अवेंजर्स एंडगेम (Avengers Endgame) एक हॉलीवुड फिल्म है यह अवेंजर्स सीरीज का चौथा भाग है। पिछली फिल्म एवेंजर्सः इंफिनिटी वार में थैनोस चुटकी बजाकर दुनिया की आधी आबादी खत्म कर देता है। फिल्म भारत में इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलगू के साथ ही विश्व भर के कई देशों की कई भाषाओं में भी रिलीज हो चुकी है। यह एक इंग्लिश फिल्म है तथा इसे इंग्लिश के अलावा हिंदी और अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। फिल्म को एन्थोनी रूसो ने निर्देशित किया है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है। फिल्म ऐक्शन और एडवेंचर से भरपूर है।
अवेंजर्स एंडगेम की कहानी
अवेंजर्स इनफिनिटी वार फिल्म के अंत में थानोस ने मात्र एक चुटकी बजाकर आधी दुनिया ख़त्म कर दी थी। और केवल वही लोग जिंदा बच पाये थे जिन्हें वह जिंदा रखना चाहता था।
एवेंजर्सः एंडगेम की कहानी यहीं से आगे बढ़ती है। फिल्म की कहानी टोनी स्टार्क का रोल प्ले कर रहे रॉबर्ट डॉनी से शुरू होती है। थैनोस द्दारा ब्रह्मांड का आधा जीवन खत्म करने के बाद धरती के सबसे शक्तिशाली हीरोज फ़िर से संभलते हुए दिखते हैं। फ़िल्म में दिखाया गया है कि हर किरदार किस तरह के मानसिक दवाब और सदमे से उबरते हैं और कमबैक की तैयारी करते हैं और थैनोस के खिलाफ़ एकजुट होकर जंग़ छेड़ते हैं। जिससे ब्रह्मांड की रक्षा की जा सके। इस कार्य के लिये कई सुपर हीरोज़ एक साथ होकर थानोस का मुकाबला करते हैं। इनकी जांबाजी के कारनामों और अद्भुत-अनोखी शक्तियों ने समय-समय पर विश्व को बचाया है।
यह फिल्म दुष्ट थानोस के बुरे कार्यों को रोंकने एवं उसे सजा देने पर आधारित है। लेकिन क्या वे उसे हरा पाते हैं?
इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिये आपको 3 घंटे एक मिनट की पूरी फिल्म जरूर देखनी होगी।
कलाकार : रॉबर्ट डाउनी जूनियर, मार्क रफैलो, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवान्स, स्कारलेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, डॉन चीडल, पॉल रुड, ब्री लारसर, कैरेन किगन, डनाई गुरीरा, ब्रैडली कूपर, जोश ब्रॉलिन आदि।
निर्देशक : एंथनी रूसो
निर्माता : मार्वेल स्टूडियोज
0 Comments