हिमाचल प्रदेश में प्रथम | First in Himachal Pradesh GK in Hindi

First in Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश की स्थापना 15 अप्रैल 1948 को स्वतंत्रता के पश्चात क्षेत्र 30 पहाड़ी रियासतों को एकजुट करके की गयी थी। 1 नवम्बर 1966 को पंजाब के अस्तित्व में आने पर कुछ अन्य सम्बंधित क्षेत्रों को हिमाचल में मिला लिया गया। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हो गया। हिमाचल प्रदेश उत्तर में जम्मू-कश्मीर से, दक्षिण-पश्चिम में पंजाब से, दक्षिण में हरियाणा से, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड से तथा पूर्व में तिब्बत(चीन) की सीमाओं से घिरा है। यहां की कुल जनसंख्या 68,64,602 और क्षेत्रफल : 55,673 वर्ग कि.मी. है।

अब जानिए कि हिमाचल प्रदेश में कौन प्रथम व्यक्ति (First in Himachal Pradesh) है, जो कि हिमाचल प्रदेश की सरकारी नौकरी के लिए बेहद जरूरी है–
हिमाचल प्रदेश में प्रथम राज्यपाल – एस चक्रवर्ती
हिमाचल प्रदेश में प्रथम उप राज्यपाल – मेजर जनरल हिम्मत सिंह
हिमाचल प्रदेश में प्रथम मुख्यमन्त्री – डॉ यषवन्त सिंह परमार
मण्डी जिला से बनने वाला पहला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में प्रथम मुख्यआयुक्त – एन. सी. मेहता
हिमाचल प्रदेश में प्रथम उप मुख्यआयुक्त – इ. पी. मून


हिमाचल प्रदेश में प्रथम महिला राज्यपाल – शीला कौल
हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे – न्यायमूर्ति हमीदुल्ला बेग
हिमाचल प्रदेश में प्रथम महिला मुख्यन्यायधीश – लीला सेठ
हिमाचल प्रदेश में प्रथम अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग – के. एस. कटोच
हिमाचल प्रदेश में प्रथम अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड – के. सी. मल्होत्रा
हिमाचल प्रदेश में प्रथम विधानसभा अध्यक्ष – जयवन्त राम

यह भी पढ़े : अक्सर परीक्षाओं में पूछे गए GK के महत्वपूर्ण प्रश्न

हिमाचल प्रदेश में प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष – कृष्ण चन्द
हिमाचल प्रदेश में प्रथम मुख्य सचिव – के. एल. मेहता
हिमाचल प्रदेश में प्रथम विधानसभा सचिव – एन. सी. नन्दी
हिमाचल प्रदेश में प्रथम लोकायुक्त – न्यायमूर्ति टी. वी. आर. टाटाचारी
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा में हिमाचल प्रदेश के प्रथम महिला सदस्य – राजकुमारी अमृत कौर

हिमाचल प्रदेश में प्रथम राज्यसभा सदस्य – चिरंजी लाल वर्मा
हिमाचल प्रदेश में प्रथम विक्टोरिया क्रास विजेता – जमादार लाला राम
हिमाचल प्रदेश में प्रथम परमवीर चक्र विजेता – मेजर सोमानाथ शर्मा
हिमाचल प्रदेश में प्रथम महावीर चक्र विजेता – लेफ्टिनेंट कर्नल कमान सिंह
हिमाचल प्रदेश में प्रथम वीर चक्र विजेता – हवलदार तोपगे
हिमाचल प्रदेश में प्रथम पुलिस पदक विजेता – गंगवीर सिंह

यह भी पढ़े : हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान 2019

हिमाचल प्रदेश में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाला प्रथम पर्वतारोही – सुनील शर्मा
हिमाचल प्रदेश में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे युवा पर्वतारोही – डिक्की डोलमा
हिमाचल प्रदेश में प्रथम सूचना आयुक्त – पी. एस. राणा
हिमाचल प्रदेश में प्रथम न्यायिक आयुक्त आयुक्त – न्यायमूर्ति जे एन बनर्जी
हिमाचल प्रदेश में प्रथम पुलिस प्रमुख – एस. आर. चौधरी


हिमाचल प्रदेश में प्रथम लोकसभा चुनाव – 1952
हिमाचल प्रदेश में प्रथम विधानसभा नवम्बर – 1951
हिमाचल प्रदेश में प्रथम पंचवर्षीय योजना – 1951-1956
हिमाचल प्रदेश में प्रथम हेरिटेज नगर – मंडी
हिमाचल प्रदेश में प्रथम रेलवे लाईन – कालका-शिमला
हिमाचल प्रदेश में शिमला आने वाले प्रथम गवर्नर – लॉर्ड एमहस्‍​र्ट
हिमाचल प्रदेश से सर्वोच्च न्यायलय के मुख्यन्यायधीश – न्यायमूर्ति मेहर चन्द महाजन
हिमाचल प्रदेश का प्रथम सूचना प्रौद्योगिकी पार्क – मौजा-मझोल वाखनाघाट
हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना किला – कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी रियासत – त्रिगर्त
हिमाचल प्रदेश में विश्व का सबसे पुराना लोकतन्त्र – मलाणा (जिला कुल्लु)

Post a Comment

0 Comments