हिन्दी में सर्वप्रथम संबंधी 100 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर


हिन्दी में सर्वप्रथम सामान्य ज्ञान (First in Hindi Language GK) पर अक्सर आई.ए.एस., पी.सी,एस, पी.सी.एस. जे, एसएससी, बीएड, एलटी, सब इंस्पेक्टर, बैंक भर्ती परीक्षाओं, समूह 'ग', अवर अभिन्यता, फॉरेस्ट रेंजर परीक्षा आदि प्रतियोगी परीक्षाओं में सवाल पूछे जाते है। जैसे हिंदी की प्रथम रचना का नाम, हिंदी के प्रथम गद्यकार, हिंदी की प्रथम डायरी कौन सी है, खड़ी बोली की प्रथम रचना आदि। इसलिए हम यहां सामान्य हिन्दी से संबंधित हिन्दी में सर्वप्रथम पर 100 अति महत्वपूर्ण प्रश्नों को दे रहे है। जो प्रतियोगी छात्रों एवं छात्राओं की आवश्यकताओं की सम्यक पूर्ति करते हुए उनकी सफलता सुनिश्चित करेंगी।

1. हिन्दी में रामभक्ति साहित्य सम्बन्धी प्रथम काव्य रचना – रामरक्षा स्त्रोत (रामानंद)
2. हिंदी साहित्य इतिहास का प्रथम व्यवस्थित ग्रंथ – हिंदी साहित्य का इतिहास (रामचंद्र शुक्ल)
3. परंपरा की दृष्टि से रचित हिंदी साहित्य इतिहास का प्रथम ग्रंथ – हिंदी साहित्य की भूमिका (हजारी प्रसाद द्विवेदी)
4. साहित्य इतिहास का प्रथम मार्क्सवादी ग्रंथ कार – रामविलास शर्मा
5. खड़ी बोली पद्य का प्रथम प्रयोगकर्ता – अमीर खुसरो
6. खड़ी बोली की प्रथम गद्य रचना – चंद छंद बरनन की महिमा गंग कवि
7. खड़ी बोली में साहित्य स्वरूप का सर्वप्रथम प्रयोग किया – रामप्रसाद निरंजनी ने योग-भाषा वशिष्ठ में
8. किसी भारतीय द्वारा देशी भाषा में प्रकाशित प्रथम पत्र – संवाद कौमुदी (राजा राममोहन राय, 1821 सं.)
9. प्रथम हिंदी पत्र – उदंत मार्तंड (30 मई, 1826)
10. सर्वप्रथम हिंदी दैनिक पत्र – समाचार सुधा (वर्ष 1854)
11. हिंदी की प्रथम लघु पत्रिका – नए पत्ते (लक्ष्मीकांत वर्मा)
12. हिंदी में प्रकाशित प्रथम ग्रंथावली – भारतेंदु ग्रंथावली
13. हिंदी के लिए प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार – हिम तरंगिनी (माखनलाल चतुर्वेदी, वर्ष 1955)
14. ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रथम हिंदी साहित्यकार – पंत (चिदम्बरा, वर्ष 1968)
15. ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रथम हिंदी महिला साहित्यकार – महादेवी वर्मा (यामा, वर्ष 1982)
16. प्रथम व्यास सम्मान – भारत के भाषा परिवार और हिंदी (डॉक्टर रामविलास शर्मा, वर्ष 1991)
17. प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन – नागपुर (वर्ष 1975)
18. एम.ए. हिंदी का सर्वप्रथम शिक्षण प्रारंभ हुआ – काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वर्ष 1921
19. काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रथम हिंदी विभागाध्यक्ष – श्यामसुंदर दास
20. साहित्य अकादमी का प्रथम अध्यक्ष – पंडित जवाहरलाल नेहरु
21. हिंदी साहित्य परिषद का प्रथम अध्यक्ष – पुरुषोत्तम दास टंडन
22. संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देने वाला प्रथम व्यक्ति – अटल बिहारी वाजपेई, वर्ष 1977
23. हिंदी भाषा का प्रथम वैज्ञानिक इतिहास – हिंदी भाषा का इतिहास (धीरेंद्र वर्मा, वर्ष 1933)
24. हिन्दी का पहला स्वतन्त्र मौलिक निबंध – राजा भोज का सपना (राजा शिवप्रसाद सितारे हिन्द)
25. प्राचीनतम गद्य – पद्य (चम्पू) काव्य – राउरवेळ – रोड़ा कवि

