनको पढ़ने से और याद रखने से आपको परीक्षा में काफी सहायता मिलेगी।


1. भारत का पहला लोकपाल किसे नियुक्त किया गया है? — पिनाकी चंद्र घोष
2. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के 2019 के ग्लोबल कॉस्ट आफ लिविंग सर्वेक्षण के मुताबिक कौन सा शहर रहने के लिहाज से विश्व में सबसे महंगा है? — पेरिस
3. किस भारतीय मोटर कम्पनी ने पिछले साल दुनिया में 10 लाख से अधिक गाड़ियां बेचकर भारत की ऐसी पहली कंपनी बनने का रिकॉर्ड बनाया? — टाटा मोटर्स
4. किस बैंक ने योनो कैश एप्प लांच किया है? — भारतीय स्टेट बैंक
5. किसे हाल ही में नौसेना प्रमुख पद के लिए चयनित किया गया है? — वाईस एडमिरल करमबीर सिंह
6. भारत ने किस देश के साथ मिलकर श्रीलंका स्थित हंबनतोता बंदरगाह पर ऑयल रिफाइनरी के निर्माण का काम शुरु किया है? — ओमान
7. जीएसटी परिषद की 34वीं बैठक में किफायती मकानों पर कितने प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने का अनुमोदन किया गया है? — 1 प्रतिशत
8. किस देश की खोजकर्ताओं ने मृत सागर के नजदीक दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा खोज निकाली है? — इज़राइल
9. भारत और किस देश के बीच 26 मार्च से 8 अप्रैल के बीच मित्र शक्ति नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जायेगा? — श्रीलंका
10. किस देश के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव ने 19 मार्च 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया? — कज़ाख़िस्तान

11. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की 'विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2019' के मुताबिक, भारत खुशहाल देशों की सूची में पिछले साल के मुकाबले 7 स्थान नीचे गिरकर कितने पायदान पर पहुंच गया है? — 140वें
12. भारत ने किस देश में जारी स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स में 19 मार्च 2019 तक कुल 233 पदक जीत लिए जिनमें 60 स्वर्ण, 83 रजत और 90 कांस्य पदक शामिल हैं? — संयुक्त अरब अमीरात
13. लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कौन सा स्थान विश्व का सबसे ऊँचा पोलिंग स्टेशन होगा? — ताशीगंग
14. हाल ही में कौन सा खिलाड़ी गौतम गंभीर को पछाड़कर सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाला खिलाड़ी बना है? — डेविड वॉर्नर
15. किस दिन पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस मनाया गया? — 21 मार्च
16. जेट एयरवेज के किस संस्थापक और चेयरमैन ने हाल ही में पद से इस्तीफ़ा दे दिया? — नरेश गोयल
17. फिल्मफेयर पुरस्कार 2019 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है? — आलिया भट्ट
18. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार 2019 पुरस्कार मिला है? — रणबीर कपूर
19. हाल ही में किस राज्य में देश की सबसे गहरी शाफ्ट गुफा ‘क्रेम उम लाडॉ’ की खोज की गई है? — मेघालय
20. पाकिस्तान द्वारा हाल ही में हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए किस पीठ के दर्शन हेतु गलियारे को खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है? — शारदा पीठ

21. किस स्वदेशी तोप को हाल ही में भारतीय सेना में शामिल किया गया है? — धनुष
22. भारत विश्व आर्थिक फोरम ग्लोबल एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स 2019 में किस स्थान पर है? — 76वें
23. किस देश के हुबेई प्रांत में नदी के किनारे जैववैज्ञानिकों को करीब 51.8 करोड़ साल पुराने हज़ारों जीवाश्म मिले हैं? — चीन
24. किस देश की सरकार ने संभावित बिजली कटौती से बचने के लिए चाय बागान वाले पर्वतीय क्षेत्रों में कृत्रिम वर्षा का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है? — श्रीलंका
25. हाल ही में भारत द्वारा सैटेलाईट तक मार कर सकने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किस मिशन के तहत किया गया? — मिशन शक्ति
26. भारत से पहले कितने देशों ने एंटी-सैटेलाईट मिसाइल बनाने में कामयाबी हासिल की है? — तीन
27. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को हाल ही में किस यूरोपियन देश ने सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान से नवाजा है? — क्रोएशिया
28. भारत और किस देश के बीच 26 मार्च से ‘मित्र शक्ति’ नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है? — श्रीलंका
29. 12वीं एशियन एयरगन चैंपियनशिप का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है? — ताइपेई
30. किसे हाल ही में बीसीसीआई का नैतिकता अधिकारी बनाया गया है? — डी.के. जैन

Post a Comment

0 Comments