अक्सर परीक्षाओं में पूछे गए GK के महत्वपूर्ण प्रश्न

important General Knowledge Questions in Hindi
अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाने वाले 60 प्रश्नों को हम यहां दे रहे है। अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पढ़ाई करने के साथ इन महत्वपूर्ण जीके सवालों Most important General Knowledge Questions in Hindi को रट लेने की भी खास जरूरत है। क्यूंकि यही वो सवाल है जो बार बार पूछे जाते है और आप इन सवालों के जवाब देकर अपनी सरकारी नौकरी पक्की कर सकते है।

रेडियो का आविष्कार किसने किया? — इटली निवासी मारकोनी ने
व्याख्या : रेडियो का आविष्कार इटली के इंजीनियर मार्कोनी ने 12 दिसंबर 1901 को किया था। स्टूडियो में माइक्रोफोन के सामने बोलने से ध्वनि की तरंग माइक्रोफोन के परदे से टकराकर उस पर कंपन उत्पन्न करती है। उसी कंपन के कारण माइक्रोफोन की विद्युत धारा में उतार-चढ़ाव होता है। अब एक विशेष यंत्र के माध्यम से विद्युत की रेडियो तरंगे उत्पन्न की जाती है। यह तरंगे बिना किसी सहारे के तीव्र गति से वायुमंडल में व्याप्त हो जाती है। इसका वेग 300000 किलोमीटर प्रति सेकंड होता है। सुनने वाले का रेडियो एक विशेष तरंगों को चुन कर उसमें से संदेशवाहक तरंगों को अलग कर देता है। यह तरंगे प्रसारित हो कर रेडियो के लाउडस्पीकर में पहुंचती है। यह लाउडस्पीकर वैसी ही ध्वनि जैसी स्टूडियो से चली थी, पैदा कर देती है।



रतौंधी किस विटामिन की कमी से होती है? — विटामिन A
रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी? — स्वामी विवेकानंद
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है? — 28 फरवरी
"करो या मरो" का नारा किसने दिया? — महात्मा गाँधी
"वेदों की ओर लौटो" का नारा किसने दिया? — दयानंद सरस्वती
रामायण किसने लिखी? — महर्षि बाल्मीकि
रावण के पिता का नाम क्या था? — विश्ववा
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है? — द हेग, हॉलैंड में
रेफ्रिजरेटर में कौन सी गैस प्रयुक्त की जाती है? — फ्रीआन
पेनिसिलिन की खोज किसने की? — अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
"सरफ़रोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाजु-ए-कातिल में है" का नारा किसने दिया? — रामप्रसाद बिस्मिल
राष्ट्रपति को शपथ कौन दिलाता है? — सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश
"जय हिन्द" का नारा किसने दिया? — नेताजी सुभाषचंद्र बोस
"तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा" का नारा किसने दिया? — नेताजी सुभाषचंद्र बोस
'पंजाब केसरी' किसे कहा जाता है? — लाला लाजपत राय
राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है? — 25 जनवरी


पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है? — शुक्र
अमेरिका की खोज किसने की? — 1492 में क्रिस्टोफर कोलंबस ने
"दिल्ली चलो" का नारा किसने दिया? — नेताजी सुभाषचंद्र बोस
राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है? — उपराष्ट्रपति
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहाँ स्थित है? — पुणे (महाराष्ट्र)
पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है? — 22 अप्रैल
पोंगल किस राज्य का त्योहार है? — तमिलनाडु
'अरब सागर की रानी' किस नगर को कहा जाता है? — कोचीन
प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की? — आत्माराम पांडुरंग
फ्रिज में कौन सी गैस होती है? — अमोनिया
इंसुलिन का प्रयोग किस बीमारी के उपचार में होता है? — मधुमेह
नाथुला दर्रा किस राज्य में स्थित है? — सिक्किम
नासिक किस नदी के किनारे स्थित है? — गोदावरी
विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौन-सा है? — ऑस्ट्रेलिया
हरियाणा के पहले राज्यपाल कौन थे? — धर्मवीर
भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था? — विलियम बैंटिक
मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है? — राष्ट्रपति
मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है? — राज्यपाल
कथकली किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है? — केरल
भारत का राष्ट्रीय खेल कौन-सा है? — हॉकी
प्लासी का युद्ध कब हुआ था? — 1757 ई. 
आर्य समाज की स्थापना किसने की? — स्वामी दयानंद ने


हैदराबाद किस नदी पर बसा है? — मूसी
बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है? — कोशी
हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? — 14 सितंबर
विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन-सा है? — प्रशांत महासागर
भारत का क्षेत्रफल कितना है? — 32,87,263 वर्ग कि.मी.
हवा महल कहाँ स्थित है? — जयपुर
हमारी आकाशगंगा का नाम क्या है? — दुग्ध मेखला या मिल्की वे
दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी? — 1911
भारत का राष्ट्रीय पशु कौन-सा है? — बाघ
बांग्लादेश की मुद्रा क्या है? — टका
वास्कोडिगामा भारत कब आया? — 1498 ई.
भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है? — समुद्रगुप्त
भारत का राष्ट्रीय फूल कौन-सा है? — कमल
कागज का आविष्कार किस देश में हुआ? — चीन
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई? — 24 अक्तूबर, 1945
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव कौन थे? — त्रिग्वेली
संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन है? — बान-की-मून
थल सेना दिवस कब मनाया जाता है? — 15 जनवरी
मनुष्य के शरीर में कितनी हड्डियाँ होती है? — 206
विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई? — 1995 में
टेलीविजन का आविष्कार किसने किया? — जॉन लोगी बेयर्ड
भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन-सा है? — भारत रत्न
महात्मा गांधी का पूरा नाम क्या है? — मोहन दास करमचंद गांधी
मनुष्य के शरीर का तापमान कितना होता है? — 37° C या 98.4 F
टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था? — अलेक्जेंडर ग्राहम बेल
शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है? — 5 सितम्बर
श्रीलंका का पुराना नाम क्या है? — सिलोन
'विश्व पर्यावरण दिवस' कब मनाया जाता है? — 5 जून
डूरंड कप किस खेल से संबंधित है? — फुटबॉल
'शिक्षा दिवस' कब मनाया जाता है? — 11 नवंबर को
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे? — ए. ओ. ह्यूम
कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है? — लोकसभा अध्यक्ष
कोणार्क का सूर्य मन्दिर किस प्रदेश में स्थित है? — ओड़िसा
चारमीनार कहाँ स्थित है? — हैदराबाद
क्रिकेट पिच की लम्बाई कितनी होती है? — 20.12 मीटर
गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ? — लुम्बिनी जो नेपाल में है
सबसे प्राचीन वेद कौन-सा है? — ऋग्वेद
खेल दिवस कब मनाया जाता है? — 29 अगस्त
भारत में पहली बार जनगणना कब हुई? — 1872
चंद्रग्रहण कब लगता है? — पूर्णिमा
जलियांवाला बाग हत्याकांड कब व कहाँ हुआ? — 1919 ई. अमृतसर
चीन की दीवार की लम्बाई कितनी है? — 2400 किमी.
भारत में सबसे पहले सूर्य किस राज्य में निकलता है? — अरुणाचल प्रदेश
गौतम बुद्ध का बचपन का नाम क्या था? — सिद्धार्थ
'गोदान' किसकी रचना है? — मुंशी प्रेमचन्द

Post a Comment

0 Comments