26. ब्रजभाषा गद्य की प्रथम रचना – शृंगाररसमण्डन (गोसाईं विट्ठलनाथ)
27. आधुनिक खड़ी बोली हिंदी गद्य का जनक – भारतेन्दु
28. हिन्दी की पहली वैज्ञानिक कहानी – चन्द्र लोक की यात्रा
29. फ्लेश बैक पद्धति आधारित प्रथम कहानी – उसने कहा था
30. नवगीत परम्परा के सूत्रधार – अज्ञेय
31. हिन्दी आलोचना के प्रवर्तक – भारतेंदु
32. आधार प्रवर्तक – राजेंद्र प्रसाद सिंह
33. अज्ञेय का प्रथम उपन्यास – शेखर एक जीवनी (वर्ष 1941)
34. अज्ञेय की प्रथम काव्य कृति – भग्न दूत, वर्ष 1933
35. अपभ्रंश का प्रथम कड़वक बद्ध – पउम चरित्र – स्वयं भू (7 चौपाई के बाद एक दोहा क्रम रचना)
36. अपभ्रंश के प्रथम ऐतिहासिक वैयाकरण – हेमचंद्र
37. अपभ्रंश के प्रथम महाकवि – स्वयंभू
38. अवहट्ठ का सर्वप्रथम प्रयोग – विद्यापति ने कीर्ति लता में
39. आचार्य रामचंद्र शुक्ल की पहली सैद्धांतिक आलोचना कृति – काव्य में रहस्यवाद
40. इलाचंद्र जोशी का प्रथम उपन्यास – घृणामयी (वर्ष 1929)
41. कमलेश्वर का प्रथम कहानी संग्रह – राजा निरबंसिया (वर्ष 1957)
42. किसी भारतीय भाषा में रचित इस्लाम धर्मावलंबी कवि की प्रथम रचना – संदेश रासक (अब्दुल रहमान)
43. कृष्ण भक्ति काव्य का सबसे प्रसिद्ध काव्य – सूरसागर (सूरदास)
44. खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य – प्रियप्रवास (हरिऔंध)
45. खड़ी बोली के प्रथम स्वच्छंदतावादी कवि – श्रीधर पाठक
46. खड़ी बोली में लिखित सर्वप्रथम काव्य ग्रंथ – श्रीधर पाठक द्वारा अनुवादित (हरमिट)–एकांतवासी योगी
47. गीतिकाव्य शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग – लोचन प्रसाद पांडेय ने कुसुमनमाला की भूमिका में
48. छायावाद की प्रथम कृति – झरना (प्रसाद, वर्ष 1918)
49. जैनेंद्र का प्रथम उपन्यास – परख (वर्ष 1929)
50. नई कविता नाम दिया – अज्ञेय

