ग्राहम रीड बने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच

Graham Reid

प्रश्न : भारतीय हॉकी टीम के कोच कौन है?
(A) हरेंद्र सिंह
(B) मनप्रीत सिंह
(C) ग्राहम रीड
(D) चिंग्लेनसाना सिंह
उत्तर : ग्राहम रीड

हॉकी इंडिया ने 8 अप्रैल 2019 को 54 वर्षीय ग्राहम रीड (Graham Reid) को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। 54 वर्षीय रीड जल्द ही बेंगलुरु में चल रहे नैशनल कैंप में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। रीड ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए डिफेंडर और मिडफील्डर की भूमिका निभाते थे। उनके मार्गदर्शन में टीम ने 2012 में लगातार पांचवीं बार चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

रीड 1992 के बार्सिलोना ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। इसके साथ ही वह 1984, 1985 और 1989 व 1990 में चैंपियंस ट्रोफी जीतने वाली ऑस्ट्रेलिआई टीम का भी हिस्सा थे। 130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले रीड साल 2009 में कोचिंग से जुड़े थे। तब उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम का सहायक कोच बनाया गया था।

बतादें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह को 2018 में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण 9 जनवरी 2018 को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था। भारतीय हॉकी में कोच पद पर लगातार बदलाव होता रहा है तथा मई 2018 में इस पद पर नियुक्त किए गए हरेंद्र को हटाने के बाद यह पद रिक्त था।

Post a Comment

0 Comments