लोकसभा : राज्यों में लोकसभा की सीटें कितनी है?

loksabha seats


लोकसभा (Lower House) भारतीय संसद का निम्न सदन है, जो अस्थायी हैं यानि विघटित हो सकती है। लोकसभा की अधिकतम संख्या 552 निर्धारित की गई हैं, जिसमें 530 सदस्य राज्यों से, 20 सदस्य संघशासित प्रदेशों से और 2 सदस्य एग्लो-इंडियन होते है। वर्तमान में लोकसभा के 545 सदस्य है, जिनमें 530 सदस्य राज्यों से, 13 सदस्य संघ राज्यक्षेत्रों से और दो सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामित होते है।

बतादें कि मूलरूप से लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्ष था, किन्तु 42वें संविधान संशोधन द्वारा लोकसभा का कार्यकाल 6 वर्ष कर दिया गया था, लेकिन 44वें संविधान संशोधन द्वारा लोकसभा का कार्यकाल पुन: 5 वर्ष कर दिया गया है। इस तरह वर्तमान में लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्ष है। लेकिन आपातकाल की स्थिति में इसे एक वर्ष बढ़ाया जा सकता है।

लोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेश–
क्र. राज्य सीटें
1 आंध्रप्रदेश 25
2 अरुणाचल प्रदेश 02
3 असम 14
4 बिहार 40
5 छत्तीसगढ़ 11
6 गोवा 02
7 गुजरात 26
8 हरियाणा 10
9 हिमाचल प्रदेश 04
10 जम्मू कश्मीर 06
11 झारखंड 14
12 कर्नाटक 26
13 केरल 20
14 मध्यप्रदेश 29
15 महाराष्ट्र 48
16 मणिपुर 02
17 मेघालय 02
18 मिजोरम 01
19 नागालैंड 01
20 ओडिशा 21
21 पंजाब 13
22 राजस्थान 25
23 सिक्किम 01
24 तमिलनाडु 39
25 तेलंगाना 15
26 त्रिपुरा 02
27 उत्तरप्रदेश 80
28 उत्तराखंड 05
29 पश्चिम बंगाल 42
केन्द्र शासित प्रदेश
30 अंडमान निकोबार 01
31 चंडीगढ़ 01
32 दादरा नगर हवेली 01
33 दमन दीव 01
34 लक्षद्वीप 01
36 दिल्ली एनसीआर 07
36 पुडुचेरी 01

कुल सीटें : 543


लोकसभा की सीटों पर पूछे जाने वाले प्रश्न– 
लोकसभा की कुल सीटें कितनी है? – 552 सीट
बिहार में लोकसभा की सीटें कितनी है? – 40 सीट
हरियाणा में लोकसभा की सीटें कितनी है? – 10 सीट
गुजरात में लोकसभा की सीटें कितनी है? – 26 सीट
दिल्ली में लोकसभा की सीटें कितनी है? – 7 सीट
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सीटें कितनी है? – 80 सीट
मध्य प्रदेश में लोकसभा की सीटें कितनी है? – 29 सीट
राजस्थान के लोकसभा की कितनी सीटें हैं? – 25 सीट
पश्चिम बंगाल में लोकसभा की सीटें कितनी है? – 42 सीट

Post a Comment

0 Comments