संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2017 विजेताओं की सूची

sangeet natak academy award
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में 6 फरवरी 2018 को 42 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2017 प्रदान किये। इन कलाकारों का संगीत, नाटक, नृत्य, वादन एवं गायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये का चेक, ताम्र पत्र और अंग वस्त्रम प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री डॉ महेश शर्मा एवं संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष शंकर सेन एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2017 के विजेताओं की सूची–

संगीत क्षेत्र के विजेता
ललित जे राव – हिन्‍दुस्‍तानी गायन,
उमाकांत गुन्‍देचा और रमाकांत गुन्‍देचा (गुन्‍देचा बंधु) (संयुक्‍त पुरस्‍कार) – हिन्‍दुस्‍तानी गायन
योगेश समसी – हिन्‍दुस्‍तानी वाद्य – तबला
राजेन्‍द्र प्रसन्ना – हिन्‍दुस्‍तानी वाद्य – शहनाई / बांसुरी
एम.एस. शीला – कर्नाटक गायन
सुमा सुधीन्‍द्र – कर्नाटक वाद्य – वीणा
तिरूवरूर वैद्यनाथन – कर्नाटक वाद्य – मृदंगम
शशांक  सुब्रमणयम – कर्नाटक वाद्य – बांसुरी
मधुरानी – सुगम संगीत
हेमंती शुक्‍ला – सुगम संगीत
गुरनाम सिंह – गुरबानी

नृत्य क्षेत्र में पुरस्कार 
रमा वैद्यनाथम – भरतनाट्यम
शोभा कोसर – कथक
मदंबी सुब्रमणयन – कथकली
एल.एन. ओइनाम ओंगबी धोनी देवी – मणिपुरी
दीपिका रेड्डी – कुचिपुड़ी
सुजाता महापात्र – ओडिशी
रामकृष्‍ण तालुकदार – सतरिया
जनमेजय साईबाबू – छाउ
आशित देसाई – नृत्‍य संगीत<

थिएटर (नाट्य कला)
अभिराम भदकमकर – नाट्य लेखन
सुनील शानबाग – निर्देशन
बापी बोस – निर्देशन
हेमा सिंह – अभिनय
दीपक तिवारी – अभिनय
अनिल टिक्‍कू – अभिनय
नुरूद्दीन अहमद – स्‍टेज क्राफ्ट
अवतार साहनी – लाइटिंग
शोउगरकपम हेमंत सिंह – सुमंग लीला

पारंपरिक / लोक / जनजातीय संगीत / नृत्‍य थिएटर तथा कठपुतली कला के क्षेत्र में अकादमी पुरस्‍कार 2017
अनवर खान, मंगनियार – लोकसंगीत राजस्‍‍थान
प्रकाश खंडगे – लोक कला महाराष्‍ट्र,
जगन्‍नाथ बयान – पारंपरिक संगीत – खोल असम
रामचन्‍द्र मांझी – लोक संगीत बिहार
राकेश तिवारी – लोक नाट्य छत्‍तीसगढ
पार्वती बाउल – संगीत पश्चिम बंगाल,
सर्बजीत कौर – लोक संगीत पंजाब
केसी रुनरेमसंगी लोक संगीत मिजोरम
मुकुन्‍द नायक – लोक संगीत झारखंड
सुदीप गुप्‍ता – कठपुतली कला पश्चिम बंगाल।

Post a Comment

0 Comments