51. निराला की प्रथम कविता – जूही की कली (वर्ष 1916)
52. निर्मल वर्मा का प्रथम उपन्यास – वे दिन (वर्ष 1964)
53. निर्मल वर्मा का प्रथम कहानी संग्रह – परिदें (वर्ष 1960)
54. प्रयोगवाद शब्द का प्रथम प्रयोग – नंददुलारे वाजपेई
55. प्रसाद का प्रथम ऐतिहासिक नाटक – राज्यश्री (वर्ष 1915)
56. प्रसाद की प्रथम कहानी – ग्राम (इंदु पत्रिका में वर्ष 1911 में प्रकाशित)
57. प्रेमचंद का प्रथम उपन्यास – प्रेमा अर्थात दो सखियों का विवाह (वर्ष 1907 हम खुर्मा व हम सवाब का हिंदी रुपांतर)
58. प्रेमचंद का मूल रूप से हिंदी में लिखित प्रथम उपन्यास – कायाकल्प (वर्ष 1926)
59. प्रेमचंद की प्रथम कहानी – पंच परमेश्वर (वर्ष 1916)
60. भक्ति के प्रवर्तक – रामानुजाचार्य
61. भक्तिकाल को काव्य का स्वर्ण युग घोषित करने वाला प्रथम व्यक्ति – जॉर्ज ग्रियर्सन
62. भगवती चरण वर्मा का प्रथम उपन्यास – चित्रलेखा (वर्ष 1934)
63. मुक्तछंद का प्रथम प्रयोगकर्ता – निराला (जूही की कली में)
64. रस विवेचन को पहली बार मनोवैज्ञानिक आधार प्रदान किया – रामचंद्र शुक्ल ने
65. राम भक्ति का सबसे प्रसिद्ध काव्य – रामचरितमानस (तुलसीदास)
66. रीति काव्य का सर्वप्रथम ग्रंथ – हित तरंगिणी (कृपाराम)
67. रेणु का प्रथम उपन्यास – मैला अंचल (वर्ष 1954)
68. शुक्लानुसार छायावाद का प्रथम प्रतिनिधि कवि – पंत
69. सर्वप्रथम सतसई परंपरा का आरंभ – तुलसी सतसई (अधिकांश कृपाराम की हित तरंगिणी को मानते हैं)
70. साधारणीकरण का प्रथम प्रयोगकर्ता – भट्टनायक
71. सूफी प्रेमाख्यान का प्रथम काव्य – हंसावली (असायत)
72. हिंदी का प्रथम अभिनीत नाटक – जानकी मंगल (शीतला प्रसाद खत्री)
73. हिंदी का प्रथम उपन्यास – परीक्षा गुरु लाला श्रीनिवास दास कृत
74. हिंदी का प्रथम एकांकी – एक घूंट (प्रसाद)
75. हिंदी का प्रथम बड़ा महाकाव्य – हंसावली (असायत)

76. हिंदी का प्रथम मौलिक नाटक – नहुष – गोपाल चंद्र (भारतेंदु ने माना)
77. हिंदी का प्रथम वक्रोति कथात्मक महाकाव्य – पद्मावत
78. हिंदी काव्य में प्रथम बारहमासा वर्णन – बीसलदेव रासो
79. हिंदी की आदि कवियत्री – मीराबाई
80. हिंदी की प्रथम कहानी लेखिका – बंग महिला (राजेंद्र बाला घोष) कहानी–दुलाई वाली
81. हिंदी की प्रथम मौलिक कहानी – इंदुमती (किशोरीलाल)
82. हिंदी की प्रथम रचना – श्रावकाचार देवसेन कृत
83. हिंदी के प्रथम कवि – सरहपा 9वी सदी
84. हिंदी के प्रथम सूफी कवि – असायत
85. हिंदी के सर्वप्रथम गीतकार – विद्यापति
86. हिंदी गद्य काव्य की प्रथम रचना – साधना (राय कृष्णदास)
87. हिंदी में दोहा चौपाई का सर्वप्रथम प्रयोग – सरहपा
88. हिंदी में प्रथम आत्मकथा – अर्द्धकथानक (बनारसीदास जैन, वर्ष 1641)
89. हिंदी में प्रथम जीवनी – भक्तमाल (नाभादास, वर्ष 1585)
90. प्रथम मौलिक जीवनी लेखक – कार्तिक प्रसाद खत्री (मीराबाई का जीवन चरित्र, वर्ष 1883 अहल्या बाई का जीवन चरित्र–1889)
91. हिंदी में प्रथम रिपोर्ताज – लक्ष्मीपुरा (शिवदान सिंह चौहान, वर्ष 1938)
92. हिंदी में प्रथम रेखाचित्र – पदम पराग (पदम सिंह शर्मा, वर्ष 1929)
93. हिंदी में प्रथम संस्मरण – हरिऔंध का संस्मरण (बालमुकुंद गुप्त)
94. हिंदी में सर्वप्रथम मुकरियों की शुरुआत – अमीर खुसरो
95. हिंदी में साधारणीकरण के संबंध में पहला चिंतन – रामचंद्र शुक्ल
96. हिंदी साहित्य का प्रथम महाकाव्य – पृथ्वीराज रासो
97. हिंदी साहित्य की प्रथम रचना – पृथ्वीराज रासो चंद्र बरदाई
98. हिंदी में प्रथम यात्रा वृतांत – लंदन यात्रा (श्रीमती हर देवी, वर्ष 1883)
99. हिन्दी के प्रथम लक्षण ग्रंथकार – केशवदास
100. हिन्दी साहित्य का प्रथम व्यवस्थित इतिहासकार – आचार्य रामचंद्र शुक्ल

Post a Comment

0 Comments